Flipkart Big Shopping Days Sale 2019 1 दिसंबर से शुरू होगी जो 5 दिसंबर तक चलेगी सेल इलेक्ट्रॉनिक व एसेसीरीज पर 80% का डिस्काउंट ऑफर
नई दिल्ली: ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म फ्लिपकार्ट बिग शॉपिंग डेज सेल ( Flipkart big shopping days Sale 2019 )का आयोजन एक बार फिर किया जा रहा है। ये सेल 1 दिसंबर से शुरू होगी जो 5 दिसंबर तक चलेगी। इस दौरान कस्टमर्स को स्मार्टफोन टैबलेट्स, टीवी, लैपटॉप जैसे प्रॉडक्ट्स पर शानदार पर ऑफर्स व डिस्काउंट दिया जाएगा।
flipkart saleके दौरान टीवी व होम अप्लाएंसेज पर 75% का डिस्काउंट, इलेक्ट्रॉनिक व एसेसीरीज पर 80% का डिस्काउंट, होम व फर्नीचर पर भी कस्टमर्स को 80% का डिस्काउंट और कपड़ों की खरीदारी पर 50 से 80% की छूट मिलेगी। इसके अलावा फ्लिपकार्ट ने HDFC बैंक के साथ साझेदारी की है, जिससे तहत डेबिट और क्रेडिट कार्ड से भुगतान करने पर 10 प्रतिशत का इंस्टैंट डिस्काउंट भी मिलेगा। ये ऑफर HDFC बैंक कार्ड्स के जरिए EMI ट्रांजैक्शन पर भी वैलिड होगा। साथ ही ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म द्वारा इंटरनेशनल फ्लाइट बुकिंग 25,000 रुपये तक की छूट भी दी जाएगी।
इस सेल के दौरान Samsung Galaxy S9 को ग्राहक 29,999 रुपये की जगह 27,999 रुपये में, Samsung Galaxy S9+ को 37,999 रुपये की जगह 34,999 रुपये में बेचा जाएगा। इसके अलावा Oppo F11 Pro को 15,990 रुपये में बेचा जाएगा, जबकि लॉन्चिंग कीनत 24,990 रुपये रखी गयी थी। Asus ZenFone 5Z के बेस वेरिएंट 6GB रैम और 128GB स्टोरेज को 18,999 रुपये में खरीद सकते हैं,जबकि असल कीमत 24,999 रुपये रखी गयी है। Realme 5 स्मार्टफोन को 8,999 रुपये में खरीदा जा सकेगा जबकि रियल कीमत 9,999 रुपये है। वहीं Apple iPhone 7 को 3,000 रुपये के डिस्काउंट के बाद 24,999 रुपये में खरीदा जा सकता है। Google Pixel 3a फोन पर 5,000 रुपये का डिस्काउंट ऑफर है, जिसके बाद आप 29,999 रुपये में खरीद सकते हैं।