होम अप्लाएंसेज

Dish TV का ग्राहकों को बड़ा तोहफा, Set-Top Box के साथ मिलेगी लाइफटाइम वारंटी

Dish TV का ग्राहकों को बड़ा तोहफा Dish TV Set-Top Box के साथ मिलेगी लाइफटाइम वारंटी नए Dish TV ग्राहकों को चैनल का सब्सक्रिप्शन भी मिलेगा फ्री

less than 1 minute read
Dish TV Set-Top Box

नई दिल्ली: Dish TV ने अपने ग्राहकों को एक खास सुविधा दे रहा है। इसके तहत Dish TV ने अपने सेटटॉप के साथ लाइफटाइम वारंटी दे रहा है, जिसका लाभ स्टैंडर्ड डेफिनेशन (SD) और हाई डेफिनेशन (HD) सेटटॉप ग्राहक ले सकते हैं। हालांकि इसका लाभ सिर्फ नए ग्राहकों को ही मिलेगा। कंपनी ने इसकी जानकारी अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर दी है।

नए ग्राहकों के लिए Dish TV तीन सेटटॉप बॉक्स दे रही है। इसमें DishNXT, DishNXT HD और Dish SMRT Hub शामिल हैं। इन तीनो बॉक्स की कीमत क्रमश: 1,490 रुपये, 1,590 रुपये और 3,999 रुपये है। इनमें DishNXT और DishNXT HD सेटटॉप बॉक्स के साथ लाइफटाइम वारंटी मिल रही है। वहीं Dish SMRT Hub सेटटॉप बॉक्स पर सिर्फ एक साल वारंटी ही मिलेगी।

इसके अलावा Dish TV अपने नए ग्राहकों एक महीने का सब्सक्रिप्शन भी फ्री दे रहा है यानी अगर DishNXT का HD सेटटॉप बॉक्स खरीदते हैं तो आपको एक महीने के लिए एक चैनल का पैक फ्री में मिलेगा। बता दें कि DTH ऑपरेटर्स जैसे Tata Sky और Airtel Digital TV अपने सेट-टॉप बॉक्स पर लिमिटेड वारंटी ऑफर करते हैं। Airtel Digital यूजर्स को सेटटॉप बॉक्स पर एक साल की वारंटी मिलती है। वहीं Tata Sky के यूजर्स को सेट-टॉप बॉक्स पर तीन साल की वारंटी मिलती है।

Published on:
19 Feb 2020 03:39 pm
Also Read
View All