
Samsung Galaxy Buds Plus price Revealed in India
नई दिल्ली: कोरिया की स्मार्टफोन निर्माता कंपनी सैमसंग (Samsung) ने सैमसंग गैलेक्सी बड्स प्लस (Samsung Galaxy Buds Plus) की कीमत का भारत में खुलासा कर दिया है। Galaxy Buds Plus को भारत में 11,990 रुपये में बेचा जाएगा। कंपनी की ऑफिशियल वेबसाइट पर इसकी प्री-बुकिंग शुरू हो गयी है और ग्राहकों को ये गैलेक्सी बड्स प्लस 6 मार्च से मिलना शुरू हो जाएगा। ग्राहक इसे EMI के तहत सिर्फ 564.41 रुपये में खरीद सकते हैं। बता दें कि इसे Samsung Galaxy Event में लॉन्च किया गया था और ये पुराने Galaxy Buds का अपग्रेड वर्जन है।
Samsung Galaxy Buds Plus कलर
सैंमसंग गैलेक्सी बड्स प्लस का इस्तेमाल करने के लिए यूजर्स को प्ले स्टोर से Galaxy Wearable App और Galaxy Buds Plus App को डाउनलोड करना होगा। Galaxy Buds Plus आईओएस 10 और एंड्रॉयड के लेटेस्ट ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है। ग्राहक इसे ब्लू, व्हाइट और ब्लैक कलर ऑप्शन के साथ खरीद सकते हैं।
Samsung Galaxy Buds Plus स्पेसिफिकेशन
सैंमसंग गैलेक्सी बड्स प्लस में शानदार साउंड क्वालिटी के लिए तीन माइक, वूफर और टू-वे स्पीकर दिया गया है। इसके अलावा कनेक्टिविटी के लिए ब्लूटूथ 5.0 और यूएसबी पोर्ट टाइप-सी का सपोर्ट मिलेगा। पावर के लिएबड्स में 270 एमएएच की बैटरी दी गयी है जो क्विक चार्जिंग को सपोर्ट करती है। कंपनी ने दावा किया है कि Galaxy Buds Plus 3 मिनट के चार्ज पर 60 मिनट का बैकअप देता है। साथ ही इन बड्स का केस 11 घंटे की बैटरी लाइफ के साथ आता है।
Published on:
19 Feb 2020 12:48 pm
बड़ी खबरें
View Allहोम अप्लाएंसेज
गैजेट
ट्रेंडिंग
