Honor Vision को भारत में अगली साल बिक्री के लिए उपलब्ध कराया जाएगा यह स्मार्ट टीवी Honghu 818 चिपसेट के साथ आता है
नई दिल्ली: Honor Vision स्मार्ट टीवी को भारत में शोकेश कर दिया गया है। इस टीवी को इंडिया मोबाइल कांग्रेस ( IMC ) 2019 के दौरान पेश किया गया। कंपनी ने अपने पहले स्मार्ट टीवी Honor Vision और Vision Pro को चीन में लॉन्च किया था। हॉनर अपने प्रो वर्जन Vision Pro को भी भारतीय मार्केट में जल्द ही लॉन्च करने की तैयारी में है। इसके ख़ासियत की बात करें तो यह Harmony OS और पॉप-अप कैमरा के साथ आता हैं।
Honor Vision कीमत और उपलब्धता
Honor Vision स्मार्ट टीवी की कीमत को लेकर फिलहाल कंपनी ने कोई जानकारी नहीं दी है। लेकिन इस टीवी को बिक्री के लिए साल 2020 के पहली तिमाही में उपलब्ध कराया जाएगा। चीन में Honor Vision की कीमत 3,799 चीनी युआन करीब (38,200 रुपये) है और Honor Vision Pro की कीमत 4,799 चीनी युआन करीब (48,200 रुपये) है।
Honor Vision स्पेसिफिकेशंस
Honor Vision में 55 इंच का स्क्रीन दिया गया है जो 4K रेजॉलूशन (3840x2160) पिक्सल के साथ आता है। इसके डिस्प्ले का व्यू ऐंगल 178 डिग्री है। यह स्मार्ट टीवी Honghu 818 चिपसेट के साथ आता है। बता दें Honghu लाइनअप के चिप को पहली बार इस डिवाइस में एड किया गया है। यह चिपसेट HDR, SR, NR, DCI, ACM MEMC जैसे फीचर्स मुहैया कराता है जिसकी मदद से यूजर्स हाई-एंड वीडियो एक्सपीरियंस का लुत्फ उठा सकते हैं। इसमें साउंड के लिए 10W के चार स्पीकर दिए गए हैं।