25 मई को Realme TV और Watch भारत में होगा लॉन्च Youtube चैनल, फेसबुक और Realme.com पर दोपहर 12:30 बजे देख सकते हैं लाइव इवेंट
नई दिल्ली। लंबे इंतजार के बाद आखिरकार रियलमी में भारत में अपना पहला Realme TV और Realme Watch लॉन्च करने जा रहा है। इसके लिए Realme ने मीडिया इनवाइट भेजना शुरु कर दिया है। साथ ही कंपनी ने लॉन्चिंग की जानकारी सोशल मीडिया प्लेटफॉम ट्विटर अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर करके दी है। Realme TV और Realme Watch की लॉन्चिंग Youtube चैनल, फेसबुक, कंपनी के अधिकारिक साइट पर देख सकते हैं। रियलमी डिजिटल इवेंट 25 मई को दोपहर 12:30 बजे शुरू होगा।
लीक रिपोर्ट्स के मुताबित, कंपनी Realme TV को करीब 43-इंच स्क्रिन के साथ पेश कर सकती है, जो फुल-एचडी (1,920x1,080 पिक्सल) के साथ हो सकता है। टीवी Android पर रन करेगा और इसमें Google Assistant को भी सपोर्ट करेगा। इसके अलावा इसमें अधिकारिक तौर पर Netflix मिलेगा। माना जा रहा है कि कंपनी 32-inch वेरिएंट भी पेश कर सकती है। हालांकि टीवी के फीचर्स व मॉडल को लेकर अभी तक कोई खुलासा नहीं किया गया है।
Realme Watch
इसमें 1.4-इंच TFT डिस्प्ले हो सकता है, जिसका रिजॉल्यूशन 320x320 पिक्सल होगा। इसके अलावा पावर के लिए इसमें 160mAh की बैटरी दी जा सकती है। साथ ही 24 घंटे हार्ट रेट मॉनिटरिंग फीचर मिलेगा। इसमें कंपनी का खुद का ऑपरेटिंग सिस्टम इस्तेमाल किया जाएगा। Realme Watch की बाजार में सीधी टक्कर शाओमी के वॉच से देखने को मिलेगी।
गौरतलब है कि Realme ने हाल ही में भारत में अपने दो स्मार्टफोन Narzo 10 और Narzo 10A को लॉन्च किया है। इन दोनों स्मार्टफोन को ई-कॉमर्स साइट Flipkart पर सेल के लिए पेश किया जाएगा। Realme Narzo 10A को 3GB रैम व 32GB स्टोरेज में उतारा गया है और इसकी कीमत 8,499 रुपये रखी गयी है। फोन की सेल 22 मई से शुरू होगी। वहीं Realme Narzo 10 को 18 मई से बेचा जाएगा। इसमें 4GB रैम व 128GB स्टोरेज है और इसकी कीमत 11,999 रुपये है।