होम अप्लाएंसेज

छोटी फैमिली के लिए बेस्ट हैं ये एडवांस फीचर्स वाली Washing Machines, कीमत है 15,000 रुपये से कम

भारत के इलेक्ट्रॉनिक बाजार में एक से बढ़कर एक वॉशिंग मशीन मौजूद हैं। खास बात यह है कि इनकी कीमत 15,000 रुपये से कम है। हम आपको यहां इन ही वॉशिंग मशीन के बारे में विस्तार से बताने वाले हैं।

2 min read
Feb 24, 2022
washing machines

कपड़ें धोना आसान काम नहीं है। लेकिन वॉशिंग मशीन के आने से अब यह काम आसान हो गया है। वॉशिंग मशीन्स में कपड़ें धोने से लेकर सूखाने तक की सुविधा दी गई है। इसके अलावा वॉशिंग मशीन्स में चाइल्ड लॉक, वन स्मार्ट वॉश और इन-बिल्ट सोक जैसे एडवांस फीचर्स मिलेंगे। अगर आप अपने घर के लिए वॉशिंग मशीन लेने की प्लानिंग कर रहे हैं तो आपको इस खबर में कुछ चुनिंदा वॉशिंग मशीन की जानकारी मिलेगी, जिनकी कीमत 15000 रुपये से कम है।


VOLTAS BEKO

कीमत : 13,500 रुपये

वोल्टास की यह ऑटोमेटिक वॉशिंग मशीन शानदार है। यह मशीन केवल ग्रे कलर ऑप्शन में उपलब्ध है। इसमें 10 वॉश प्रोग्राम दिए गए हैं, जिनके जरिए आप कपड़ों को अच्छे धो सकते हैं। इसके अलावा वॉल्टास की वॉशिंग मशीन की लोड कैपेसिटी 6.5 किलो है और इसमें 23 लीटर पानी की सुविधा दी गई है।

SAMSUNG

कीमत : 14,790 रुपये

सैमसंग की यह फुल ऑटोमेटिक वॉशिंग मशीन है। इसमें स्टेनलेस स्टील का उपयोग किया गया है। इस मशीन में चाइल्ड लॉक, मॉनसून ड्राई सिस्टम, 5 वॉटर लेवल और क्विक वॉश जैसे फीचर्स दिए गए हैं। इस मशीन एलईडी डिस्प्ले दिया गया है, जिसके जरिए आप मशीन को कंट्रोल कर सकते हैं। इसपर दो साल की वारंटी मिलेगी।

PANASONIC

कीमत : 14,990 रुपये

इस वॉशिंग मशीन की लोड कैपेसिटी 06.5 किलोग्राम है। इस मशीन को 5 स्टार की रेटिंग मिली है। इसका मतलब है कि यह मशीन बिजली की बचत करती है। इस वॉशिंग मशीन में Water Magic Flow, Aquabeat Technology और One Touch Smart Wash जैसे लेटेस्ट फीचर्स मिलेंगे। हालांकि, इसमें इन-बिल्ट हीटर नहीं मिलेगा।

GODREJ

कीमत : 14,490 रुपये

गोदरेज की वॉशिंग मशीन में स्टेनलेस का इस्तेमाल किया गया है। यह मशीन प्रीमियम लुक देती है। इसमें स्पीड सेटिंग के साथ चाइल्ड लॉक जैसे एडवांस फीचर्स मिलेंगे। इतना ही नहीं गोदरेज की वॉशिंग मशीन में Turbo 6 Pulsator और इन-बिल्ट सोक टेक्नोलॉजी दी गई है, जो कपड़ों को सही तरह से धोकर सुखाती है। इसके अलावा वॉशिंग मशीन में डिजिटल डिस्प्ले मिलेगा, जिसमें डेट एंड टाइम को देखा जा सकता है। इसके जरिए यूजर्स मशीन को ऑपरेट कर सकते हैं।

नोट: सस्ती वॉशिंग मशीन की लिस्ट टाटा क्लिक वेबसाइट पर उपलब्ध जानकारी के अनुसार बनाई गई है। आप वॉशिंग मशीन के बारे में अधिक जानने के लिए टाटा क्लिक की वेबसाइट पर जा सकते हैं।

Updated on:
24 Feb 2022 04:08 pm
Published on:
24 Feb 2022 03:54 pm
Also Read
View All