होम अप्लाएंसेज

Xiaomi ने अब तक का सबसे सस्ता AC किया लॉन्च, सर्दी हो या गर्मी दोनों में आएगा काम

Xiaomi ने स्मार्टफोन बनाने के बाद अब एयर कंडीशन बनाना भी शुरू कर दिया है। जी हां Xiaomi ने Mijia स्मार्ट AC लॉन्च किया है।

2 min read
Xiaomi ने अब तक का सबसे सस्ता AC किया लॉन्च, सर्दी हो या गर्मी दोनों में आएगा काम

नई दिल्ली:Xiaomi ने स्मार्टफोन बनाने के बाद अब एयर कंडीशन बनाना भी शुरू कर दिया है। जी हां Xiaomi ने Mijia स्मार्ट AC लॉन्च किया है, जिसकी कीमत करीब 22,300 रुपए है और इसपर छह साल की वारंटी भी दे रहा है। अगर एसी के फीचर्स की बात करें तो इसकी बॉडी बिल्ट एंटी-यूवी ABS पॉलिमर रिसाइन और मेट फिनिश है। इसके फ्रंट में एलईडी डिस्प्ले दिया गया है।

ये भी पढ़ें

भारतीय स्मार्टफोन बाजार से जल्द खत्म हो सकता है शाआेमी का कारोबार, Samsung फिर होगी नंबर 1

बता दें कि Mi होम ऐप से एसी के टेंपरेचर को कंट्रोल कर सकते हैं। इसकी खसियत यह है कि यह ठंड में भी आपके काम आएगा, क्योंकि इसमें हीटर दिया गया है। जी हां इसमें 900W इलेक्ट्रिक हीटर है। इतना ही नहीं इसमें एंटी बैक्टीरियल फिल्टर भी है। कूलिंग की बात करें तो एसी 16m² – 21m² एरिया को कवर करेगा।

गौरतलब है कि 24 जुलाई को mi के दो नए स्मार्टफोन Xiaomi ने Mi A2 और Mi A2 Lite को लॉन्च किया गया है। Xiaomi Mi A2 के 4 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 249 यूरो (लगभग 20,100 रुपये), 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वाला मॉडल 279 यूरो (लगभग 22,500 रुपये) और 6 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वाले वेरिएंट की कीमत 349 यूरो (लगभग 28,100 रुपये) रखी गई है, जबकि Xiaomi Mi A2 Lite के 3 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 179 यूरो (लगभग 14,400 रुपये) है और 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज की कीमत 229 यूरो (लगभग 18,400 रुपये) रखी गई है।

इस दौरान कंपनी ने Mi इलेक्ट्रिक टूथब्रश और दो वेरिएंट में Mi Robot Builder को भी लॉन्च किया है।Robot Builder के दोनों वेरिएंट की कीमत 79.99 Euros (लगभग 6,450 रुपए) और टूथब्रश की कीमत 29.99 Euros (लगभग 2,418 रुपए) रखी गई है।

ये भी पढ़ें

सिक्के जितना पतला है Mi TV 4 स्मार्ट टीवी, इसे लगाने के बाद घर में मिलेगा सिनेमा हॉल का मजा
Published on:
26 Jul 2018 01:35 pm
Also Read
View All