
Aaj Ka Rashifal 10 August 2026: सावन का दूसरा सोमवार भगवान शिव के आशीर्वाद के साथ कई राशियों के लिए नई संभावनाएं और सकारात्मक संकेत लेकर आया है। कुछ जातकों को आज धैर्य और समझदारी से फैसले लेने होंगे, वहीं कई राशियों के लिए करियर, कारोबार और आर्थिक मामलों में प्रगति के योग बन रहे हैं। जानिए मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का 10 अगस्त 2026 का दैनिक राशिफल (Daily Horoscope)।
मेष राशि को कार्य क्षमता बढ़ने के परिणाम स्वरूप सभी अधूरे कार्यों को गति मिलेगी। अर्थव्यवस्था मजबूत होगी। विरोधियों मे भी सम्मान बढ़ेगा।
शुभ रंग- पीच
शुभ अंक- 9
वृषभ राशि के लिए लेखन काव्य और नाट्य से जुड़े कार्यों में धन सम्मान और नए अनुबंध मिलने के संयोग बन सकते हैं। शेयर मार्केट या अन्य स्थाई निवेश से लाभ की संभावना रहेगी। यात्रा टालें।
शुभ रंग- पर्पल
शुभ अंक- 7
मिथुन राशि को जॉब में उच्च अधिकारियों का समर्थन मिलेगा। मांगलिक कार्य की सूचना से प्रसन्नता होगी। नए व्यापारिक समझौतों पर चर्चा आगे बढ़ेगी।
शुभ रंग- ग्रीन
शुभ अंक- 6
कर्क राशि को परिश्रम की अधिकता रहेगी। संसाधनों को व्यवस्थित करने में मुश्किल आ सकती है। वांछित परिणाम पाने के लिए इंतजार करना होगा।
शुभ रंग- ग्रे
शुभ अंक- 8
सिंह राशि के जातक कार्यस्थल पर केंद्रीय भूमिका में रह सकते हैं। प्रभाव में वृद्धि होगी। व्यावसायिक गतिविधियों को फैलाने में सहयोग मिलेगा। प्रेम संबंधों से ज्यादा उम्मीद ना करें।
शुभ रंग- डार्क ब्राउन
शुभ अंक- 9
कन्या राशि को महत्वपूर्ण किंतु कठिन लक्ष्यों को पूरा करने की जिम्मेदारी से जूझना पड़ सकता है। पुराने सहयोगी साथ आयेगें नए संसाधन मिल सकते हैं। पेरेंट्स से बातचीत सार्थक रहेगी।
शुभ रंग- स्काई ब्ल्यू
शुभ अंक- 4
तुला राशि को मार्केटिंग से जुड़े लोगों को भाग्य का समर्थन मिलेगा। संतान से जुड़े मामलों में जिद या तनाव की स्थिति को टालना होगा। भाई बहनों का समर्थन मिलेगा।
शुभ रंग- ब्राइट व्हाइट
शुभ अंक- 2
वृश्चिक राशि के लिए सावधानी रखने का दिन है लोगों का व्यवहार नकारात्मक और तनाव देने वाला हो सकता है। शब्दों पर संयम रखें और निश्चय पर डटे रहे।
शुभ रंग- महरून
शुभ अंक- 1
धनु राशि को मन पर नियंत्रण रखना होगा। एकाग्रता बनी रही तो लक्ष्य प्राप्त करना सरल रहेगा। इंटरव्यू में उम्मीद से बेहतर प्रदर्शन रहेगा। पारिवारिक जीवन में मधुरता बढ़ेगी।
शुभ रंग- यलो
शुभ अंक- 9
मकर राशि के लिए बातचीत में सावधानी रखे व्यर्थ के विवाद होने की संभावना रहेगी। थोड़ी लापरवाही स्वास्थ्य में परेशानी बढ़ा सकती है। प्रेम संबंधों में निकटता महसूस करेंगे।
शुभ रंग- पिंक
शुभ अंक- 7
कुंभ राशि को विद्वान लोगों का सानिध्य मिलेगा। अच्छे सुझाव आर्थिक और पारिवारिक जीवन में महत्वपूर्ण बदलाव के लिए प्रेरित करेंगे। वाहन सुख बढ़ सकता है.
शुभ रंग- लैवेंडर
शुभ अंक- 5
मीन राशि को प्रिय जनों का साथ मिलेगा। पुराने मुद्दों पर बातचीत से विवाद हल होंगे। साझेदारों को विश्वास में लेकर व्यवसाय में नए बदलाव संभव है वैवाहिक जीवन सुखमय रहेगा।
शुभ रंग- डार्क यलो
शुभ अंक- 3