
ज्योतिष पंडित श्यामनारायण व्यास के अनुसार, मेष राशि के जातकों को आज महत्वपूर्ण फैसले लेने होंगे। हालांकि, किसी अच्छे की शुरुआत बड़ों के आशीर्वाद से हो तो ज्यादा बेहतर होगा। वृषभ राशि के जातकों का आज आत्मविश्वास बढ़ने का समय है। लेकिन इन्हें दूसरों के मामलों से दूरी बनाकर रहना चाहिए वरना नुकसान होना तय है। सिंह राशि के जातकों के लिए पूंजी निवेश करने का सबसे बढ़िया समय है, जिसके अच्छे परिणाम सामने आएंगे।
राशिफल दिनांक 09 मार्च: यहां पढ़ें विस्तार से...।
1. मेष राशिफल/Aries Horoscope Today- अपने करियर के प्रति महत्वपूर्ण फैसले लेने पड़ेंगे। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। परिवार के साथ लंबी यात्रा के योग है। अच्छे कार्य की शुरुवात बड़ों के आशीर्वाद से हो। विदेश जाने की बाधा दूर हो सकती है।
2. वृषभ राशिफल/Tauras Horoscope Today- सामाजिक समारोह में शामिल होंगे। आत्म विश्वास में वृद्धि होगी। आप क्यों दुसरे के मामलों में पड़ते हैं, नुकसान आप का ही होगा। बिना मांगे अपनी राय न दें। पिता के साथ गंभीर विषय पर चर्चा होगी।
3. मिथुन राशिफल/Gemini Horoscope Today- धार्मिक कार्यो में सहभागिता होगी। समय रहते अपने कार्यो को पूर्ण करें। आपके आलसी रवैये से नुकसान हो सकता है। कारोबार विस्तार के लिए कर्ज लेना पड़ सकता है।
4. कर्क राशिफल/Cancer Horoscope Today- मनचाहा जीवनसाथी मिलने से प्रस्सन होंगे। आपके व्यवहार से लोग आकर्षित होंगे कार्यस्थल पर पूजा पाठ में शामिल होंगे। भाई बहनों से स्नेह मिलेगा। विधुत उपकण खरीद सकते हैं।
5. सिंह राशिफल/Leo Horoscope Today- पूंजी निवेश से अच्छा परिणाम प्राप्त होगा। नए वस्त्रों की प्राप्ति आज हो सकती है। वाहन पर धन खर्च होगा। जरूरतमंद की मदद करें, रुके कार्य बन जाएंगे। भूमि लाभ संभव है।
6. कन्या राशिफल/Virgo Horoscope Today- कारोबार में नई तकनीक से लाभ होगा। कार्य की अधिकता से तनाव रहेगा। कार्य स्थल पर कर्मचारियों की अनियमिता से परेशान रहेंगे। मन की बात कहने के लिए समय ठीक नहीं है।
7. तुला राशिफल/Libra Horoscope Today- वित्तीय मामलों में दुसरों पर भरोसा न करें। भावनात्मक संबंधो में नजदीकियां बढ़ेगी। किसी भी नए कार्य को करने के पहले रणनिति तैयार करें। नौकरी में तरक्की के आसार हैं।
8. वृश्चिक राशिफल/Scorpio Horoscope Today- व्यस्त जिंदगी में कुछ समय अपनों को भी दें। आप मन के साफ़ हैं पर किसी को समझाने के लिए नर्मी से पेश आएं। शिक्षा स्थल पर विवाद की स्थिति को टालें। किसी भी कार्य को करने से पहले अपने परिवार के बारे में जरुर सोचें।
9. धनु राशिफल/Sagittarius Horoscope Today- वही होता है जो भगवान् को मंजूर होता है। व्यर्थ की चिंता छोड़ दें और अपने सपने पुरे करने में लगे रहें। आकस्मिक धन प्राप्त आज हो सकता है। कला से लोगों को प्रभावित करेंगे।
10. मकर राशिफल/Capricorn Horoscope Today- लंबे समय से चले आ रहे विवाद आज सुलझ सकते हैं। संतान सुख संभव है। विदेश जाने के योग हैं। जीवन साथी के सहयोग से कार्य पूर्ण होंगे। किसी की देखादेखी में खुद का नुकसान कर सकते हैं।
11. कुंभ राशिफल/Aquarius Horoscope Today- अपने व्यवहार और आचरण बदलें। सब आप के हो जाएंगे। अपने माता पिता से ऐसा व्यवहार ठीक नहीं है। जेसा व्यवहार आप करेंगे वेसा आप के साथ भी हो सकता है, अपनी भूल सुधारें, लाभ होगा।
12. मीन राशिफल/Pisces Horoscope Today- परिवार के खिलाफ जा सकते हैं। जल्दबाजी में कुछ फैसले लेने पड़ेंगे। संचित धन का उपयोग सतर्कता पूर्वक करें। नई जिमेदारी मिलने की संभवाना है। पैर में चोट लग सकती है।