
मेष: आज का राशिफल मेष कहता है कि मेष राशि के जातक सोमवार को धैर्य रखें, जल्दबाजी में नुकसान हो सकता है, वर्ना कानूनी कार्यों में उलझ सकते हैं। सोमवार को आपके लिए सितारों की ऐसी स्थिति है कि मामूली बात पर विवाद संभव है। भाई बहनों के साथ समय व्यतीत होगा।
वृषभः आज का राशिफल वृषभ कहता है कि कार्यस्थल पर आ रही समस्या के निदान के लिए कार्य स्थल पर वास्तु अनुरूप परिवर्तन करें, तुरंत लाभ होगा। 13 फरवरी को हवाई यात्रा के योग बन रहे हैं। पारमार्थिक कार्यों में शामिल हो सकते हैं।
मिथुनः पं. चंदन श्याम नारायण के अनुसार आपको उन्नति के लिए अपने व्यवहार और कार्य प्रणाली में बदलाव लाने की जरूरत है। एक समय पर एक ही काम करें, इसी में भलाई है। सोमवार राशिफल कहता है कि आज आप से अधिकारी वर्ग प्रभावित हो सकता है। विद्युत उपकारण खरीद सकते हैं।
कर्कः कर्क राशिफल के अनुसार 13 फरवरी सोमवार को इस राशि के जातक के लिए ग्रहों की स्थिति अनुकूल है। आज के दिन आप के कार्यों में गति आ सकती है। इससे आपका मन प्रसन्न रहेगा। प्रेम प्रसंग में सफलता मिल सकती है। पारिवारिक सहयोग मिलेगा। समय रहते जरूरी कार्य पूर्ण करें।
सिंहः पं. चंदन श्याम नारायण का कहना है कि सोमवार के लिए आपके ग्रह इशारा कर रहे हैं कि आप की सफलता के पीछे आप के परिश्रम के साथ कई लोगों की दुआ भी है। आज के दिन स्वास्थ्य पर आपको धन खर्च करना पड़ सकता है। पारिवारिक आयोजन से दूरियां मिट सकती है। शत्रु वर्ग सक्रिय होगा।
कन्याः आज का राशिफल के अनुसार 13 फरवरी को इस राशि को जातकों को कानूनी अड़चनों का सामना करना पड़ सकता है। किसी बात से बेचैन हो सकते हैं। तेल व्यापारी आज ज्यादा मुनाफा कमा सकेंगे। विदेश जाने के योग बन रहे हैं। नया व्यपार शुरू होने का मौका है।