
Aaj Ka Rashifal 13 May 2026: बुधवार, 13 मई 2026 का दिन धार्मिक और ज्योतिषीय दृष्टि से बेहद खास माना जा रहा है। आज अपरा एकादशी व्रत के पावन अवसर पर राजयोग का शुभ संयोग बन रहा है, जिसका प्रभाव कई राशियों के जीवन पर सकारात्मक रूप से देखने को मिल सकता है। साथ ही बुध ग्रह का कृत्तिका नक्षत्र में प्रवेश बुद्धि, करियर, व्यापार और संबंधों में महत्वपूर्ण बदलाव के संकेत दे रहा है। प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य पंडित मुकेश भारद्वाज से जानिए तुला से मीन राशि तक का आज का राशिफल, शुभ रंग, शुभ अंक और सफलता के खास संकेत।
निराशा और चिंता से दूर रहें। कार्य का दबाव बना रह सकता है। मित्रों का सहयोग लाभदायक रहेगा। फिजूल खर्चों पर नियंत्रण करने की जरूरत है। भावनात्मक संबंधों से बिना शर्त सहयोग मिलेगा। कठोर शब्दों के प्रयोग से बचें।
शुभ रंग: ब्राउन | शुभ अंक: 4
सहृदय और ज्ञानवान लोगों की मदद करके आत्मसंतुष्टि मिलेगी। किसी अच्छे आयोजन का हिस्सा बन सकते हैं। नए प्रेम संबंधों के प्रति आकर्षण बढ़ेगा। शिक्षा और अनुसंधान से दूरी भविष्य में तनाव दे सकती है।
शुभ रंग: क्रीम | शुभ अंक: 3
कार्य क्षेत्र में सम्मान बढ़ेगा और साथी कर्मियों का विश्वास मिलेगा। आर्थिक स्थिति मजबूत महसूस होगी। संतान पक्ष से जुड़े नए खर्चों के कारण थोड़ी चिंता रह सकती है। स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें।
शुभ रंग: गोल्डन | शुभ अंक: 8
पहले किए गए कार्यों से प्रतिष्ठा और धन लाभ मिलने के योग हैं। भाई-बहनों का व्यवहार थोड़ी चिंता बढ़ा सकता है। अधिकारों में कमी आने की संभावना है। अपनों के प्रति निराशा महसूस हो सकती है।
शुभ रंग: ग्रे | शुभ अंक: 3
संपत्ति से जुड़े पुराने मामलों में आपका पक्ष मजबूत होगा। धार्मिक यात्रा की योजना बन सकती है। वाहन या घर के रिनोवेशन पर धन खर्च होने के योग हैं। प्रेम संबंधों में दूरी के बावजूद भावनात्मक जुड़ाव बना रहेगा।
शुभ रंग: सैफ्रन | शुभ अंक: 2
अपने अधिकारों का सही उपयोग करने का समय है। सामूहिक प्रयासों से बड़ा धन लाभ हो सकता है। किसी महत्वपूर्ण योजना में लंबे संघर्ष के बाद सफलता मिलने की संभावना है। भावनात्मक संबंधों में एक-दूसरे के प्रति समर्पण बढ़ेगा।
शुभ रंग: कॉफी | शुभ अंक: 4