
Aaj Ka Rashifal 15 July 2026- 15 जुलाई 2026 का राशिफल कई राशियों के लिए नई संभावनाएं लेकर आया है, वहीं कुछ लोगों को सोच-समझकर फैसले लेने की जरूरत रहेगी। आज कुछ राशियों को करियर, व्यापार और आर्थिक मामलों में अच्छे अवसर मिल सकते हैं। जानिए 15 जुलाई का सभी 12 राशियों का दैनिक राशिफल। (Daily Horoscope)
मेष राशि वालों को संवेदनशील विषयों पर कार्य करने के अवसर मिलेंगे। कार्यस्थल पर प्रबंध कुशलता दिखानी होगी। राजनीतिक रूप से मजबूत हो सकते हैं। मित्रों से मुलाकात सुखद रहेगी।
शुभ रंग- यलो
शुभ अंक-5
वृषभ राशि वालों के लिए सार्वजनिक जीवन में नए संपर्क बनेंगे। आकस्मिक यात्रा लाभकारी रहेगी।भाई बहनों से बातचीत में परिवार से जुड़ी समस्याओं के हल निकलेंगे। आकस्मिक लाभ की संभावना है।
शुभ रंग- पीच
शुभ अंक- 8
मिथुन राशि वालों के लिए कला और संगीत के क्षेत्र में कार्य कर रहे लोगों को प्रतिभा दिखाने के अवसर मिलेंगे। नए अनुबंधों का लाभ मिलेगा।स्वास्थ्य का ख्याल रखना होगा। व्यर्थ का विवाद पीछा कर सकते है।
शुभ रंग- क्रीम
शुभ अंक- 1
कर्क राशि वालों को कार्यस्थल पर सभी के साथ तालमेल बिठाने में सफल रहेंगे। नई जिम्मेदारियों के लिए प्रशिक्षण पर जाना पड़ सकता है। प्रेम संबंधों में अति भावुकता से बचें।
शुभ रंग- गोल्डन
शुभ अंक- 2
सिंह राशि वालों लिए रिश्तों को संभालने के लिए समय देना पड़ेगा। परिवार की ओर से आर्थिक जिम्मेदारियां बढ़ेंगी। वाहन और घर के रखरखाव के लिए सही योजना का चुनाव करना होगा।
शुभ रंग- ग्रे
शुभ अंक-1
कन्या राशि वालों के लिए त्वरित कार्यवाही ज्यादा प्रभावशाली रहेगी।आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। प्रतियोगिता और प्रतिस्पर्धा में पिछली तैयारियों का फायदा मिलेगा। प्रेम संबंधों पर निर्भरता बढ़ेगी।
शुभ रंग- लाइट ग्रीन
शुभ अंक- 8
तुला राशि वालों के लिए व्यस्तता या भावनात्मक उलझनों के कारण कार्यों की गुणवत्ता प्रभावित हो सकती है।आर्थिक रूप से थोड़े चिंतित रह सकते हैं। बड़ी योजनाओं पर कार्य करने का सही समय है। पेरेंट्स से बातचीत में विनम्र रहना होगा।
शुभ रंग- ब्राइट व्हाइट
शुभ अंक- 6
वृश्चिक राशि वालों के लिए अपने कार्यों की जिम्मेदारी स्वयं उठानी होगी। दूसरों पर निर्भरता कम करने का प्रयास करें। आर्थिक कार्यक्रमों में भाग्य का समर्थन मिलेगा। धार्मिक कार्यक्रमों से जुड़ाव बढ़ेगा।
शुभ रंग- मेहरून
शुभ अंक-4
धनु राशि वालों को आवश्यक कार्यों में लापरवाही परेशानी का कारण बनती है भावनात्मक संबंधों को समय देना पड़ सकता है। स्वास्थ्य को लेकर लापरवाही ना बरतें। यात्रा में सावधानी रखें।
शुभ रंग-रेड
शुभ अंक- 9
मकर राशि के लिए कार्यशैली में बदलाव का प्रभाव अर्थव्यवस्था पर पड़ेगा आएगा। भावनात्मक संबंधों से आवश्यक आर्थिक मदद मिल सकती है। दूरदर्शिता से काम करने की आवश्यकता रहेगी। अविवाहितों के लिए विवाह के मन मुताबिक प्रस्ताव मिलेंगे।
शुभ रंग- पिकॉक ब्लू
शुभ अंक- 7
कुम्भ राशि वालों के लिए विरोधियों का व्यवहार तनावपूर्ण रहेगा बनते बनते कार्यों में व्यवधान आ सकता है।प्रेम संबंधों में एक दूसरे पर भरोसा करना होगा परिवार में किसी के स्वास्थ्य को लेकर चिंता बढ़ सकती है।
शुभ रंग- पर्पल
शुभ अंक- 3
मीन राशि वालों को परिपक्व आर्थिक फैसले लेने होंगे। दूसरों पर धन की निर्भरता को कम करना होगा। कानूनी पक्ष मजबूत होगा। शारीरिक परिश्रम करना पड़ सकता है। शेयर बाजार से आकस्मिक लाभ मिल सकता है।
शुभ रंग- ऑफ व्हाइट
शुभ अंक- 4