12 जुलाई 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

साप्ताहिक राशिफल: 12 से 18 जुलाई तक तुला से मीन राशि वालों का कैसा रहेगा समय?

Saptahik Rashifal 12 to 18 july 2026- इस सप्ताह कुछ राशियों को करियर, धन और रिश्तों में बड़ी खुशखबरी मिल सकती है। जानिए तुला से मीन तक आपकी राशि के लिए 12 से 18 जुलाई 2026 का साप्ताहिक भविष्यफल।
4 min read
Google source verification

भारत

image

Akash Dewani

Jul 12, 2026

weekly horoscope 12 to 18 july 2026 saptahik rashifal Libra and Pisces

Saptahik Rashifal -साप्ताहिक राशिफल 12 to 18 जुलाई 2026 तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि (फोटो सोर्स : AI@chatgpt)

Saptahik Rashifal- 12 से 18 जुलाई 2026 का सप्ताह कई राशियों के लिए नए अवसर और नई चुनौतियां लेकर आया है। साप्तहिक राशिफल (Weekly Horoscope) के द्वारा ज्योतिषाचार्य डॉ. अनीष व्यास से जानिए तुला से मीन राशि तक किसे मिलेगा भाग्य का साथ और किसे हर कदम सोच-समझकर उठाना होगा।

तुला राशि

तुला राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह अत्यंत शुभ रहने वाला है। इस सप्ताह आपको करियर-कारोबार में मनोनुकूल सफलता और प्रगति मिलेगी। यदि आपका कोई मामला कोर्ट-कचहरी में चल रहा है, तो इस सप्ताह उसका समाधान निकल आएगा। सत्ता-सरकार से जुड़े मामलों में अनुकूलता बनी रहेगी। यदि आप विदेश में करियर-कारोबार के लिए प्रयासरत हैं, तो उससे जुड़ा शुभ समाचार सप्ताह के मध्य तक मिल सकता है। सप्ताह के मध्य में आपका मन धार्मिक गतिविधियों में खूब लगेगा। इस दौरान तीर्थाटन का सौभाग्य भी प्राप्त हो सकता है। इस सप्ताह भूमि-भवन, वाहन आदि के क्रय-विक्रय के योग भी बन सकते हैं। खास बात यह कि ऐसे सौदों में आपको मनचाहा लाभ होगा। छात्रों का मन अध्ययन की बजाय अन्य गतिविधियों में लग सकता है। वित्तीय मामलों में प्रायः अनुकूलता बनी रहेगी। सप्ताह के उत्तरार्ध में अचानक कहीं से अटके धन की प्राप्ति संभव है। रिश्ते-नातों की दृष्टि से पूरा सप्ताह आपके लिए अनुकूल रहने वाला है। घर-परिवार, इष्ट-मित्र सभी की तरफ से सुख, सहयोग और समर्थन मिलेगा। प्रेम संबंध प्रगाढ़ होंगे। आपसी विश्वास एवं नजदीकियां बढ़ेंगी। दांपत्य जीवन सुखमय बना रहेगा।

उपाय: रुद्राष्टक का पाठ करें।

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह करियर-कारोबार, धन-संपत्ति आदि की दृष्टि से अनुकूल रहने वाला है। सप्ताह की शुरुआत में ही आपको करियर-कारोबार से जुड़ी कोई बड़ी शुभ सूचना प्राप्त हो सकती है, जिससे घर-परिवार में खुशियों का माहौल बना रहेगा। सत्ता-सरकार से जुड़े मामले सुलझेंगे। इस सप्ताह आप अपने कार्यक्षेत्र में पूरी ऊर्जा और मनोयोग के साथ कार्य करेंगे, और आपको सीनियर व जूनियर दोनों का पूरा सहयोग मिलेगा। हालांकि, किसी पर अतिविश्वास करने से बचें, विशेष तौर पर यदि आप पार्टनरशिप में बिजनेस करते हैं। सप्ताह के मध्य में सोच-विचार कर पूंजी निवेश करने पर विशेष लाभ की संभावनाएं बनेंगी। आपकी आय के नए स्रोत बनेंगे और संचित धन में वृद्धि होगी। सप्ताह के उत्तरार्ध में परिवार के सदस्यों के साथ किसी विषय विशेष को लेकर आम सहमति बन सकती है। इस दौरान आप पर घर और बाहर वरिष्ठ एवं प्रभावशाली लोगों की कृपा बनी रहेगी। रिश्ते-नातों की दृष्टि से यह सप्ताह पूरी तरह से अनुकूल है। भाई-बहनों के साथ रिश्ते स्नेहपूर्ण बने रहेंगे। प्रेम संबंध में निकटता बढ़ेगी। जीवनसाथी के साथ सुखद पल बिताने के अवसर प्राप्त होंगे।

उपाय: सुंदरकांड का पाठ करें।

धनु राशि

धनु राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह शुभता लिए हुए है। यदि आप बीते कुछ समय से किसी समस्या को लेकर परेशान चल रहे थे, तो इस सप्ताह आपको उससे कुछ राहत मिल सकती है। कोर्ट-कचहरी से जुड़े मामलों में आपसी सहमति से समाधान हेतु विचार-विमर्श हो सकता है। विरोधी खुद सुलह-समझौते के लिए आगे आ सकते हैं। हालांकि, किसी भी समझौते अथवा योजना से जुड़ते समय कागजी कार्यों में किसी तरह की लापरवाही न करें। नौकरीपेशा लोगों के कामकाज में इस सप्ताह बड़ा बदलाव होने की संभावना है। यह बदलाव कुछ मामलों में अनुकूल और कुछ में चुनौतीपूर्ण हो सकता है। हालांकि, आप अंततः अपनी बुद्धि और विवेक से परिस्थितियों को संभाल लेंगे। सप्ताह के उत्तरार्ध में कामकाज को लेकर अधिक व्यस्तता रहेगी। इस दौरान आपको करियर या कारोबार के सिलसिले में ज्यादा भागदौड़ करनी पड़ सकती है। समीपस्थ यात्राओं के योग बनेंगे। छात्रों के लिए यह सप्ताह शुभ रहेगा। परीक्षा-प्रतियोगिता में मनचाहा परिणाम प्राप्त होगा। घर-परिवार में प्रेम और आत्मीयता बनी रहेगी। वैवाहिक जीवन एवं प्रेम संबंधों में आपसी विश्वास बढ़ेगा।

उपाय: श्री विष्णु सहस्रनाम का पाठ करें।

मकर राशि

मकर राशि के जातकों के लिए सप्ताह का पूर्वार्ध जहां पूरी तरह अनुकूल रहने वाला है, वहीं उत्तरार्ध में कुछेक समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं। अतः आवश्यक कार्यों को सप्ताह के प्रारंभ में ही निपटाने का प्रयास करें। इस दौरान आप अपने पराक्रम से आर्थिक स्थिति को मजबूत बनाने में सफल होंगे। करियर-कारोबार से जुड़े आपके प्रयास सफल होंगे। इष्ट-मित्रों और कार्यक्षेत्र के सहयोगियों का व्यवहार सहयोगात्मक रहेगा। लोगों के साथ तालमेल बिठाकर काम करने पर अपेक्षित सफलता और लाभ प्राप्त होगा। व्यवसाय से जुड़े लोगों की यात्राएं सफल होंगी और मनचाहा लाभ प्राप्त होगा। सप्ताह के उत्तरार्ध में परिश्रम के अनुपात में अपेक्षाकृत कम फल मिल सकता है। इस दौरान अपनी कमियों को विरोधियों के सामने उजागर न होने दें, अन्यथा वे उसका अनुचित लाभ उठा सकते हैं। आपको अपनी सेहत और संबंधों पर विशेष ध्यान देना होगा। किसी पुरानी बीमारी के उभरने से शारीरिक एवं मानसिक कष्ट संभव है। रिश्ते-नातों को बेहतर बनाए रखने के लिए मतभेदों को संवाद के माध्यम से दूर करें। प्रेम संबंधों में आपसी विश्वास बढ़ाने की आवश्यकता होगी। संतान पक्ष को लेकर चिंता रह सकती है।

उपाय: आदित्य हृदय स्तोत्र का पाठ करें।

कुंभ राशि

कुंभ राशि के जातकों को इस सप्ताह किस्मत से ज्यादा कर्म पर भरोसा करना होगा। यह समझना आवश्यक है कि कई बार मनोनुकूल परिवर्तन भी किसी बड़ी समस्या या चुनौती का कारण बन सकता है। अतः करियर या कारोबार से जुड़ा कोई भी निर्णय लेते समय अपने शुभचिंतकों की सलाह अवश्य लें। कार्यों में आलस्य या लापरवाही से बचें। सप्ताह की शुरुआत में सौभाग्य का साथ न मिलने के कारण कार्यों में बाधाएं आ सकती हैं। इस दौरान अचानक उत्पन्न होने वाली समस्याएं आपके मन को विचलित कर सकती हैं और आप अपने लक्ष्य से भटक सकते हैं। सप्ताह के मध्य में लंबी अथवा छोटी दूरी की यात्रा का योग बन सकता है। नौकरीपेशा लोगों पर काम का अतिरिक्त दबाव रह सकता है, जिसे पूरा करने के लिए अधिक परिश्रम की आवश्यकता होगी। वित्तीय दृष्टि से यह सप्ताह अत्यंत अनुकूल नहीं है। सप्ताह के उत्तरार्ध में अचानक हुए खर्चों के कारण बजट गड़बड़ा सकता है। रिश्ते-नातों को बेहतर बनाए रखने के लिए छोटी-छोटी बातों को तूल देने से बचें।

उपाय: हनुमानाष्टक का पाठ करें।

मीन राशि

मीन राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह शुभता और सौभाग्य से भरपूर है। इस सप्ताह आप अपने कार्यों को आगे बढ़कर जिम्मेदारी से निभाएंगे। टीम के साथ तालमेल बनाते हुए आप कार्यक्षेत्र में श्रेष्ठ प्रदर्शन करेंगे। आपकी सलाह और कार्ययोजना से संस्थान को लाभ होगा, जिससे सीनियर प्रसन्न होकर आपकी सराहना करेंगे। इस सप्ताह किसी विशेष कार्य के लिए आपको मंच पर सम्मानित किया जा सकता है। राजनीति से जुड़े लोगों के प्रभाव क्षेत्र में वृद्धि होगी। व्यवसाय की दृष्टि से भी यह सप्ताह अत्यंत अनुकूल है। आप अपने व्यावसायिक कौशल से मनचाहा लाभ प्राप्त करेंगे और आपकी साख बढ़ेगी। पूरे सप्ताह आप अपने ब्रांड या छवि को मजबूत करने की दिशा में कार्य करेंगे। सप्ताह के उत्तरार्ध में कोई बड़ी कारोबारी डील होने की संभावना है। कुल मिलाकर इस सप्ताह आय और संचित धन में वृद्धि होगी। रिश्ते-नाते अनुकूल बने रहेंगे। पिता का आशीर्वाद और सहयोग प्राप्त होगा। परिवार में प्रेम और सामंजस्य बना रहेगा। सप्ताह के उत्तरार्ध में परिवार के साथ धार्मिक गतिविधियों में भाग लेने का अवसर प्राप्त होगा।

उपाय: शिव महिम्न स्तोत्र का पाठ करें।