राशिफल

Aaj Ka Rashifal 16 August 2026: आज का दिन किस राशि के सितारे देंगे साथ? जानिए मेष से मीन तक भविष्यफल

Aaj Ka Rashifal- 16 अगस्त का दिन सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा। जानिए सभी 12 राशियों का दैनिक राशिफल।
2 min read
Aug 16, 2026
aaj ka rashifal 16 august 2026 daily horoscope hindi
Aaj Ka Rashifal 16 August 2026- जानिए आज क्या कहते है आपके सितारे (फोटो सोर्स- Chatgpt)

Aaj Ka Rashifal 16 August 2026: आज का दिन राशियों के लिए नई संभावनाएं और सकारात्मक संकेत लेकर आया है। कुछ जातकों को आज धैर्य और समझदारी से फैसले लेने होंगे, वहीं कई राशियों के लिए करियर, कारोबार और आर्थिक मामलों में प्रगति के योग बन रहे हैं। जानिए मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का 16 अगस्त 2026 का दैनिक राशिफल (Daily Horoscope Hindi)।

आज का मेष राशिफल (Aaj Ka Mesh Rashifal)

मेष राशि के कार्यों की गति धीमी पर स्थिर रहेगी। व्यापार में प्रयास करने पर सफलता मिल सकती है। नए प्रेम में संबंधों को पुष्ट करने के लिए प्रयत्नशील रहना होगा।

शुभ रंग- क्रीम कलर
शुभ अंक- 4

आज का वृषभ राशिफल (Aaj Ka Vrishabh Rashifal)

वृषभ राशि के लिए कला के क्षेत्र में की गई गतिविधियों और कार्यों के फलस्वरूप प्रतिष्ठा और सम्मान प्राप्त होंगे। प्रेम संबंधों से कार्यक्षेत्र में मदद मिलेगी। यात्रा में सावधानी रखे।

शुभ रंग- ऑफ व्हाइट
शुभ अंक- 8

आज का मिथुन राशिफल (Aaj Ka Mithun Rashifal)

मिथुन राशि के लिए मेहनत का फल यथेष्ठ मिलने का दिन है पर एकाग्रता बनाए रखनी होगी। उच्च अधिकारियों के व्यवहार से परेशान रह सकते हैं।

शुभ रंग- कॉपर कलर
शुभ अंक- 5

आज का कर्क राशिफल (Aaj Ka Kark Rashifal)

कर्क राशि के लिए भावनात्मकता बुद्धिमत्ता के उपयोग से सभी से श्रेष्ठ कार्य करवाने में सफल रहेंगे। भाई बहनों से वार्ता बिना तनाव के खत्म करनी होगी। प्रेम संबंधों में पूर्णता महसूस होगी।

शुभ रंग: पीच कलर
शुभ अंक: 1

आज का सिंह राशिफल (Aaj Ka Singh Rashifal)

सिंह राशि के व्यावसायिक गतिविधियों में गतिरोध आ सकते हैं। लाेगों समय पर वादा पूरा नहीं करना परेशानी बढ़ा सकता है। प्रेम संबंधों में एक दूसरे के विचारों को सम्मान देना होगा।

शुभ रंग- डार्क ब्राउन कलर
शुभ अंक- 9

आज का कन्या राशिफल (Aaj Ka Kanya Rashifal)

कन्या राशि के दिन की शुरुआत उत्साह और सकारात्मक सोच के साथ होगी। शुभ समाचार मिलने से मन प्रसन्न रहेगा। व्यवसाय में उन्नति के योग बन रहे हैं।

शुभ रंग- स्काई ब्ल्यू कलर
शुभ अंक- 8

आज का तुला राशिफल (Aaj Ka Tula Rashifal)

तुला राशि के लिए कार्य हाथ में होने पर भी गति पकड़ने में मुश्किल आएगी। सहयोग लेने में कठिनाई अनुभव करेंगे। पूंजी की व्यवस्था के लिए दूसरों पर निर्भरता बढ़ेगी।

शुभ रंग- ब्राइट व्हाइट
शुभ अंक- 2

आज का वृश्चिक राशिफल (Aaj Ka Vrishchik Rashifal)

वृश्चिक राशि के लिए जोड़-तोड़ से वांछित परिणाम तक पहुंच सकते हैं। रुका हुआ धन मिलेगा। पूंजी की उपलब्धता नए संसाधनों को खड़ा करने में महत्वपूर्ण रहेगी।

शुभ रंग- रेड कलर
शुभ अंक-4

आज का धनु राशिफल (Aaj Ka Dhanu Rashifal)

धनु राशि के लिए दिन की शुरुआत अच्छे समाचारों से होगी। संतान पक्ष से वार्तालाप में कठोर होने से बचना होगा। भावनात्मक संबंधों में छोटी मुलाकात भी प्रसन्नता देगी।

शुभ रंग- गोल्डन कलर
शुभ अंक- 3

आज का मकर राशिफल (Aaj Ka Makar Rashifal)

मकर राशि को दूर दृष्टि से फैसले लेने होंगे। बदलती उपस्थित पर नजर रखनी होगी। विरोधियों पर बढ़त मिलेगी। भाग्य के समर्थन से धन मिलेगा।

शुभ रंग- एमरल्ड कलर
शुभ अंक- 6

आज का कुंभ राशिफल (Aaj Ka Kumbh Rashifal)

कुंभ राशि के लिए किसी खास कार्य में जुटे रहने का दिन है। परिणाम पाने के लिए ध्यान रखना होगा। उच्च संपर्कों का लाभ मिलेगा। खर्च को नियंत्रित करने में असफल रह सकते हैं।

शुभ रंग- लैवेंडर कलर
शुभ अंक- 1

आज का मीन राशिफल (Aaj Ka Meen Rashifal)

मीन राशि को प्रतिभा और संघर्ष के अनुरूप परिणाम मिलने से प्रसन्नता रहेगी। परिवार में एक दूसरे का सहयोग करना पड़ सकता है। प्रेम संबंधों में पारदर्शी रहना होगा।

शुभ रंग- यलो कलर
शुभ अंक- 7

Published on:
16 Aug 2026 05:30 am