
Aaj Ka Rashifal 17 July 2026: हर दिन की तरह 17 जुलाई को भी ग्रह-नक्षत्रों की चाल सभी 12 राशियों के जीवन पर अलग-अलग प्रभाव डाल रही है। किसी राशि के लिए करियर और कारोबार में नए अवसर बन सकते हैं, तो कुछ लोगों को आर्थिक मामलों और रिश्तों में धैर्य रखने की सलाह दी गई है। यदि आप भी दिन की शुरुआत अपनी राशि के अनुसार करना चाहते हैं, तो पढ़ें मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का दैनिक राशिफल (Daily Horoscope), साथ ही जानें आपका शुभ रंग और शुभ अंक।
मेष राशि वाले कर्तव्यों के प्रति सजग रहे तो सम्मान और धन दोनों सहज रूप से प्राप्त करेंगे। प्राकृतिक स्थान पर जाने की योजना बनेगी। संघर्ष में विजय मिलेगी।
शुभ रंग- ग्रीन
शुभ अंक- 9
वृषभ राशि वालों को अर्थव्यवस्था के लिए साहसिक निर्णय लेने का समय है। अनुशासन से कार्य व्यवस्था में सुधार होगा। प्रेम संबंधों में शुष्कता आएगी। एकल प्रयासो को शीघ्र सफलता मिलेगी।
शुभ रंग- डार्क ब्राउन
शुभ अंक- 5
मिथुन राशि वालों को प्रेम संबंधों के प्रति आकर्षण बढ़ेगा। लोकहित के कार्यों में धन खर्च हो सकता है। मनोवैज्ञानिक रूप से मजबूत महसूस करेंगे। भाई बहनों के प्रति सद्भाव रहेगा।
शुभ रंग- ऑरेंज
शुभ अंक- 1
कर्क राशि वालों को पिछले अनुभवों का लाभ मिलेगा। बातचीत में विनम्रता और उत्साह से दूसरो को नियंत्रित करने में सफल रहेंगे। फंसा हुआ धन निकलने की संभावना है। प्रयास करने होंगे।
शुभ रंग- पीच
शुभ अंक- 7
सिंह राशि वालों को कार्य कुशलता में वृद्धि होगी। परिणाम स्वरूप नियमित स्रोतों के अलावा भी धन अर्जित करेंगे। पिछले कार्यों के लिए पुरस्कृत हो सकते हैं। वाहन सुख में वृद्धि होगी।
शुभ रंग- महरून
शुभ अंक- 2
कन्या राशि वालों को महत्वपूर्ण कार्यों को लेकर असमंजस की स्थिति रह सकती है। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहना होगा। आकस्मिक खर्च अर्थव्यवस्था बिगाड़ सकते हैं
शुभ रंग- ब्ल्यू
शुभ अंक- 4
तुला राशि के लिए व्यावसायिक कुशलता से अनुमान से अधिक लाभ हो सकता है। कला साहित्य और प्रतियोगिताओं में प्रशंसनीय भागीदारी की संभावना रहेगी।
शुभ रंग- ब्राइट व्हाइट
शुभ अंक- 1
वृश्चिक राशि वालों के लिए अति उत्साह में भावनात्मक प्रतिक्रिया न दे। महत्वाकांक्षा की पूर्ति में अनुचित कार्य करने से बचना होगा। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी।
शुभ रंग- रेड
शुभ अंक- 5
धनु राशि वालों के संकल्प पूरे होंगे। भाग्य का समर्थन मिलेगा। व्यवसाय वृद्धि के लिए किए प्रयासों को पारिवारिक सहयोग मिलेगा। आर्थिक मामलों में सावधानी रखे.
शुभ रंग- डार्क यलो
शुभ अंक- 3
मकर राशि वालों के लिए साथी कर्मियों का व्यवहार निराशाजनक रहेगा। भावनात्मक संबंधों में पारदर्शिता रखने पर समस्याएं हल होगी। स्थान परिवर्तन से राहत मिल सकती है।
शुभ रंग- पर्पल
शुभ अंक- 4
कुंभ राशि वालों के लिए किसी खास इच्छा पूर्ति के लिए व्याकुल रह सकते हैं। व्यापार या कार्य स्थल पर प्रतिभा और संसाधनों का सही उपयोग करना होगा। प्रतिस्पर्धा मैं उलझने से बचें।
शुभ रंग- पिंक
शुभ अंक- 2
मीन राशि वालों के विचारों में स्पष्टता का अभाव रह सकता है। विरोधियों की ईर्ष्या से बचना होगा। ज्ञानी लोगों और आध्यात्मिक विषयों की जुड़ाव से राहत मिलेगी।
शुभ रंग- सिल्वर
शुभ अंक-8