
Aaj Ka Rashifal 18 October 2026: 18 अक्टूबर का दिन कुछ राशियों के लिए नई उम्मीदें और सकारात्मक अवसर लेकर आया है। वहीं कुछ जातकों को आज धैर्य और सूझबूझ के साथ फैसले लेने की जरूरत होगी। करियर, कारोबार, प्रेम, परिवार और आर्थिक मामलों में सितारे क्या संकेत दे रहे हैं, जानिए मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का आज का दैनिक राशिफल (Daily Horoscope Hindi)।
मेष राशि की व्यस्तता बढ़ेगी। लगन और परिश्रम से अपनी श्रेष्ठता सिद्ध करने का समय है। निराशा को मन से उतार फेंके समय पक्ष का बन रहा है। जूझना होगा।
शुभ रंग- ऑरेंज कलर
शुभ अंक- 9
थोड़ी कार्य कुशलता और थोड़े भाग्य का समर्थन से जीवन की गाड़ी पटरी पर अच्छे नियंत्रण के साथ आगे बढ़ सकती है। विरोधियों से सावधान रहना होगा। परिवार का सहयोग मिलेगा।
शुभ रंग- क्रीम कलर
शुभ अंक- 4
अनचाही रुकावटो से कार्य की गुणवत्ता और गति प्रभावित हो सकती है। तात्कालिक सहयोगी तलाशने होगें। स्वास्थ्य नरम रहेगा। यात्रा टालें।
शुभ रंग- ग्रीन कलर
शुभ अंक- 5
शैक्षणिक प्रतिस्पर्धा में आगे रहेंगे। भावनात्मक द्वंद से बाहर निकलकर वास्तविक लक्ष्य हासिल करने का समय है। विशिष्ट व्यक्तियों से सम्पर्क बनेगें।
शुभ रंग- ऑफ व्हाइट
शुभ अंक- 2
नए कार्यक्रमों के प्रति उदासीनता महसूस करेंगे। विरोधियों की गतिविधियों को गंभीरता से लेना होगा। खर्च बढ़ेगे प्रेम संबंधों के प्रति जुड़ाव बढ़ेगा।
शुभ रंग- कॉपर कलर
शुभ अंक- 3
व्यापारिक स्थिरता से चिंतित रह सकते हैं। भाग्य का समर्थन मिलेगा। नए संपर्क लाभकारी रहेंगे। मित्रों का साथ मिलेगा। आर्थिक जवाब देही बढ़ेगी।
शुभ रंग- ब्राउन कलर
शुभ अंक- 8
तुला वास्तविक लक्ष्यों को हासिल करने के लिए प्रेरित होंगे। प्रेम संबंधों में साथी के शब्दों से उत्साहित महसूस करेंगे। सब कुछ अच्छा होने के बावजूद मन में थोड़ी निराशा रहेगी।
शुभ रंग- ग्रे कलर
शुभ अंक- 9
दिन में गतिविधियां आपके पक्ष में झुकी हुई महसूस होगी। भाग्य का समर्थन मिलेगा। कम शब्दों में अपनी बात कहनी होगी। पारिवारिक रिश्तों में थोड़ा खिंचाव महसूस होगा।
शुभ रंग- रेड कलर
शुभ अंक- 4
आर्थिक मामलों में पूर्वानुमानों पर भरोसा करने की अपेक्षा यथार्थवादी दृष्टिकोण अपनाएं नया घर या वाहन खरीदने के लिए प्रेरित हो सकते हैं।
शुभ रंग- कॉफी कलर
शुभ अंक- 7
महत्वपूर्ण मुलाकातों से वांछित परिणाम मिलने की संभावना रहेगी। दूसरों पर भरोसा करने की अपेक्षा व्यक्तिगत प्रदर्शन पर भरोसा करें। यात्रा योग बन रहे हैं।
शुभ रंग- पीकॉक ब्ल्यू कलर
शुभ अंक- 2
आर्थिक प्रबंधन में कुशलता दिखानी होगी। खर्च बढ़ तो तनाव में आ सकते हैं। संतान पक्ष से ज्यादा उम्मीद रखना निराशा देगा। स्वास्थ्य समस्याओं को गंभीरता से लेना होगा।
शुभ रंग- सिल्वर कलर
शुभ अंक- 1
मीन बौद्धिक और आर्थिक दोनों प्रकार के कार्यों में अच्छी प्रगति की संभावना से भरा दिन है प्रयास सही दिशा में करने होंगे प्रेम संबंधों में पुरानी यादें ताजा होगीं
शुभ रंग- गोल्डन ग्रीन कलर
शुभ अंक- 3