
Aaj Ka Rashifal 19 August 2026: आज का दिन कुछ राशियों के लिए नई संभावनाएं और सकारात्मक संकेत लेकर आया है। कुछ जातकों को आज धैर्य और समझदारी से फैसले लेने होंगे, वहीं कई राशियों के लिए करियर, कारोबार और आर्थिक मामलों में प्रगति के योग बन रहे हैं। जानिए मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का 19 अगस्त 2026 का दैनिक राशिफल (Daily Horoscope Hindi)।
मेष राशि को ज्ञान और अनुसंधान के क्षेत्र में त्रुटि रहित कार्य करने की चुनौती रहेगी। प्रेम संबंधों में संवेदनाओं का स्तर समझने में चूक हो सकती है। साझेदारों से सहयोग मिलेगा।
शुभ रंग- पर्पल कलर
शुभ अंक- 7
वृषभ राशि का मन आशंकाओं से भरा रह सकता है। विरोधियों का व्यवहार अनपेक्षित रहेगा। बचत गैर जरूरी कार्य में खर्च होने से निराशा महसूस हो सकती है।
शुभ रंग- पीच कलर
शुभ अंक- 9
मिथुन राशि के कार्यस्थल पर मिलजुल कर ही व्यवस्था बदलने के प्रयासों में सफल हो सकते हैं। वैवाहिक रिश्तों में सावधानी रखनी होगी। व्यर्थ विवाद उभर सकते हैं।
शुभ रंग-ग्रे कलर
शुभ अंक- 6
कर्क राशि के लिए उच्च अधिकारियों का व्यवहार अनपेक्षित ओर निराशा जनक रह सकता है। कड़ी मेहनत से दूसरों के दृष्टिकोण में बदलाव लाने में सफल रहेंगे। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।
शुभ रंग: ऑफ व्हाइट
शुभ अंक: 8
सिंह राशि की व्यापारिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। पूंजी की व्यवस्था को लेकर दूसरों पर निर्भरता रह सकती है। वाहन सुख में बढ़ोतरी की संभावना है। प्रेम में भाग्य का समर्थन मिलेगा।
शुभ रंग-ऑरेंज कलर
शुभ अंक- 1
कन्या राशि को महत्वपूर्ण फ़ैसलों में सावधानी रखनी होगी। कानूनी समस्याओं को गंभीरता से लेना श्रेय कर रहेगा। स्वास्थ्य का पाया कमजोर रह सकता है।
शुभ रंग- एमरल्ड
शुभ अंक- 9
तुला राशि के लिए समय पक्ष का है लेकिन सावधानी भी आवश्यक है। पहले से तय सहयोग देने वाले अपने वादे से मुकर सकते हैं। प्रेम संबंधों में अति उत्साह में खतरे उठाने से बचना होगा।
शुभ रंग- ब्राइट व्हाइट
शुभ अंक- 2
वृश्चिक राशि के लिए उतार चढ़ाव भरा दिन हो सकता है। यात्रा में स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखना पुराने रोग उभर सकते हैं। प्रतिस्पर्धा में हानि हो सकती है।
शुभ रंग- रेड कलर
शुभ अंक- 3
धनु राशि से जुड़े शिक्षा संबंधी रुके हुए फैसले आपके पक्ष में सुलझने के योग है। युवाओं को नए भावनात्मक संबंधों में गहरा जुड़ाव महसूस हो सकता है। वाहन सावधानी से चलाए।
शुभ रंग- ग्रे कलर
शुभ अंक- 8
मकर राशि को परिश्रम की उचित सराहना मिलना मुश्किल रहेगा। कार्यों की अधिकता मनोरंजन से दूरी का कारण बन सकती है। मन दुविधा में रहेगा।
शुभ रंग-लैवेंडर कलर
शुभ अंक-4
कुंभ राशि का कार्य क्षेत्र में सामान्य से अच्छा प्रदर्शन रहेगा। पारिवारिक मामलों में आपके कार्यों कि सराहना होने से मन को प्रसन्नता मिलेगी। रुके हुए मामलों में भाग्य की मदद मिलेगी।
शुभ रंग- पर्पल कलर
शुभ अंक- 7
मीन राशि के लिए पेरेंट्स के विचारों से सहमति बैठाने में कठिनाई होगी। स्वास्थ्य सम्बंधित लापरवाही बड़ी समस्या में बदल सकती है। आध्यात्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी।
शुभ रंग- डार्क ब्राउन कलर
शुभ अंक- 9