Aaj Ka Rashifal 2 November 2024: शनिवार गोवर्धन पूजा का दिन कई राशि के लोगों के लिए किस्मत चमकने का संकेत दे रहा है। दैनिक राशिफल 2 नवंबर के अनुसार 8 राशि के लोगों को आज भाग्य का साथ मिलेगा। आज का राशिफल में पं. चंदन श्याम नारायण व्यास से जानें अपना भविष्य (daily horoscope saturday) ...
आज का राशिफल मेष राशि के अनुसार कई दिनों से रूके कार्यों में गति आएगी। पारिवारिक विवादों के चलते चिंतित रहेंगे। अपने विचारों को शुद्ध करें। व्यापारिक यात्रा हो सकती है, सामाजिक कार्यों में सम्मिलित होंगे।
आज का राशिफल वृषभ राशि के अनुसार भाग्य के भरोसे न बैठें, कर्म करें। व्यापारिक लाभ होगा। धर्म कर्म में आस्था बढ़ेगी। पारिवारिक वातावारण अनुकूल रहेगा। स्वास्थ्य पर ध्यान दें, संत दर्शन संभव है।
आज का राशिफल मिथुन राशि के अनुसार 2 नवंबर शनिवार का दिन आपके लिए शुभ है। पुराने मित्रों से भेंट होगी। सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा। विवादों को टालें। पूंजी निवेश से लाभ होगा। जीवन साथी के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी।
ये भी पढ़ेंः
आज का राशिफल कर्क राशि शनिवार के अनुसार पुराने मामले सुलझ सकते हैं। परिवार में संपत्ति को लेकर विवाद संभव है। आपके अपने, आप को धोखा दे सकते हैं, सतर्क रहें। आकस्मिक धन लाभ संभव है। व्यापार विस्तार की योजना टालें।
दैनिक राशिफल सिंह राशि के अनुसार चंचल स्वभाव के कारण नुकसान संभव है। अपने से बड़ों की बातों को सुनें, उनके अनुभव आपके लिए लाभप्रद साबित होंगे। वैवाहिक निर्णय लेने में जल्दबाजी न करें। व्यापारिक यात्रा संभव है।
दैनिक राशिफल कन्या राशि के अनुसार कन्या राशि वालों के लिए मिश्रित फलदायक समय चल रहा है। गोवर्धन पूजा के दिन किसी अनजान से संबंध स्थापित होंगे। नौकरीपेशा लोगों के लिए समय उपयुक्त है, पद में वृद्धि के योग बन रहे हैं। कपड़े के व्यापार से जुड़े लोग, आर्थिक लाभ अर्जित करेंगे।
शनिवार राशिफल के अनुसार गोवर्धन पूजा के दिन विशिष्ट लोगों से मुलाकात आत्मविश्वास बढ़ाएगा। न्याय विभाग से जुड़े लोगों को असफलता का सामना करना पड़ेगा। किसी से दुश्मनी हो सकती है। प्रेम प्रसंग के चलते दुविधा में रहेंगे।
शनिवार राशिफल वृश्चिक राशि के अनुसार 2 नवंबर को आपको अपना आलस्य त्यागने की जरूरत है। समय पर काम करें,आप की मेहनत से व्यापार-व्यवसाय लाभप्रद रहेगा। सश्रम किए गए कार्य सफल होंगे। पारिवारिक कष्ट और समस्याओं का अंत संभव है। आय से अधिक व्यय न करें। लक्ष्मी माता को काजल और कमल गट्टे की माला अर्पण करें, शत्रु परास्त होंगे ।आर्थिक स्थिति मजबूत बनेगी।
ये भी पढ़ेंः
धनु राशिफल के अनुसार 2 नवंबर को आपको आकस्मिक लाभ हो सकता है। करीबियों की प्रगति से मन में प्रसन्न होगा। परिश्रम से स्वयं के कार्यों में भी शुभ परिणाम मिलने की उम्मीद है। विदेश जाने के योग बनेंगे। आज रात्रि लक्ष्मी माता के मंदिर में 108 सरसों के तेल के दीपक लगाएं मुकदमे में विजय होगी।
मकर राशिफल शनिवार के अनुसार 2 नवंबर को आपकी पारिवारिक जिम्मेदारी बढ़ने से व्यस्तता बढ़ेगी। आज कार्य में नवीनता के भी योग हैं। संतान के व्यवहार से समाज में सम्मान बढ़ेगा। दिन अनुकूल है। लक्ष्मीजी को इत्र और लाल साड़ी अर्पित करें। व्यापार में सफलता मिलेगी और कीर्ति बढ़ेगी।
कुंभ राशिफल शनिवार के अनुसार अन्नकूट के दिन कार्य की सफलता से मनोबल मजबूत होगा। कार्य की अधिकता रहेगी। अजनबी व्यक्ति का विश्वास न करें, धोखा मिल सकता है। कार्यक्षेत्र में वृद्धि के योग हैं। सक्रिय होने के कारण संबंध और परिचय क्षेत्र बढ़ेगा।
मीन राशिफल 2 नवंबर के अनुसार कम बोलें, अच्छा बोलें। सुख-समृद्धि बढ़ेगी। आर्थिक निवेश में सोच-समझकर निर्णय लेने पर लाभ होगा। स्वाध्याय में रूचि बढ़ेगी। परिवार, समाज में आपका महत्व बढ़ेगा।