
Aaj Ka Rashifal 20 August 2026: आज का दिन कुछ राशियों के लिए नई संभावनाएं और सकारात्मक संकेत लेकर आया है। कुछ जातकों को आज धैर्य और समझदारी से फैसले लेने होंगे, वहीं कई राशियों के लिए करियर, कारोबार और आर्थिक मामलों में प्रगति के योग बन रहे हैं। जानिए मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का 20 अगस्त 2026 का दैनिक राशिफल (Daily Horoscope Hindi)।
मेष राशि के जातक कार्य क्षमता बढ़ी हुई महसूस करेंगे। कार्य में मन भी लगेगा पर परिणाम आने में समस्या रहेगी परिवार में एक दूसरे पर भरोसा घटेगा
शुभ रंग- यलो कलर
शुभ अंक- 5
वृषभ राशि को प्रेम संबंधों में उत्साह जनक प्रतिक्रिया मिलेगी। कार्य क्षेत्र में पूर्वाभास का फायदा मिलेगा। शेयर मार्केट से लाभ मिल सकते हैं लेकिन सावधानी भी रखनी होगी।
शुभ रंग- महरून कलर
शुभ अंक- 1
मिथुन राशि के लिए अनुशासन पालना से कार्य स्थल के तनाव कम करने में सफल रहेंगे। बिना मुल्य लिए की गई मदद भविष्य के लिए नए अवसर बनाएगी। यात्रा टालें।
शुभ रंग-ग्रीन कलर
शुभ अंक- 6
कर्क राशि के लिए सुख सुविधा बढ़ेंगी। संपर्क बढ़ने से आर्थिक मामलों में विस्तार होगा। प्रतिस्पर्धा में पड़ने से रुकना होगा। साथी शिक्षार्थियों से बातचीत में सावधानी रखे।
शुभ रंग: ऑफ व्हाइट
शुभ अंक: 8
सिंह राशि के जातक कार्य कुशलता और प्रबंधकीय दक्षता से अलग छाप छोड़ने में सफल रहेंगे। आत्म गौरव अनुभव होगा। प्रतियोगिता में प्रदर्शन उम्मीद से अधिक अच्छा रहने की संभावना है।
शुभ रंग- रेड कलर
शुभ अंक- 9
कन्या राशि के लिए व्यावसायिक सफलता के लिए फ़ैसलों को पूरा होने तक गुप्त रखना फायदे मंद रहेगा। ईर्ष्या और द्वेष का शिकार हो सकते हैं। नकारात्मक लोगों से सतर्क रहें।
शुभ रंग-पर्पल कलर
शुभ अंक- 8
तुला राशि को शब्दों में अधिक उर्जा के लाभ कला, राजनीति और प्रबंधन के क्षेत्र में मिल सकते हैं पर व्यक्ति गत सम्बन्धों में सावधानी रखनी होगी। वाहन सावधानी से चलाए।
शुभ रंग- कॉपर कलर
शुभ अंक- 4
वृश्चिक राशि के आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। सामाजिक मेलजोल बढ़ाने के अवसर मिलेंगे। इससे व्यवसाय और व्यक्तिगत संबंधों को मजबूती मिल सकती है। सुख सुविधा बढ़ेंगी।
शुभ रंग- मैंगो यलो कलर
शुभ अंक- 2
धनु राशि के जातक योजनाओं को पूरा करने में कठिनाई महसूस करेंगे। कुछ मामलों में परिवारजनों या उच्च संपर्कों की मदद लेनी पड़ सकती है। खर्चों को नियंत्रित करना होगा।
शुभ रंग- कॉफी कलर
शुभ अंक- 3
मकर राशि की कार्य कुशलता में वृद्धि होगी। सभी पक्षों को महत्व देना होगा। प्रतिष्ठा बढ़ेगी अहंकार दिखाने से बचना होगा। संपत्ति या संसाधनों के बटवारे में सावधानी रखे।
शुभ रंग- स्काई ब्ल्यू कलर
शुभ अंक-7
कुंभ राशि परिश्रम को भाग्य का सहारा मिलने से उत्साहित महसूस करेंगे। भावनात्मक संबंधों में साथी की निकटता प्रसन्नता देगी। यात्रा में सावधानी रखे।
शुभ रंग- ग्रे कलर
शुभ अंक- 9
मीन राशि की शिक्षा और ज्ञान विज्ञान के क्षेत्र में कार्य रत लोगों को नए अनुबंध के लिए प्रयत्नशील रहना होग। भावनात्मक संबंधों में शिथिलता महसूस करेंगे।
शुभ रंग- गोल्डन ग्रीन कलर
शुभ अंक- 6