राशिफल

Aaj Ka Rashifal, 21 October 2025 : धन, यश और सौभाग्य का अद्भुत महालक्ष्मी राजयोग, जानें किस राशि पर बरसेगी मां लक्ष्मी की कृपा

Aaj Ka Rashifal, 21 October 2025 : 21 अक्टूबर 2025 का दैनिक राशिफल: जानिए आज का दिन आपके लिए क्या खास लेकर आया है। महालक्ष्मी राजयोग के प्रभाव से 12 राशियों पर कैसे बरसेगा सौभाग्य, धन और सफलता। पढ़ें मेष से मीन तक का आज का राशिफल।

3 min read
Oct 21, 2025
Aaj Ka Rashifal 21 October 2025 : आज का राशिफल (फोटो सोर्स: Patrika Design Team)

Aaj Ka Rashifal, 21 October 2025 : आज का दिन बेहद खास रहने वाला है क्योंकि 21 अक्टूबर को बन रहा है अत्यंत दुर्लभ और शक्तिशाली “महालक्ष्मी राजयोग”, जो धन, सौभाग्य और सफलता का प्रतीक है। तुला राशि में मंगल और चंद्रमा की युति से माँ लक्ष्मी की विशेष कृपा बरसेगी। जानिए आज आपके राशिफल में क्या लिखा है कौन सी राशि पर बन रहा है भाग्य का योग और किसे बरतनी है सावधानी।

मंगलवार, 21 अक्टूबर का दैनिक राशिफल

आज का मेष राशिफल (Aaj ka Mesh Rashifal)

सगे संबंधियों से मुलाकातों से उत्साहित और प्रसन्न चित् रहेंगे। धार्मिक यात्रा के योग बन रहे हैं। पुराने मित्रों के साथ नए व्यवसाय की योजना बन सकती है। ससुराल पक्ष से शुभ समाचार मिलेंगे।
लकी कलर- ग्रीन कलर
लकी अंक - 9

आज का वृषभ राशिफल राशि (Aaj ka Vrishabh Rashifal)

दूसरों की की गलतियों का लाभ मिलेगा। उच्च अधिकारियों के साथ समन्वय बेहतर होगा। पारिवारिक जीवन में उत्साह उमंग के साथ समय व्यतीत होगा। बुजुर्गों के स्वास्थ्य का ख्याल रखना होगा।
लकी कलर- क्रीम कलर
लकी अंक -5

आज का मिथुन राशिफल (Aaj Ka Mithun Rashifal)

कला और साहित्य से जुड़े कार्यक्रमों का हिस्सा हो सकते हैं। नए लोगों से मुलाकात के दौरान नए संबंधों की शुरुआत हो सकती है। उच्च अधिकारियों के सामने अपनी बात पूर्ण आत्मविश्वास से रखनी होगी इसका सही समय है।
लकी कलर- गोल्डन कलर
लकी अंक -6

आज का कर्क राशिफल (Aaj Ka Kark Rashifal)

किसी खास काम को जल्दी पूर्ण करने का तनाव रह सकता है। नया निवेश सावधानी से करें। पारिवारिक जीवन में कुछ खास दायित्व उठाने पड़ सकते हैं। अपनी परिवार में नाराजगी को सार्वजनिक रूप से करने से बचना होगा।
लकी कलर- पीच कलर
लकी अंक -4

आज का सिंह राशिफल (Aaj Ka Singh Rashifal)

सभी की भावनाओं का सम्मान करते हुए कार्यक्रमों की रूपरेखा बनानी होगी। नेतृत्व करने के अवसर मिलेंगे। बुजुर्गों के स्वास्थ्य में थोड़ी परेशानी रह सकती है। आध्यात्मिक कार्यों से ऊर्जा मिलेगी।
लकी कलर- ओरेंज कलर
लकी अंक -2

आज का कन्या राशिफल (Aaj Ka Kanya Rashifal)

अपनी बात सही मौके पर कहना होगा। कटु शब्दों का प्रयोग करने से बचना होगा। आर्थिक उन्नति के योग बन रहे हैं। अवसरों का सही उपयोग करें। जीवनसाथी की राय महत्वपूर्ण रहेगी। स्थान परिवर्तन के योग बन रहे हैं। पुरानी व्यवस्था में बदलाव आएंगे।
लकी कलर- डार्क ब्ल्यू
लकी अंक - 8

आज का तुला राशिफल (Aaj Ka Tula Rashifal)

कार्य कुशलता बढ़ाने पर जोर देना होगा। उच्च अधिकारियों को विश्वास में लेकर चलना होगा। पारिवारिक जीवन में थोड़ी कटुता सकती है। व्यवहार में विनम्रता और वाणी में मधुरता समस्याओं से बचाएगी।
लकी कलर- ग्रे कलर
लकी अंक - 1

आज का वृश्चिक राशिफल (Aaj Ka Vrishchik Rashifal)

कार्यक्रमों में विविधता रहेगी। अलग-अलग तरह के कार्य से जुड़ने के अवसर मिलेंगे। नया सीखने को मिलेगा भावनात्मक संबंध हो को समय देना मुश्किल रहेगा। यात्रा प्रवास में स्वास्थ्य का ख्याल रखें।
लकी कलर- पिंक कलर
लकी अंक - 2

आज का धनु राशिफल (Aaj Ka Dhanu Rashifal)

तनाव से मुक्त निश्चिन्त दिन रह सकता है। मेल मिलाप और धार्मिक कार्यक्रमों से जुड़कर मानसिक संतोष अनुभव करेंगे। दिखावे से बचना होगा। साझेदारी में चल रही योजना को थोड़ा परिवर्तित करना पड़ सकता है।
लकी कलर- गोल्डन कलर
लकी अंक - 3

आज का मकर राशिफल (Aaj Ka Makar Rashifal)

अनुभवी लोगों से मुलाकात भविष्य के कार्यक्रमों की रूपरेखा बनाने में मददगार साबित होगी। मेहमानों का आवागमन व्यस्त रखेगा। साझेदारी व्यवसाय के विवादों के हल होने के योग बन रहे हैं।
लकी कलर- लाईट ब्ल्यू
लकी अंक - 7

आज का कुंभ राशिफल (Aaj Ka Kumbh Rashifal)

सुख सुविधाओं की व्यवस्थाओं पर अतिरिक्त धन खर्च होने की संभावना है। भावनात्मक रूप से परिपूर्ण अनुभव करेंगे। नई व्यवस्थाएं खड़ी करने की योजना पर काम होगा।
लकी कलर- लाईट ग्रीन
लकी अंक - 6

आज का मीन राशिफल (Aaj Ka Meen Rashifal)

जीवनसाथी से अधिकारों को लेकर बहस में उलझने से बचना होगा। व्यवसाय की उलझने धीरे-धीरे दूर होगी। पुराने लेनदेन के मामले पर बातचीत सकारात्मक रहेगी। मित्रों का सहयोग मिल सकता है।
लकी कलर- पर्पल कलर
लकी अंक - 8

Also Read
View All

अगली खबर