
Aaj Ka Rashifal 22 August 2026: आज का दिन कुछ राशियों के लिए नई संभावनाएं और सकारात्मक संकेत लेकर आया है। कुछ जातकों को आज धैर्य और समझदारी से फैसले लेने होंगे, वहीं कई राशियों के लिए करियर, कारोबार और आर्थिक मामलों में प्रगति के योग बन रहे हैं। जानिए मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का 22 अगस्त 2026 का दैनिक राशिफल (Daily Horoscope Hindi)।
मेष राशि को व्यक्तित्व के मजबूत पक्ष उभरने का उचित वातावरण और सहयोग मिलेगा। इंटरव्यू में सफलता की संभावना है। प्रेम संबंधों से मदद मिलेगी।
शुभ रंग- यलो कलर
शुभ अंक- 3
वृषभ राशि को मित्रों और व्यावसायिक सहयोगियों के व्यवहार से निराशा मिल सकती है। धन प्रबंधन में ज्यादा कुशलता से कार्य करना होगा। यात्रा में स्वास्थ्य नरम रह सकता है।
शुभ रंग- ग्रे कलर
शुभ अंक- 6
मिथुन राशि को सकारात्मक सोच रखनी होगी। मेल मुलाकात सुखद और मनोरंजक हो सकती है। वाहन सुख में वृद्धि के योग बन रहे हैं। बचत खर्च होने की संभावना है।
शुभ रंग- एमरल्ड कलर
शुभ अंक- 9
कर्क राशि की शैक्षणिक कार्यक्रमों में व्यवधान आने की संभावना रहेगी। मित्रों और संबंधियों का व्यवहार शुष्क रह सकता है। प्रेम संबंधों से सहयोग मिलेगा।
शुभ रंग: यलो कलर
शुभ अंक: 8
सिंह राशि के लिए खेल और शिक्षा से जुड़े मामलों में शानदार भागीदारी रह सकती है। मन में उत्साह और उमंग महसूस हो सकती है। भावनात्मक संबंधों के प्रति आकर्षण बढ़ेगा।
शुभ रंग- महरून कलर
शुभ अंक- 1
कन्या राशि के लिए विशिष्ट उपलब्धि यों वाला दिन हो सकता है। एकाग्रता बनाए रखनी होगी। मांगलिक कार्यों की सूचना से प्रसन्नता अनुभव करेंगे। स्वास्थ्य की अनदेखी हो सकती है।
शुभ रंग- पीच कलर
शुभ अंक- 4
तुला राशि के जातक विभिन्न प्रकार के कार्यों में व्यस्त रह सकते हैं। प्रयत्न के परिणाम शीघ्रता से मिलेंगे। लाभ का स्तर बढ़ेगा। प्रेम संबंधों में शिथिलता महसूस होगी।
शुभ रंग- सिल्वर कलर
शुभ अंक- 2
वृश्चिक राशि के जातक जल्दबाजी में भावनात्मक प्रतिक्रिया न दें। महत्वाकांक्षा को पूरी करने के लिए धैर्य के साथ जूझना होगा। नकारात्मक कल्पना शीलता हावी रह सकती है।
शुभ रंग- एप्पल रेड कलर
शुभ अंक-5
धनु राशि के कार्यों के परिणाम से खुशी और सुकून मिलेगा। धार्मिक यात्राओं के अवसर बनेंगे। साझेदारी व्यवसाय में शीघ्रता से सफलता मिल सकती है।
शुभ रंग- गोल्डन ग्रीन कलर
शुभ अंक- 6
मकर राशि का विरोधियों से वार्ता का सही समय नहीं है। न्यायालय में सावधानी से अपना पक्ष रखें। लापरवाही भारी पड़ सकती है। प्रेम संबंधों से सकारात्मक बातचीत होगी।
शुभ रंग- पीकॉक ब्ल्यू कलर
शुभ अंक- 4
कुंभ राशि के लिए मशीन और तकनीकी से जुड़े मामलों में भाग्य का समर्थन मिलेगा। पुराने सहकर्मीयों से मदद मिलेगी। भावुकता में निर्णय लेना बाद में तनाव दे सकता है। सावधान रहें।
शुभ रंग- स्काई ब्ल्यू
शुभ अंक- 7
मीन राशि के लिए समय बहुत सकारात्मक है। छोटे छोटे लक्ष्य बना कर बड़ी मंजिल तक पहुंच सकते हैं। भावनात्मक संबंधों में साथी के साथ अविस्मरणीय समय व्यतीत होगा।
शुभ रंग- मैंगो यलो
शुभ अंक- 8