Aaj Ka Rashifal 28 December 2024: दैनिक राशिफल 28 दिसंबर में आप जान सकते हैं शनिवार को को किन राशियों को भाग्य का साथ मिलेगा, करियर, आर्थिक स्थिति आदि कैसी रहेगा। आपके भी ऐसे सवाल हैं तो जवाब के लिए पढ़ें आज का राशिफल 28 दिसंबर (Shukra Gochar in kumbh Effect)
Aaj Ka Rashifal 28 December 2024: शनिवार का दिन बेहद खास है, 28 दिसंबर को कुंभ राशि में शुक्र गोचर होगा। इससे कई राशि की किस्मत पलटी खाएगी। किसी को लाभ होगा तो किसी को थोड़ी मुश्किल। पं. चंदन श्याम नारायण व्यास से आज का राशिफल में जानें अपना भविष्य (Daily Horoscope saturday)
आज का राशिफल मेष राशि 28 दिसंबर के अनुसार शनिवार को राजकार्य में सफलता मिलेगी, लंबे समय से चली आ रही पारिवारिक समस्या का समाधान होगा। निजी कार्यों के लिए यात्रा होगी। मेष राशि के विद्यार्थियों के लिए समय अधिक मेहनत कराने वाला है।
आज का राशिफल वृषभ राशि 28 दिसंबर के अनुसार शनिवार को किसी वस्तु विशेष को खरीदने में धन खर्च होगा, कोर्ट कचहरी के कार्यों में व्यस्त रहेंगे। स्वास्थ्य में गिरावट आएगी, वाहन मशीनरी पर खर्च बढ़ेगा।
आज का राशिफल मिथुन राशि 28 दिसंबर के अनुसार शनिवार को व्यापारिक साझेदारी सोच समझकर करें। अपने कर्तव्य का बखूबी निर्वहन करेंगे, मनपसंद भोजन की प्राप्ति होगी। नए मित्र बनेंगे, नौकरी में तनाव रहेगा।
ये भी पढ़ेंः
आज का राशिफल कर्क राशि 28 दिसंबर के अनुसार शनिवार को किसी अजनबी से मुलाकात होगी, बिना किसी बात के घर का माहौल गरमा सकता है। अपनी रणनीति को गुप्त रखें। इधर की उधर करना बंद करें, समझदारी से कार्य करें।
दैनिक राशिफल सिंह राशि के अनुसार शनिवार को समय रहते अपने जरूरी दस्तावेजों को संभाल लें, आजीविका के संसाधनों में वृद्धि होगी। संतान के लालन पालन में खर्च होगा, नौकरी में अधिकारियों से विवाद बढ़ सकता है।
दैनिक राशिफल कन्या राशि के अनुसार शनिवार को समय पर कार्य न होने से स्वभाव में उग्रता आएगी, दोस्तों के सहयोग से कार्य पूरे होंगे। स्वास्थ्य में सुधार होगा, नौकरी में मनचाही जिम्मेदारी मिल सकती है। प्रेम प्रसंग में गलतफहमी हो सकती है।
ये भी पढ़ेंः
दैनिक राशिफल तुला के अनुसार 28 दिसंबर को आपकी आदतों से लोग परेशान रहेंगे, संतान की उन्नति से मन प्रसन्न रहेगा। आजीविका के साधनों में वृद्धि होगी, पारिवारिक जिम्मेदारी बढ़ सकती है। किसी व्यक्ति विशेष से मन की बात कहने का अवसर मिलेगा।
शनिवार राशिफल वृश्चिक राशि के अनुसार 28 दिसंबर को आपकी वाक्शैली से लोग प्रभावित होंगे, आपकी किस्मत साथ देगी और रूके कार्य सहज पूरे होंगे। जमीन जायदाद के मामलों में सफलता मिलेगी, मेहनत की अधिकता रहेगी।
शनिवार राशिफल धनु राशि के अनुसार 28 दिसंबर को धनु राशि वालों का पारिवारिक माहौल खुशनुमा रहेगा, नौकरी में चल रहे मतभेद समाप्त होंगे। अपने लक्ष्य की पूर्ति के लिए प्रयासरत रहेंगे। कार्य पूरे होंगे।
ये भी देखेंः साल भर का टैरो राशिफल देखने के लिए यहां क्लिक करें
शनिवार राशिफल मकर राशि के अनुसार 28 दिसंबर को मकान दुकान बदलने के योग बन रहे हैं, जो सफल और लाभकारी रहेंगे। नए संपर्क बनेंगे, आर्थिक सहायता मिलने से कार्य पूरे होंगे। पारिवारिक वातावरण अनुकूल रहेगा, धार्मिक आस्था बढ़ेगी।
कुंभ राशिफल शनिवार के अनुसार 28 दिसंबर को समय रहते अपने दायित्वों को पूरा करें, आलसी रवैये के कारण आप पीछे हैं, दोस्तों के सहयोग से कार्य पूरे होंगे। पिता के साथ तालमेल स्थापित न होने से मनमुटाव बढ़ेगा।
मीन राशिफल शनिवार के अनुसार 28 दिसंबर को अपनी जिम्मेदारी से विमुख न हों, माता-पिता की सेवा करें। आकस्मिक धन लाभ होगा नौकरी में तबादले को लेकर चिंतित रहेंगे, मित्रों की सहायता करना होगा। संतान के स्वास्थ्य की चिंता बनी रहेगी।