राशिफल

Aaj Ka Rashifal 28 September 2026: किन लोगों को धन लाभ करा सकते हैं चंद्रदेव, जानिए आज के राशिफल में

Aaj Ka Rashifal 28 September 2026 : 28 सितंबर यानि सोमवार का दिन सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा, जानिए आज का दैनिक राशिफल
2 min read
• •
Sep 27, 2026
Aaj Ka Rashifal 28 September 2026
Aaj Ka Rashifal 28 September 2026- Image credit- AI Grok

Aaj Ka Rashifal 28 September : आज सोमवार को सुबह जल्दी उठकर स्नानकर शिवलिंग पर जल अर्पित करने से सर्व सुख एवं मान-प्रतिष्ठा प्राप्त होती है। आज चंद्र देव का दिन है। कुछ राशियों के लिए चंद्रमा जहां सरकारी कामों में रुकावटें दे सकते हैं वहीं कुछ अन्य जातकों के लिए आज का दिन धन लाभ का साबित हो सकता है। जानिए मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का 28 सितंबर 2026 का दैनिक राशिफल (Daily Horoscope Hindi)

मेष

दोपहर बाद किए गए कार्यों के लिए अधिक ऊर्जा उपलब्ध रहेगी। नकारात्मक कार्यों और विचारों से दूरी बनानी होगी। इंफ्रास्ट्रक्चर से जुड़े कार्य शीघ्रता से लाभ दे सकते हैं।
शुभ रंग: कॉपर
शुभ अंक: 5

वृषभ
भावुकता में दूसरों की समस्याओं में स्वयं को उलझाने से बचना होगा। खर्च अनायास ही बढ़ सकते हैं। कार्यों के परिणाम देरी से मिलने के कारण असंतुष्ट रहेंगे।
शुभ रंग: पीकॉक ब्ल्यू
शुभ अंक: 7

मिथुन
महत्वपूर्ण कार्यों में बढ़त मिलेगी, आय बढ़ेगी। विद्वत् जनों की राय को महत्व देना होगा। शिक्षा में सफ़लता के लिए निरंतरता के साथ एकाग्रता बनाए रखनी होगी।
शुभ रंग: ग्रीन
शुभ अंक: 1

कर्क
परिश्रम का सही मूल्य मिलने से उत्साहित रहेंगे। अतिरिक्त आय की संभावना बन रही है। प्रिय जनों से बातचीत उत्साहवर्धक रहेगी। कार्य स्थल पर सजग रहना होगा।
शुभ रंग: ऑफ व्हाइट
शुभ अंक: 2

सिंह
कार्य सही दिशा में आगे बढ़ाने के विकल्प मिलेंगे। भाग्य का समर्थन लगातार बना रहेगा। पारिवारिक सुख में वृद्धि होगी। व्यर्थ के कार्य में ऊर्जा लगाने से बचना होगा।
शुभ रंग: कॉफी
शुभ अंक: 9

कन्या
आकस्मिक घटनाक्रम में यात्रा करनी पड़ सकती है। धन के लेनदेन संबंधी मामलों में अनुबंध सावधानी से करने होंगे। स्वास्थ्य को संभालने की आवश्यकता रहेगी।
शुभ रंग: पर्पल
शुभ अंक: 8

तुला
व्यापार में त्वरित निर्णय से प्रतिस्पर्धा में आगे रहेंगे। उच्च संपर्कों का लाभ मिलेगा। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। नई तरह की जीवन शैली के प्रति आकृष्ट हो सकते हैं।
शुभ रंग: महरून
शुभ अंक: 2

वृश्चिक
रूकावटों और अवरोधों के बावजूद संघर्षशीलता के दम पर आगे बढ़ने के मौके मिलेंगे। प्रेम संबंधों से जुड़ाव गहरा होगा। खर्च अनियंत्रित हो सकते हैं।
शुभ रंग: क्रीम
शुभ अंक: 4

धनु
समय पक्ष का बना है। कार्यों की गति बढ़ानी होगी। नए संपर्क अधिक लाभ दे सकते हैं। जॉब परिवर्तन के योग बन रहे हैं। प्रेम संबंधों में नई ऊर्जा महसूस करेंगे।
शुभ रंग: यलो
शुभ अंक: 6

मकर
विश्वसनीयता बढ़ेगी, साथी कर्मियों से वैचारिक मतभेद हो सकते हैं। उच्च अधिकारियों का समर्थन मिलेगा। पारिवारिक मामलों में धैर्य और त्याग से समस्याएं सुलझेंगी।
शुभ रंग: सिल्वर
शुभ अंक: 5

कुंभ
व्यापार में सही नीति के साथ आगे बढ़ना होगा। एक से अधिक लाभ के अवसर बन सकते हैं। टीमवर्क स्थाई सफलता के लिए आवश्यक रहेगा। परिवार में सद्भावना बढ़ेगी।
शुभ रंग: ब्राइट व्हाइट
शुभ अंक: 7

मीन
कार्यों के अधूरे छूटने का तनाव झेलना पड़ सकता है। भावनात्मक संबंधों से निराशा महसूस करेंगे। आर्थिक तौर पर दूसरों पर निर्भरता बढ़ सकती है।
शुभ रंग: ब्राउन
शुभ अंक: 3

Updated on:
27 Sept 2026 02:07 pm
Published on:
27 Sept 2026 02:07 pm