
Aaj Ka Rashifal 7 November 2026: 7 नवंबर 2026 को शनिवार है, आज कार्तिक कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी सुबह 10:49 बजे तक रहेगी उसके बाद चतुर्दशी तिथि लग जाएगी। आज रूप चौदस मनाई जाएगी जिसे नरक चतुर्दशी भी कहा जाता है। इसके साथ ही 7 नवंबर को काली चौदस और मासिक शिवरात्रि भी है। आज का दिन कैसा रहेगा, जानिए आपके राशिफल में:
मेष
संध्या तक संघर्ष और उसके बाद उसके परिणाम पाने का समय रहेगा। चिंताएं दूर होगी। संबंधों में सकारात्मक परिवर्तन होंगे। कठोरता त्याग कर मधुरता से जुड़ने का समय है।
शुभ रंग: डार्क रेड कलर
शुभ अंक: 5
वृषभ
दोपहर से पहले का समय महत्वपूर्ण है। जरूरी कार्य पूरे करने होंगे। मित्रों और परिवार के लिए समय निकालना कठिन रहेगा। प्रेम संबंधों में साथी का भरोसा जीतना होगा।
शुभ रंग: ग्रीन कलर
शुभ अंक: 9
मिथुन
सुख सुविधाओं के बढ़ने के योग बन रहे हैं। घर और वाहन से जुड़ी महत्वाकांक्षा पूरी होने की संभावना है। धार्मिक कार्यों के प्रति रूझान बढ़ेगा।
शुभ रंग: स्काई ब्ल्यू कलर
शुभ अंक: 7
कर्क
भावनात्मक रूप से थोड़ा अकेलापन महसूस कर सकते हैं। कार्य का दबाव अधिक महसूस होगा। प्रतिस्पर्धा के बढ़ने की संभावना रहेगी। आध्यात्मिक अभिरुचियां बढ़ेगी।
शुभ रंग: क्रीम कलर
शुभ अंक: 6
सिंह
मार्केटिंग से जुड़े कार्यों में पिछली सफलता का लाभ मिलेगा। परिवार से जुड़ी समस्याओं के निराकरण निकलेंगे। भाषा मे कूटनीति का सही उपयोग लेना होगा।
शुभ रंग: ऑरेंज कलर
शुभ अंक: 9
कन्या
परिश्रम का प्रतिफल मिलने से उत्साहित रहेंगे। प्रतिभा दिखाने के अवसर का उपयोग करें। भविष्य से संबंधित योजनाओं पर चर्चा टालनी चाहिए। रात्रिकालीन मुलाकातों को महत्व ना दें।
शुभ रंग: स्काई ब्ल्यू कलर
शुभ अंक: 2
तुला
प्रातःकाल थोड़े तनाव में रह सकते हैं लेकिन मध्यान्ह के बाद पारिवारिक जनों के साथ सुखद माहौल में समय गुजरेगा। विनम्रता एवं वाणी की विशेषता से लोग प्रभावित होंगे। अत्यधिक निर्भरता से बचना होगा।
शुभ रंग: सिल्वर कलर
शुभ अंक: 4
वृश्चिक
भूमि भवन से जुड़े व्यवसाय में अनुमान से बेहतर प्रतिफल प्राप्त होगा। असुरक्षित कार्यों में निवेश करने से बचना होगा। संतान के व्यवसायिक कार्यों में सहयोग करना पड़ेगा।
शुभ रंग: ब्रिक रेड
शुभ अंक: 1
धनु
मित्रों को महत्वपूर्ण कार्य में सलाह दे कर गौरवान्वित अनुभव करेंगे। आर्थिक मामलों में उच्च आदर्श रखने होगें। सरकारी क्षेत्र के उलझे काम पूरे होंगे।
शुभ रंग: गोल्डन कलर
शुभ अंक: 4
मकर
नई जिम्मेदारी ओढ़ने से बचना होगा। कानूनी मामलों में संभल कर चलें। परिवार में संपत्ति संबंधी मतभेद दूर करने का सही समय है।
शुभ रंग: कॉफी कलर
शुभ अंक: 2
कुंभ
महत्वपूर्ण अनुबंध मिलने के समाचार प्रसन्नता देंगे। वैवाहिक जीवन में एक दूसरे का सहयोग मिलेगा। उच्च अधिकारियों से मतभेद खत्म करने का सही समय है।
शुभ रंग: डायमंड व्हाइट
शुभ अंक: 7
मीन
धैर्य पूर्वक निर्णय लेने होंगे। जल्दबाजी में आर्थिक हानि हो सकती है। उपयोगी संसाधनों में धन खर्च होगा। पेरेंट्स का सहयोग मिलेगा।
शुभ रंग: लाइट ग्रीन
शुभ अंक: 5