राशिफल

Aaj Ka Rashifal 9 August 2026: आज किस राशि के बनेंगे काम और किसे रहना होगा सावधान? जानें राशिफल

Aaj Ka Rashifal- 9 अगस्त का दिन सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा। जानिए सभी 12 राशियों का दैनिक राशिफल।
2 min read
Aug 09, 2026
aaj ka rashifal 9 august 2026 daily horoscope aries to pisces prediction
Aaj Ka Rashifal 9 August 2026 - जानिए आज क्या कहते है आपके सितारे (फोटो सोर्स- Chatgpt)

Aaj Ka Rashifal 9 August 2026: आज का दिन कई राशियों के लिए नई संभावनाएं और सकारात्मक संकेत लेकर आया है। कुछ जातकों को आज धैर्य और समझदारी से फैसले लेने होंगे, वहीं कई राशियों के लिए करियर, कारोबार और आर्थिक मामलों में प्रगति के योग बन रहे हैं। जानिए मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का 9 अगस्त 2026 का दैनिक राशिफल (Daily Horoscope)।

आज का मेष राशिफल (Aaj Ka Mesh Rashifal)

मेष राशि के लिए संभावनाओं और समस्याओं दोनों के द्वार खुले रहने का समय है। संकल्प, सहयोग और प्रारब्ध से परिणाम तय होगें। परिश्रम,गुणी जनों का सानिध्य और पुण्य बढ़ाएं। यात्रा टालें।

शुभ रंग- महरून
शुभ अंक- 5

आज का वृषभ राशिफल (Aaj Ka Vrishabh Rashifal)

वृषभ राशि के लिए भाषा और व्यवहार की गुणवत्ता से आर्थिक और भावनात्मक संबंधों के लाभ हानि तय होगें। वार्ता में शब्दों के चयन पर मेहनत करनी होगी। बदलती परिस्थितियों पर नजर रखें।

शुभ रंग- ब्राइट व्हाइट
शुभ अंक-8

आज का मिथुन राशिफल (Aaj Ka Mithun Rashifal)

मिथुन राशि को दूरदर्शिता से निर्णय लेने होंगे। व्यवसाय के फैलाव का सही समय है। विशिष्ट व्यक्तियों से मुलाकात से सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी।

शुभ रंग- पीच
शुभ अंक- 6

आज का कर्क राशिफल (Aaj Ka Kark Rashifal)

कर्क राशि को विलासिता के जीवन के प्रति आकर्षण कम करना होगा। प्रतिस्पर्धा में कड़ी मेहनत से परिणाम तय होगें।

शुभ रंग- ऑफ व्हाइट
शुभ अंक- 7

आज का सिंह राशिफल (Aaj Ka Singh Rashifal)

सिंह राशि को व्यवसाय या जॉब में शीघ्रता से निर्णय लेने का लाभ मिलेगा। राजनीतिक रूप से सुदृढ़ होंगे। भावनात्मक रिश्तों में उतार चढ़ाव की स्थिति रहेगी।

शुभ रंग- रेड
शुभ अंक- 3

आज का कन्या राशिफल (Aaj Ka Kanya Rashifal)

कन्या राशि के लिए सामूहिक निर्णय से परिवार में सद्भावना बढ़ेगी। संपर्कों को फिर से पुनर्जीवित करने लाभ मिलेगा। संतान के संबंध में कठोर निर्णय लेने से बचें।

शुभ रंग- ग्रे
शुभ अंक- 8

आज का तुला राशिफल (Aaj Ka Tula Rashifal)

तुला राशि के लिए काम का बोझ कम होगा। भावनात्मक संबंधों को महत्व मिल सकता है। संपत्ति संबंधी मामलों में भाग्य का समर्थन मिलेगा। कुटिल लोगों से सतर्क रहें।

शुभ रंग- ब्ल्यू
शुभ अंक- 4

आज का वृश्चिक राशिफल (Aaj Ka Vrishchik Rashifal)

वृश्चिक राशि के लिए कार्यों का बोझ अनुमान से अधिक बढ़ेगा। चयन में सावधानी रखे। थकान और तनाव हावी हो सकता है। प्रेम संबंधों के प्रति सहज रहे तो साथी से मदद मिलेगी।

शुभ रंग- कॉफी
शुभ अंक- 1

आज का धनु राशिफल (Aaj Ka Dhanu Rashifal)

धनु राशि के लिए श्रेष्ठ परिणाम मिलने की संभावना से जुड़ा दिन रहेगा। परिश्रम से लाभ बढ़ाए भी जा सकते हैं। प्रेम में नए अनुभव से गुजरेंगे। बड़े वादे करने से बचना होगा।

शुभ रंग- कॉपर
शुभ अंक- 5

आज का मकर राशिफल (Aaj Ka Makar Rashifal)

मकर राशि वाले आर्थिक मामलों में संभल कर आगे बढ़े। विश्वास में हानि की संभावना रहेगी। वैवाहिक जीवन में आपसी तनाव कम होंगे। स्वास्थ्य नरम रह सकता है।

शुभ रंग- पीकॉक ब्ल्यू
शुभ अंक- 2

आज का कुंभ राशिफल (Aaj Ka Kumbh Rashifal)

कुंभ राशि को प्रतिभा से प्रतिष्ठा मिलेगी। अर्थव्यवस्था में सुधार की गति आकस्मिक रूप से तीव्र हो सकती है। संसाधनों के पूर्ण दोहन का सही समय है।

शुभ रंग- पर्पल
शुभ अंक- 9

आज का मीन राशिफल (Aaj Ka Meen Rashifal)

मीन राशि का कामकाज बढ़ेगा। सामाजिक मेलजोल से नए रिश्ते बनेंगे। गुरुजनों का सहयोग मिलेगा। धार्मिक कार्यक्रमो से आध्यात्मिक उर्जा मिलेगी।

शुभ रंग- क्रीम
शुभ अंक- 6

Published on:
09 Aug 2026 05:30 am