आज का राशिफल (Aaj Ka Rashifal 9 February) गुरुवार को सभी जातकों के लिए अच्छा होने का संकेत कर रहा है। आपकी राशि के अनुसार आपको किस क्षेत्र से खुशखबरी मिलेगी या समय अच्छा रहेगा जानने के लिए पढ़ें गुरुवार राशिफल (Thursday Rashifal)।
मेष : आज का राशिफल मेष के अनुसार 9 फरवरी गुरुवार को मेष राशि के जातकों को बोलने से पहले सोचने की जरूरत है। आज दु:खद समाचार मिल सकता है। कारोबार में विवेक से कार्य करें। इससे थोड़े प्रयास से अधिक लाभ होगा। आज के दिन संतान की चिंता रह सकती है।
वृषभ : गुरुवार राशिफल वृषभ कहता है कि आपको कम और अच्छा बोलने की जरूरत है। आज कई स्रोतों से धनलाभ संभव है। आज के दिन घर-परिवार की चिंता से तनाव रह सकता है। गुरुवार को निजी कार्यों से भागदौड़ अधिक होगी। राशिफल के अनुसार आज निवेश शुभ रहेगा। यात्रा हो सकती है।
मिथुन : आज का राशिफल मिथुन के अनुसार 9 फरवरी का समय आपके अनुकूल है। आपको समय की अनुकूलता का आभास होगा। बड़े सौदों के लिए समय शुभ है। संपत्ति के कार्य लाभ देंगे। इस दिन आपको आर्थिक लाभ होगा। विद्यार्थी वर्ग सफलता हासिल करेगा। विवाह योग्य जातकों के लिए समय उपयुक्त है ।
ये भी पढ़ेंः Dwijapriya Sankashti Chaturthi 2023: गणेशजी के आठ अवतार, जिनकी पूजा से होगा कल्याण
कर्क : कर्क राशिफल के अनुसार 9 फरवरी को आज आपको पसंदीदा भोजन का आनंद मिलेगा। दोस्तों के साथ यात्रा होने का योग है। नौकरी में परिश्रम निरर्थक होगा। आप की लापरवाही से लाभ के अवसर हाथ से निकलेंगे। गुरुवार को कर्क राशि के जातकों के विवाह प्रयास सफल रहेंगे।
सिंह : सिंह राशि के लोगों के लिए दिन की शुरुआत में आलस्य की अधिकता रहेगी। करियर के प्रति निर्णय लेने में संकोच रहेगा। धन प्राप्ति सुगमता से होगी। पं. चंदन श्याम नारायण के अनुसार आज यात्रा सफल रहेगी। न्याय पक्ष मजबूत होगा।
कन्या : आज का राशिफल कन्या के अनुसार 9 फरवरी को रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। कार्यस्थल पर परिश्रम अधिक करना होगा। बुजुर्ग जनों को पुरानी व्याधि से कष्ट होगा। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें, इनके खोने का डर है।