राशिफल

Aaj Ka Rashifal 29 October: वृषभ को ज्वैलरी की प्राप्ति, मीन की आर्थिक स्थिति में सुधार, आज का राशिफल में जानें कैसा रहेगा आपके लिए धनतेरस

Aaj Ka Rashifal 29 October: धनतेरस के दिन आपकी आर्थिक स्थिति कैसी रहेगी, दिन कैसा बीतेगा। इन सभी सवालों के जवाब के लिए पढ़ें आज का राशिफल मंगलवार 29 अक्टूबर 2024 (Dhanteras Rashifal)

3 min read
Oct 28, 2024
Aaj Ka Rashifal Dhanteras Rashifal: आज का राशिफल 29 अक्टूबर

Aaj Ka Rashifal 29 October 2024: मंगलवार 29 अक्टूबर की तिथि बेहद खास है। दैनिक राशिफल का संकेत है कि कार्तिक कृष्ण त्रयोदशी यानी धनतेरस का दिन कई राशि के लोगों के लिए सौभाग्य लेकर आएगा। आज का राशिफल में पं चंदन श्याम नारायण व्यास से जानिए सबका भविष्य (2024 Daily Horoscope Tuesday) ..

ये भी पढ़ें

Lakshmi temple: दिवाली पर घर बैठे करिए मां लक्ष्मी के 10 मंदिरों के दर्शन, कट जाएंगे सारे कष्ट, देखें वीडियो


आज का राशिफल मेष राशि (Aaj Ka Rashifal Mesh Rashi)

आज का राशिफल मेष राशि 29 अक्टूबर के अनुसार मंगलवार को कारोबार विस्तार के योग बन रहे हैं। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा, नौकरी में चल रही परेशानी दूर होगी। निजी संबंधों में किसी के व्यवहार से दुखी होंगे, संतान को अनुशासित जीवन प्रदान करें।


आज का राशिफल वृषभ राशि (Aaj Ka Rashifal Vrishabh Rashi)

आज का राशिफल वृषभ राशि के अनुसार मंगलवार का दिन उपयुक्त है, पारिवारिक माहौल खुशनुमा रहेगा। नए वस्त्र आभूषणों की प्राप्ति होगी, मनपसंद जीवनसाथी मिलने से प्रसन्नता रहेगी। धार्मिक आस्था बढ़ेगी।

आज का राशिफल मिथुन राशि (Aaj Ka Rashifal Mithun Rashi)

आज का राशिफल मिथुन राशि के अनुसार बिना सोचे समझे जवाब देने से बचें, पराक्रम में वृद्धि होगी। व्यापारिक सफलता से आत्मबल बढ़ेगा। पारिवारिक माहौल आनंदपूर्वक रहेगा, करियर में आ रही परेशानी दूर होगी।

ये भी पढ़ेंः

आज का राशिफल कर्क राशि (Aaj Ka Rashifal Kark Rashi)

आज का राशिफल कर्क राशि के अनुसार 29 अक्टूबर धनतेरस पर निजी जीवन में निर्णय लेने पर असमंजस की स्थिति बनेगी। बुजुर्गों के स्वास्थ्य में गिरावट आएगी, घर की साजःसज्जा पर खर्च होगा। जीवनसाथी का सहयोग कार्य पूर्ण करने में सहयोगी रहेगा।

आज का राशिफल सिंह राशि (Aaj Ka Rashifal Singh Rashi)

आज का राशिफल सिंह राशि के अनुसार 29 अक्टूबर को धनतेरस पर आर्थिक मंदी का असर सिंह राशि वालों के निजी जीवन पर होगा, स्वास्थ्य की चिंता बनी रहेगी। नौकरी में आ रही परेशानी की वजह से क्रोध और तनाव बढ़ेगा। प्रेम प्रसंग के मामलों के कारण पारिवारिक माहौल बिगड़ सकता है।

आज का राशिफल कन्या राशि (Aaj Ka Rashifal Kanya Rashi)

दैनिक राशिफल कन्या राशि के अनुसार मंगलवार धनतेरस को आलस्य की अधिकता रहेगी, दैनिक दिनचर्या में व्यायाम को जोड़ना लाभकारी साबित होगा। किसी धार्मिक ग्रंथ को पढ़ने का अवसर मिलेगा, घर परिवार में नए वाहन मशीनरी का आगमन होगा।

ये भी पढ़ेंः

आज का राशिफल तुला राशि (Aaj Ka Rashifal Tula Rashi)

दैनिक राशिफल तुला राशि के अनुसार मंगलवार को किसी से अपने मन की बात कहने का अवसर मिलेगा, करियर में नए संपर्क स्थापित होंगे, जो भविष्य में लाभकारी साबित होंगे। राजनीति से जुड़े जातकों के लिए समय उपयुक्त है, धार्मिक आस्था बढ़ेगी।

आज का राशिफल वृश्चिक राशि (Aaj Ka Rashifal Vrishchik Rashi)

दैनिक राशिफल वृश्चिक राशि के अनुसार मंगलवार को अपने कार्य पर ध्यान देने की आवश्यकता है, फिजूल खर्ची पर रोक लगाएं। संतान पर अंकुश रखें वर्ना परेशानी बढ़ सकती है। व्यावसायिक विरोधी सक्रिय होंगे, यात्रा के योग बन रहे हैं।

आज का राशिफल धनु राशि (Aaj Ka Rashifal Dhanu Rashi)

मंगलवार राशिफल 29 अक्टूबर के अनुसार धनु राशि वाले अपने निजी जीवन से जुड़ी बातों को सार्वजनिक न करें वर्ना लोग मजाक बनाएंगे। कारोबार में नई तकनीक का प्रयोग शुभ रहेगा, जीवनसाथी के साथ चल रही अनबन समाप्त होगी।

ये भी पढ़ेंः

आज का राशिफल मकर राशि (Aaj Ka Rashifal Makar Rashi)

मंगलवार राशिफल के अनुसार मकर राशि वालों के लंबे समय से चल रहे मानसिक तनाव अब समाप्त होने वाले हैं, अपने इष्ट पर भरोसा रखें और नेकी के मार्ग पर चलते रहें। व्यापार विस्तार के लिए समय शुभ है, विदेश जाने के योग बन रहे हैं।

आज का राशिफल कुंभ राशि (Aaj Ka Rashifal Kumbh Rashi)

कुंभ राशिफल के अनुसार 29 अक्टूबर धनतेरस पर नौकरी में चल रहे मनमुटाव से तनाव बढ़ेगा, सहकर्मियों का सहयोग न मिलने से कार्य करने की इच्छा समाप्त होगी। शासन प्रशासन से जुड़े जातकों के लिए समय व्यवस्तता पूर्ण रहेगा।

आज का राशिफल मीन राशि (Aaj Ka Rashifal Meen Rashi)

मीन राशिफल धनतेरस के अनुसार आपकी तरक्की से विरोधी परास्त होंगे, परिजनों से सहयोग न मिलने के कारण क्रोध बढ़ेगा, आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। पिता के स्वास्थ्य में गिरावट आएगी, जमीन जायदाद से जुड़े विवाद यथावत रहेंगे।

ये भी पढ़ें

Dhanteras Upay: धनतेरस पर भूलकर भी न करें ये गलतियां, शाम को किसी को न दें अपनी ये वस्तुएं, जानें मान्यताएं

Also Read
View All

अगली खबर