राशिफल

Horoscope Today 04 november 2020 : श्री गणेश जी कृपा से इस राशि का चमकेगा भाग्य, जानें क्या कहती है आपकी राशि

आज कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि...

3 min read
Nov 03, 2020
aaj ka rashifal in hindi daily horoscope astrology 04 november2020

आज साल 2020 की तारीख 04 नवंबर को बुधवार wednesday का दिन है। ज्योतिष के अनुसार बुध को ग्रहों में राजकुमार का दर्जा प्राप्त है। वहीं कुंडली में इन्हें बुद्धि का कारक माना गया है। इनका रंग हरा व रत्न पन्ना है। इस दिन की कारक देव स्वयं भगवान श्री गणेश जी हैं।

आज का विशेष : Today's Special 04 november 2020...
आज कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि ( 05:14 AM नवंबर 05 तक) व दिन बुधवार ( 04 november 2020, wednesday ) का है। इस दिन मृगशिरा नक्षत्र ( 04:51 AM नवंबर 05 तक) रहेगा। आज करवाचौथ है।

04 नवंबर 2020 का शुभ मुहूर्त...
: अभिजित मुहूर्त : कोई नहीं
: अमृत काल : 07:12 PM से 08:57 PM
: सर्वार्थ सिद्धि योग : 06:08 AM से 04:51 AM, नवंबर 05
: रवि योग : कोई नहीं

04 नवंबर 2020 का अशुभ मुहूर्त...
: कंटक - 15:46:02 से 16:30:30 तक
: राहुकाल - 11:41:27 से 13:04:50 तक

जानिए पं. श्यामनारायण व्यास पंचांगकर्ता के मुताबिक आज 04 नवंबर 2020 राशिनुसार कैसा रहेगा आपका दिन...

https://www.patrika.com/dharma-karma/an-special-mantra-of-karwa-chauth-which-can-fulfill-your-wishes-6496932/ IMAGE CREDIT: https://www.patrika.com/dharma-karma/an-special-mantra-of-karwa-chauth-which-can-fulfill-your-wishes-6496932/

आज का राशिफल : Today Rashifal - 04 november 2020, wednesday...

1. मेष राशि -
पैत्रिक संपत्ति का निपटारा आज संभव है। कोई आपका अपना ही आपको परिवार से दूर करना चाहता है। मेहमानों के आगमान की संभावना के बीच विदेश में अपने व्यापार का विस्तार करने का विचार सार्थक होता नज़र आयगा, लाभ होगा।

2. वृषभ राशि -
समय श्रेष्ठ है, आज नये अनुबंध होने की संभावना के बीच जो भूमि आप ने क्रय की है वो आप को खूब फलेगी। आज मित्रों की सहायता करनी पड़ सकती है। लेकिन, पैसों का लेन देन आज संभल कर करें।

3. मिथुन राशि -
आपने कार्य के प्रति गंभीर होते हुए समय रहते सम्भल जाएं। माता के स्वास्थ में लाभ होगा। आज पेट संबंधित कोई तकलीफ हो सकती है।

4. कर्क राशि -
सुचारू रूप से चल रहे कार्यों में आज रुकावट आ सकती है। भूमि भवन के सोदे आज हो सकते हैं। पड़ोसियों से संबंधों में सुधार होगा। व्यर्थ चिंता को छोड़ परमात्मा का चिंतन करें, लाभ होगा।

5. सिंह राशि -
दिन की शुरुआत प्रसन्न चित्त से होगी। कोई रोचक जानकारी आज प्राप्त हो सकती है। लेकिन, जिस पर आप इतना भरोसा करते हैं आज वही आप को नुकसान दे सकता है, अत: सतर्क रहे। शत्रु वर्ग सक्रिय होगा। यात्रा हो सकती है।

6. कन्या राशि -
मन अनुरूप कार्य के न मिलने से उदास रहेंगे। किसी विशिष्ट व्यक्ति के संपर्क से कार्य में गति आएगी। पारिवारिक मनमुटाव हो सकता है। समय रहते धन संचय कर लें।

7. तुला राशि -
कार्यस्थल पर पदोन्नति संभव है लेकिन, राजकार्य में अटकले आ सकती हैं। कोई है जो आप की उन्नति नहीं चाहता, अत: सतर्क रहे। संतान की शिक्षा संबंधी चिंता रहेगी। घर में वास्तु अनुरूप परिवर्तन से बहुत लाभ होगा।

8.वृश्चिक राशि -
आपको आज अपनों से धोखा मिल सकता है। कर्ज सम्बन्धी दस्तावेज अटक सकते हैं। कार्य स्थल पर किसी बड़ी घटना के आसार हैं, अत: संभल कर रहे। योजनाए अधूरी रहेगी।

9. धनु राशि -
यह मनोरंजन का वक्त नहीं है, उचित होगा अपने कॅरियर पर ध्यान दें। व्यस्तता के चलते आज भी कार्य पूर्ण नहीं हो पाएंगे। लाभकारी अवसर आज मिल सकते हैं। वाहन सुख संभव।

10. मकर राशि -
आकस्मिक यात्रा के योग बन रहे हैं। आपको मानसिकता को बदलने की जरूरत है। व्यवहार को नम्र बनाएं। जीवन साथी के सहयोग से कार्य स्थल पर लाभ होगा। सोने चांदी के व्यापार से जुड़े जातक अच्छा लाभ अर्जित कर सकेंगे।

11. कुम्भ राशि -
आज लेन देन में सतर्क रहे। आज कोई विश्वासघात कर सकता है। रुके कार्यो में गति आएगी। दूकान भवन की मरम्मत में धन खर्च होगा। कपडे के व्यापरी भारी लाभ कमा सकते हैं।

12. मीन राशि -
आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। शत्रु परास्त होंगे। विवाह चर्चा साकार रूप ले सकती हे। किसी ख़ास समूह से जुड़ने का अवसर मिलेगा। धार्मिक अनुष्ठानो में रूचि आप को उन्नति प्रदान करेगी।

Published on:
03 Nov 2020 03:08 pm
Also Read
View All