राशिफल

Horoscope Today 31 December 2020 : गुरुवार का 12 राशियों का फल, जानें कैसा रहेगा आपके लिए बृहस्पतिवार

भगवान विष्णु व विद्या की देवी माता सरस्वती का दिन है बृहस्पतिवार...

2 min read
Dec 30, 2020
aaj ka rashifal in hindi daily horoscope astrology 31 December2020

आज साल 2020 की तारीख 31 दिसंबर को बृहस्पतिवार Thursday का दिन है। ज्योतिष में बृहस्पति को देवताओं का गुरु यानि देवगुरु माना जाता है, इसी कारण इस दिन को गुरुवार भी कहते हैं। वहीं कुंडली इसे विद्या का कारक माना गया है। इनका रंग पीला व रत्न पुखराज है। इस दिन के कारक देव स्वयं श्री हरि विष्णु हैं। वहीं विद्या का कारक होने के कारण इस दिन विद्या की देवी माता सरस्वती की पूजा का भी विधान है।

जानिए आज 31 दिसंबर राशिनुसार कैसा रहेगा आपका दिन...

आज का राशिफल : Today Rashifal - 31 December 2020, Thursday...

1. मेष राशि
चिंता त्यागें, जो होगा अच्छा होगा। व्यर्थ सोचना बंद करे। आप के वाक्चातुर्य से कार्य बन जाएंगे। आपके शत्रु नुक्सान पहुंचा सकते हैं, सतर्क रहें। हनुमान जी के सेवा से लाभ होगा।

2. वृषभ राशि
पड़ोसियों से आज विवाद हो सकता है। स्वास्थ में सुधार के लिए डॉक्टर बदलना पड़ सकता है। मौज मस्ती पर धन खर्च होगा। उपहार मिल सकते हैं। लोगों से संपर्क बढेगा। वाहन सुख संभव।

3. मिथुन राशि
समय की अस्थिरता से परेशान रहेंगे। पारिवार में आई समस्याओं का निदान होगा। रंगमंच से जुड़े जातकों के मान में वृद्धि होगी। कार्यस्थल पर खुशनुमा माहौल रहेगा। धन प्राप्ति के योग हैं।

4. कर्क राशि
किसी अनजान पर भरोसा न करें। आज भी कार्य पूरे नहीं हो पाएंगे। खान पान पर पूर्ण नियंत्रण रखें। अकस्मात आए खर्च से बजट प्रभावित होगा।किसी से अकारण विवाद हो सकता है।

5. सिंह राशि
व्यापारिक में उन्नति के अवसर आएंगे। कार्यों में आ रही परेशानी से सहज ही निकल जाएंगे। बर्तन व्यापारियों के लिए समय उपयुक्त है। परोपकारी बनें।

6. कन्या राशि
धैर्य रखें जल्दबाजी में नुकसान हो सकता है। कानूनी कार्यों में उलझ सकते है। मामूली बात पर विवाद संभव है। भाई बहनों के साथ समय व्यतीत होगा।

7. तुला राशि
कार्य स्थल पर आ रही समस्या के निदान के लिए कार्य स्थल पर वास्तु अनुरूप परिवर्तन करें,तुरंत लाभ होगा। हवाई यात्रा के योग बन रहे हैं। पारमार्थिक कार्यो में शामिल होंगे।

8. वृश्चिक राशि
बेहतर उन्नति के लिए अपने व्यवहार और कार्य प्रणाली में बदलाव करें। एक समय पर एक ही काम करें।अधिकारी वर्ग प्रभावित होगा। विद्युत उपकारण खरीद सकते हैं।

9. धनु राशि
ग्रह अनुकूल हैं। आज के दिन आप के कार्यों में गति आएगी। मन प्रसन्न रहेगा। प्रेम प्रसगों में सफलता मिल सकती है। पारिवारिक सहयोग मिलेगा। समय रहते जरूरी कार्य पूर्ण करें।

10. मकर राशि
आप की सफलता के पीछे आप के परिश्रम के साथ कई लोगो की दुआ भी हे। स्वास्थ पर धन खर्च होगा। पारिवारिक आयोजन से दूरिया मिट सकती हैं। शत्रु वर्ग सक्रिय होगा।

11. कुम्भ राशि
कानूनी अडचनें आ सकती है। किसी बात से बेचैन रहेंगे। तेल व्यापारी आज ज्यादा मुनाफा कमा सकेंगे। विदेश जाने के योग हैं। नया व्यापार शुरू हो पाएगा।

12. मीन राशि
जीवन बहुत छोटा है। समय रहते अपनी गलतियों में सुधार करें। कई दिनों से अटके मसले आज सुलझ सकते हैं। किसी प्रभावकारी व्यक्ति से मुलाक़ात हो सकती है।

Also Read
View All
Saptahik Rashifal 12 To 18 April 2026 : साप्ताहिक राशिफल 12–18 अप्रैल : 14 अप्रैल से बड़ा ग्रह परिवर्तन, इन 5 राशियों को मिल सकता है बड़ा लाभ

Tarot Horoscope 11 April 2026: सिंह और तुला को सफलता के योग, मकर और मेष के लिए चुनौतीपूर्ण दिन, जानें बाकी राशियों के भाग्य का संकेत

Shukra Nakshatra Parivartan: 16 अप्रैल को भरणी नक्षत्र में शुक्र का प्रवेश, वृषभ, कन्या, मीन राशि और वृश्चिक राशि के लिए बढ़ेंगे कष्ट

Budh Gochar 2026: बुध का मेष में प्रवेश, 30 अप्रैल से इन 3 राशियों के लिए शुरू होगा गोल्डन टाइम, धन-लाभ के बनेंगे योग

Aaj Ka Rashifal 10 April 2026 : 10 अप्रैल 2026 राशिफल: कालाष्टमी पर मेष, वृषभ, मिथुन वालों के लिए बड़ी खुशखबरी, पढ़ें पूरा भविष्यफल