Ank Jyotish Rashifal 1 October 2022: अंक ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक किसी व्यक्ति की बर्थ डेट यानी जन्म तारीख का योग मूलांक कहलाता है। आइए जानते हैं शनिवार को किन मूलांक वालों को मिलेगा शुभ समाचार...
Numerology Prediction for 1 October 2022: अंक ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक किसी व्यक्ति की बर्थ डेट यानी जन्म तारीख का योग मूलांक कहलाता है। वहीं अंक ज्योतिष में किसी व्यक्ति के मूलांक के आधार पर उसके स्वभाव, करियर, आर्थिक स्थिति, कारोबार और पारिवारिक जीवन आदि से जुड़ी बातों के बारे में बताया जा सकता है। तो आइए जानते हैं सभी 1 से 9 मूलांक वालों के लिए शनिवार का दिन कैसा रहेगा…
मूलांक 1
दफ्तर में कुछ सहकर्मियों से सावधान रहें। परिवार के साथ समय बिताएं। सेहत का ध्यान रखें। कार्य आसानी से पूरे होंगे। घर का माहौल खुशनुमा रहेगा।
मूलांक 2
समय का आनंद उठा सकेंगे। करियर में तरक्की के अवसर मिलेंगे। जीवन में नई ऊर्जा महसूस करेंगे। किसी यात्रा पर जाने के योग बन रहे हैं। विचार सकारात्मक रखें।
मूलांक 3
भाग्य आपके साथ है। कोई बड़ी सफलता हासिल होगी। संपर्क बढ़ाने की कोशिश करें। भाई-बंधुओं का सहयोग प्राप्त होगा। शेयर बाजार में निवेश करने के लिए दिन अनुकूल है।
मूलांक 4
इस मूलांक के लोगों को आज कोई खुशखबरी मिल सकती है। नया व्यवसाय शुरू कर सकते हैं। अपने प्रियजनों के साथ समय बिताने की कोशिश करें। प्रॉपर्टी खरीदने के लिए अभी इंतजार करना होगा।
मूलांक 5
घर में सुख-शांति बनी रहेगी। आर्थिक स्थिति बेहतर होगी। कार्यस्थल पर वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा आपके काम की प्रशंसा की जाएगी। धार्मिक कार्यों में मन लगेगा।
मूलांक 6
ट्रांसफर होने के योग बन रहे हैं। किसी बीमारी के कारण परेशान हो सकते हैं। जीवनसाथी के साथ तालमेल बना रहेगा। आमदनी और खर्चों दोनों में संतुलन रहेगा।
मूलांक 7
इस मूलांक के लोग आज काम में अधिक व्यस्त रहेंगे। भविष्य से जुड़ी योजनाएं सफल होंगी। जीवन में सकारात्मक परिवर्तन नजर आएंगे। कोई भी काम बिना योजना के ना करें तो बेहतर होगा।
मूलांक 8
आपके कार्यों द्वारा समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। सर्दी-जुकाम की शिकायत हो सकती है। व्यापारियों के लिए आज का दिन शुभ है। शिक्षा के क्षेत्र में सफलता मिलेगी।
मूलांक 9
आज जीवनसाथी आप के प्रति प्रेम दर्शाएगा। लोकप्रियता में वृद्धि होगी। दफ्तर में प्रमोशन और आय वृद्धि के योग बन रहे हैं। अपने किसी करीबी से सही सलाह मिलेगी।
यह भी पढ़ें - Horoscope Today 1 October: नवरात्रि के छठे दिन इन 5 राशि वालों की धन-संपत्ति में होगी वृद्धि, खुलेंगे भाग्य के द्वार