
राशिचक्र की ग्याहरवीं राशि कुंभ है, जिसके कारक ग्रह शनि हैं। ज्योतिष के अनुसार इस राशि के जातक चिंतनशील व थोड़े आत्मकेन्द्रित स्वभाव के होने के साथ ही आत्मविश्वास भी होते हैं। ये अथक परिश्रमी होने के चलते एक बार लक्ष्य निर्धारित करने के बाद उसे कठोर परिश्रम करके भी हासिल करते हैं। वहीं ग्रहों की दशा और दिशा का प्रभाव अन्य राशियों की तरह इन पर भी पड़ता है। तो चलिए जानते है आज यानि 2021 के 11वें माह के पहले दिन कुंभ का राशिफल क्या कहता है?
आज कुंभ का राशिफल:
आप काम पर अपना सर्वश्रेष्ठ देने में सक्षम हो सकते हैं। बेहतर सफलता के लिए कार्ययोजना में बदलाव लाएं। खुद के तौर तरीके को बदलें। परिवार में बहनों के विवाह की चिंता बनी रहेगी। कपास तेल और लोह व्यापार से जुड़े लोगों को नुकसान हो सकता है।
घरेलू मोर्चे पर सकारात्मकता परिवार में शांति बनाए रखेंगी। उचित होगा कि आज प्रॉपर्टी डीड पर अपने हस्ताक्षर करने से पहले उसकी बारीकी से जांच कर लें। घर के लिए कुछ नया भी खरीदा जा सकते हैं, लेकिन फिजूलखर्ची से सावधान रहें।
शुभ रंग : इलेक्ट्रिकल ग्रे
भाग्यशाली वर्णमाला: नहीं
शुभ अंक: 11
अनुकूल सलाह : बिना पूरी तरह से संतुष्ट हुए कहीं हस्ताक्षर न करें।