राशिफल

Aaj Ka Rashifal – 10 November 2021: कुंभ राशि वालों के कार्य की सराहना होगी

आज क्या कहते हैं आपके ग्रह?

less than 1 minute read
Nov 09, 2021
Aaj Ka Rashifal - 10 November 2021: मेष राशि वालों का आर्थिक पक्ष मज़बूत होगा

राशिचक्र की ग्याहरवीं राशि कुंभ है, जिसके कारक ग्रह शनि हैं। कुंभ राशि वालों के नाम की शुरुआत मुख्य रूप से गू, गे, गो, सा, सी, सू,से, सो,दा से होती है।

लेकिन कई बार लोग अपने या अपने बच्चों के नाम के शब्द में बदलाव भी कर देते हैं, ऐसे में राशि के लिए कुंडली देखना आवश्यक हो जाता है। ज्योतिष के अनुसार इस राशि के जातक चिंतनशील व थोड़े आत्मकेन्द्रित स्वभाव के होने के साथ ही आत्मविश्वास भी होते हैं।

ये अथक परिश्रमी होने के चलते एक बार लक्ष्य निर्धारित करने के बाद उसे कठोर परिश्रम करके भी हासिल करते हैं। वहीं ग्रहों की दशा और दिशा का प्रभाव अन्य राशियों की तरह इन पर भी पड़ता है। तो चलिए जानते है आज यानि 2021 के 11वें माह के पहले दिन कुंभ का राशिफल क्या कहता है?

आज कुंभ का राशिफल:
दिन उचित नहीं कहा जा सकता। नौकरी पेशा लोगों के लिए समय चिंता जनक है। माता पिता के साथ संबंध कमजोर होंगे। स्वास्थ में सुधार होगा। हर किसी को अपने मन की बात बताने से बचें। लापरवाही न करें, खर्चे बढ़ेंगे। पारिवारिक जीवन के लिए दिन बेहतर रहेगा और परिवार के सदस्यों का साथ मिलेगा। ऑफिस में आपकी स्थिति बेहतर होगी और आपके काम की सराहना भी होगी। भाग्य आपका साथ देगा और परिवार की महिलाएं आपको आगे बढ़ने की प्रेरणा देंगी।

शुभ रंग : इंडिगो

लकी अल्फाबेट: B

शुभ संख्या: 10

अनुकूल सलाह : लापरवाही न करें।

Also Read
View All