राशिफल

आज का राशिफल: मां लक्ष्मी की कृपा से आज इनका जागेगा भाग्य, देखें क्या कहती है आपकी राशि

आज 28 अगस्त 2020 को शुक्रवार friday का दिन...
2 min read
Aug 28, 2020
astrological video 28august 2020 aaj ka rashifal video horoscope video
astrological video 28august 2020 aaj ka rashifal video horoscope video

आज भाद्रपद माह के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि ( 08:38 AM तक फिर एकादशी ) व दिन शुक्रवार ( 28 August 2020, friday ) का है। इस दिन मूल नक्षत्र ( 12:38 PM तक फिर पूर्वाषाढा ) रहेगा।

आज का राशिफल : Today Rashifal - 28 August 2020, friday

1. मेष राशि :- दिन की शुरुआत नए संकल्पों के साथ होगी। समय अनुकलता का आभास होगा। व्यावसायिक सफलता से हर्ष होगा। आपके द्वारा लिए गए निर्णय सही होंगे। वाहन क्रय करने के योग हैं। पारिवारिक जीवन खुशहाल रहेगा।

2. वृषभ राशि :- संतान की उन्नति खुशी को बढ़ाएगी। सोचे हुए काम बनेंगे। बौद्धिक चिंतन से आशंकाएं दूर होंगी। व्यापार अच्छा चलेगा। दूसरों की देखा-देखी नहीं करें।

3. मिथुन राशि :- व्यापार, काम-धंधे की स्थिति संतोषजनक रहेगी। किसी चिंता से मुक्ति मिलेगी। माता पिता के साथ समय बिताने का अवसर मिलेगा।परिचित व्यक्ति का सहयोग आपकी परेशानियों को दूर करेगा।

4. कर्क राशि :- बोलने से पहले अच्छे से सोचें और भूलकर भी झूठ न बोलें। दुर्व्यसनों पर नियंत्रण रखना होगा। सुख के साधनों को क्रय करने के योग बनेंगे। पिछले कार्यों में विशेष सफलता मिलेगी। यात्रा सम्भव है।

5. सिंह राशि :- आजकल आप के व्यवहार में चिड़चिड़ापन आ रहा है, अपने स्वभाव में परिवर्तन लाएं। घर में क्लेश बढेंगे। पेट से सम्बंधित रोग से पीड़ित रहेंगे।

6. कन्या राशि :- परिजनों से सहयोग के बीच मित्रों से भी आर्थिक सहयोग मिलेगा। परिवार में सुख-शांति रहेगी। संतान की ओर से अनुकूल परिणाम आएंगे। व्यापार अच्छा चलेगा। आय से अधिक व्यय नहीं करें।

7. तुला राशि :- आज दिन ठीक नहीं है, कई दिनों से लंबित कार्य आज भी अधूरे रहेंगे। आर्थिक वृद्धि के प्रयास निष्फल होंगे। व्यावसायिक कार्य सफल नहीं हो पाएंगे। फिजूल की बातों से दूर रहे। सामाजिक मामलों में आलोचना होगी।

8. वृश्चिक राशि :- व्यापार, नौकरी में स्थिति मध्यम रहेगी। अचानक आने वाली बाधाओं से मन परेशान रहेगा। परिश्रम का महत्व समझें। संतान के कार्यों से दुखी रहेगे। वाद-विवाद में न पड़े।

9. धनु राशि :- अध्ययन में आ रही बाधा दूर होगी। आय में वृद्धि के योग के बीच आजीविका के नए स्त्रोत स्थापित होंगे। प्रतिष्ठित व्यक्ति से मेल-जोल बढ़ेगा। कला की तरफ रुझान होगा। व्यापार में नए अनुबंध होंगे।

10. मकर राशि :- विवाह योग्य जातकों को लिए समय अनुकूल है। व्यापार की समस्याओं से मन परेशान रहेगा। शत्रु पक्ष आपकी छवि बिगाड़ने की कोशिश करेंगे। विवाहित जातकों को संतान की चिंता रहेगी।

11. कुम्भ राशि :- दिन की शुरुआत खुशनुमा होगी। व्यावसायिक सफलता से हर्ष होगा। जवाबदारी के कार्य ठीक से कर पाएंगे। महत्वपूर्ण यात्रा के योग बनेंगे। सुख, शांति, समृद्धि बढ़ेगी। संतान सुख सम्भव।

12. मीन राशि :- आज क्रोध पर नियंत्रण रखते हुए अनावश्यक वाद-विवाद को टालें। आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है। व्यर्थ के दिखावे और आडंबरों से दूर रहें। आत्मविश्वास बढ़ेगा। यात्रा सम्भव है।

Updated on:
27 Aug 2020 04:59 pm
Published on:
28 Aug 2020 06:01 am