
Budh Vakri Effects-7 जुलाई को बुध वक्री होकर अपनी ही राशि मिथुन में प्रवेश करेंगे और 5 अगस्त तक इसी राशि में रहेंगे। इसलिए इसकी बदली हुई चाल का असर हर व्यक्ति के जीवन पर अलग-अलग रूप में देखने को मिल सकता है। किसी को नए अवसर मिलेंगे तो किसी को गलतफहमियों, आर्थिक चुनौतियों या कार्यों में रुकावटों का सामना करना पड़ सकता है। आइए ज्योतिषाचार्या एवं टैरो कार्ड रीडर नीतिका शर्मा से जानते हैं बुध के इस गोचर का सभी 12 राशियों पर शुभ-अशुभ प्रभाव।
बुध आपके साहस और आत्मविश्वास में बढ़ोतरी करेगा। कार्यक्षेत्र में आपके संचार कौशल की सराहना होगी और आपके सुझावों को महत्व दिया जाएगा। छोटे भाई-बहनों के साथ आपके संबंध मजबूत होंगे और उनके सहयोग से आपको लाभ मिल सकता है।
आपको अचानक धन लाभ के अवसर मिल सकते हैं और अटका हुआ पैसा वापस मिल सकता है। आपकी वाणी में आकर्षण बढ़ेगा, जिससे आप कार्यस्थल और परिवार में लोगों का दिल जीतने में सफल रहेंगे।
आपकी निर्णय लेने की क्षमता और तार्किक शक्ति मजबूत होगी। कार्यक्षेत्र में आपकी नेतृत्व क्षमता निखरेगी। अधिकारियों से आपको सराहना मिलेगी। समाज में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा।
जो लोग विदेश जाने का प्रयास कर रहे हैं, उनके लिए यह समय अनुकूल परिणाम लेकर आएगा। कोर्ट-कचहरी के मामलों में आपको संभलकर रहने की सलाह है।
आय के नए स्रोत बनेंगे और पुराने निवेशों से अच्छा मुनाफा मिलने की उम्मीद है। कार्यक्षेत्र में आपके वरिष्ठ अधिकारी आपकी मेहनत से प्रसन्न रहेंगे, जिससे आपकी पदोन्नति या वेतन वृद्धि के योग बन सकते हैं।
आपके करियर में बड़ी सफलता के संकेत दे रहा है। नौकरीपेशा लोगों को नई और बेहतर नौकरियों के अवसर मिल सकते हैं। व्यापार में विस्तार की योजनाएं सफल होंगी।
आपके रुके हुए काम अचानक से बनने लगेंगे, जिससे आपका मानसिक तनाव दूर होगा। धार्मिक और आध्यात्मिक गतिविधियों में आपकी रुचि बढ़ेगी और आप किसी तीर्थ यात्रा पर भी जा सकते हैं।
आपको अपनी सेहत का विशेष ध्यान रखने की आवश्यकता है, विशेषकर त्वचा और पेट से जुड़ी बीमारी हो सकती है। आर्थिक मामलों में सावधानी बरतें और किसी को भी उधार देने से बचें।
जीवन साथी के साथ यदि कोई पुराना मनमुटाव चल रहा है, तो वह दूर हो जाएगा और आपसी समझ बढ़ेगी। व्यापार में यदि आप पार्टनरशिप में काम कर रहे हैं, तो आपको मुनाफा होने की उम्मीद है।
यदि आपका कोई कानूनी मामला चल रहा है, तो फैसला आपके पक्ष में आने की संभावना है। नौकरीपेशा लोगों को कार्यस्थल पर मेहनत करनी पड़ सकती है, लेकिन आपकी तार्किक क्षमता से आप चुनौतियों को आसानी से पार कर लेंगे।
कुंभ राशि के लोगों के लिए यह समय बौद्धिक रूप से अच्छा रहेगा। छात्रों के लिए यह गोचर वरदान की तरह है, परीक्षा और प्रतियोगिता में आपको उत्कृष्ट सफलता मिलेगी। प्रेम संबंध के लिहाज से यह समय अच्छा रहेगा।
आपको भूमि, भवन, नया वाहन खरीदने के अवसर मिल सकते हैं। माता के स्वास्थ्य में सुधार होगा और उनके साथ आपके संबंध और अधिक मजबूत होंगे। घर का माहौल शांतिपूर्ण और सकारात्मक रहेगा।