राशिफल

Aaj Ka Rashifal – 18 November 2021: कर्क राशि वाले अपनों की मदद से आगे बढ़ेंगे

कर्क राशि के ग्रह आज क्या दे रहे हैं संकेत?

less than 1 minute read
Nov 17, 2021

राशिचक्र की चौथी राशि कर्क के कारक ग्रह चंद्र हैं। ज्योतिष के जानकारों के अनुसार कर्क राशि के जातकों का स्वभाव कोमल होने के साथ ही परिवर्तनशील होता है। ऐसे में ये संवेदनशील स्वभाव के होने के साथ ही कल्पनाशील भी होते हैं। ऐसे में ग्रहों की दशा और दिशा का प्रभाव अन्य राशियों की तरह इन पर भी पड़ता है। तो चलिए जानते है आज यानि 2021 के 11वें माह के 18वें दिन कर्क का राशिफल क्या कहता है?

आज कर्क का राशिफल:
व्यापार मध्यम रहेगा। परिणय चर्चा सफल होगी। मांगलिक आयोजनों में शामिल होंगे। अपनों की मदद से आगे बढ़ेंगे। पिता से तालमेल अच्छा होगा। यात्रा के योग बन रहे हैं।

आज किसी से मिलने का अच्छा मौका है। सेहत अच्छी रहने की संभावना है। वहीं आप एक बार फिर अपने पुरानी व्यवसाय या नौकरी से जुड़ सकते हैं, क्योंकि आप अपने कंधे पर रखी जिम्मेदारी पर अच्छा काम करते हैं। सामाजिक मोर्चे पर संयमित रहना आपके पक्ष में रहेगा। सरकारी नौकरी करने वालों के लिए पदोन्नति का योग है।

शुभ रंग : चॉकलेट

भाग्यशाली वर्णमाला: द,ड

शुभ अंक: 18, 20

अनुकूल सलाह : सोच समझकर निर्णय लें।

ऐसे समझें:
कर्क राशि वालों के नाम की शुरुआत मुख्य रूप से ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो से होती है। लेकिन कई बार लोग अपने या अपने बच्चों के नाम के शब्द में बदलाव भी कर देते हैं, ऐसे में राशि के लिए कुंडली देखना आवश्यक हो जाता है।

Also Read
View All