
राशिचक्र की दसवीं राशि मकर है, जिसके कारक ग्रह शनि हैं। मकर राशि वालों के नाम की शुरुआत मुख्य रूप से भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी से होती है।
लेकिन कई बार लोग अपने या अपने बच्चों के नाम के शब्द में बदलाव भी कर देते हैं, ऐसे में राशि के लिए कुंडली देखना आवश्यक हो जाता है।ज्योतिष के अनुसार इस राशि वाले अपनी बात के पक्के होने के साथ ही थोड़े जिद्दी और कठोर स्वभाव वाले भी होते हैं।
वहीं ग्रहों की दशा और दिशा का प्रभाव अन्य राशियों की तरह इन पर भी पड़ता है। तो चलिए जानते है आज यानि 2021 के 11वें माह के पहले दिन मकर का राशिफल क्या कहता है?
आज मकर का राशिफल:
दिन उत्तम है, परिवार में पूछ परख बढेगी। अधिकारी वर्ग के लोगों के लिए समय उपयुक्त है, आर्थिक मामलों में गति आएगी। यात्रा के योग हैं। प्रेम प्रसंग में न उलझें। क्रोध में कमी आएगी। आर्थिक स्थिति खराब हो सकती है। शत्रु और विरोधी आपका सामना नहीं कर पाएंगे, लेकिन सावधान रहना जरूरी है। महत्वपूर्ण निर्णय लेने में जल्दबाजी न करें
शुभ रंग : आॅफ वाइट
लकी अल्फाबेट: M
शुभ अंक: 11
अनुकूल सलाह: प्रेम प्रसंग में न उलझें।