
राशिचक्र की दसवीं राशि मकर के संबंध में ज्योतिष का मानना है कि इस राशि वाले अपनी बात के पक्के होने के साथ ही थोड़े जिद्दी और कठोर स्वभाव वाले भी होते हैं। वहीं ग्रहों की दशा और दिशा का प्रभाव अन्य राशियों की तरह इन पर भी पड़ता है। तो चलिए जानते है आज यानि 2021 के 12वें माह यानि दिसंबर 2021 में आज के दिन मकर का राशिफल क्या कहता है?
आज मकर का राशिफल:
मानसिक तनाव हावी रहेगा। आप सब के लिए सोचते है पर आप का कोई ध्यान नही रखता! अपनों से स्नेह की कमी महसूस करेंगे। धार्मिक आयोजनों की भूमिका बनेगी, आर्थिक पक्ष मज़बूत रहेगा।
सेहत का विशेष ध्यान रखें। आर्थिक मामलों में भाग्य आपका आज पूरा साथ दे रहा है। आज बातचीत के दौरान वाणी और व्यवहार पर संयम रखें। भाइयों में वैचारिक मतभेद उत्पन्न हो सकते हैं। इसकी वजह से किसी संपत्ति को लेकर परिवार में विवाद की स्थिति बन सकती है। मेहनत की अधिकता के बीच कार्यक्षेत्र में बदलाव होने से आपकी कार्यशैली में भी बदलाव होगा। विदेश में नौकरी करने वाले जातकों को घर लौटने का मौका मिल सकता है।
साथ ही लव या लाइफ पार्टनर के साथ सायंकाल के समय निकट यात्रा के योग बन रहे हैं।
शुभ अंक - 9
शुभ रंग- आरेंज
अनुकूल सलाह- तनाव को खुद से दूर रखें।
मकर राशि के कारक ग्रह शनि हैं। मकर राशि वालों के नाम की शुरुआत मुख्य रूप से भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी से होती है। लेकिन कई बार लोग अपने या अपने बच्चों के नाम के शब्द में बदलाव भी कर देते हैं, ऐसे में राशि के लिए कुंडली देखना आवश्यक हो जाता है।