राशिफल

Gajakesari Yoga 2026 Horoscope : नौकरी और करियर में आएगा बड़ा उछाल, इन भाग्यशाली राशियों की चमकेगी किस्मत

Gajakesari Yoga Career Prediction : गजकेसरी योग कुछ राशियों के लिए किस्मत बदलने वाला है। पैसा, कामयाबी, इज्जत सब कुछ मिलने के मौके बन रहे हैं। खासकर नौकरी या बिजनेस में जो लोग मनचाही तरक्की चाहते थे, उनके लिए ये दिन बड़ी खुशखबरी लेकर आ सकता है।

3 min read
Jan 12, 2026
Gajakesari Yoga 2026 Horoscope : गजकेसरी योग दिलाएगा राजयोग जैसा सुख (फोटो सोर्स: AI image@Gemini)

Gajakesari Yoga 2026 Horoscope : गजकेसरी योग वैदिक ज्योतिष में जबरदस्त भाग्यशाली माना जाता है। कहते हैं, ये योग आता है तो इंसान की झोली में दौलत, शोहरत और तरक्की खुद चलकर आती है। कल का दिन मेष, मिथुन और सिंह समेत कई राशियों के लिए बेमिसाल रहेगा। इस योग के असर से करियर में धमाकेदार सफलता, अचानक पैसा मिलने का मौका और लाइफस्टाइल में बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा। कई लोगों को जॉब और बिजनेस में नए मौके मिलेंगे, आर्थिक हालात सुधरेंगे और समाज में इज्जत बढ़ेगी। तो चलिए, जानते हैं गजकेसरी योग के असर से 12 राशियों के करियर पर क्या खास होगा।

ये भी पढ़ें

मकर संक्रांति 2026: मकर संक्रांति पर बन रहे हैं सर्वार्थ सिद्धि और अमृत सिद्धि योग, जानें किस समय किया गया दान बदल देगा आपकी किस्मत

मेष करियर राशिफल

मेष वालों, कल अपने सपनों को पूरा करने की बारी है। जो दिक्कतें कबसे पीछा कर रही थीं, अब दूर होती दिखेंगी। किस्मत साथ देगी, पैसे की हालत भी धीरे-धीरे सुधरेगी। साइड बिजनेस या पार्ट-टाइम काम शुरू करने का मन है तो बढ़िया मौका है। काम से जुड़ी कोई ट्रिप लग सकती है—शायद अभी थकाऊ लगे, लेकिन आगे चलकर यही फायदा दे जाएगी।

वृषभ करियर राशिफल

वृषभ राशि के लोग कल किसी शुभ काम में हिस्सा ले सकते हैं, घर में भी कोई अच्छा आयोजन डिस्कस होगा। आपका करियर और लाइफस्टाइल दोनों सुधरेंगे, बस फिलहाल फिजूलखर्ची से बचें। पैसे का सही इस्तेमाल करें और कोई बड़ा फैसला लेने से पहले सोच-समझकर आगे बढ़ें। शाम को कोई खास मुलाकात भी हो सकती है, नजर रखिएगा।

मिथुन करियर राशिफल

मिथुन राशि के लिए गुरुवार तरक्की का दिन है। आपकी मेहनत का असर दिखेगा, और आगे बढ़ने के जो मौके मिलेंगे, वो खुद आपको भी हैरान कर देंगे। लेकिन इस रफ्तार को बनाए रखना है तो मेहनत में कोई कसर मत छोड़िए। दिखावे में वक्त जाया न करें, सही दिशा में काम करेंगे तो नए पैसे कमाने के रास्ते खुलेंगे।

कर्क करियर राशिफल

कर्क राशि वालों के लिए गुरुवार थोड़ा पारिवारिक जिम्मेदारियों में व्यस्त रहने का है। किसी भाई-बहन या रिश्तेदार की तबीयत को लेकर चिंता रहेगी, ज्यादातर वक्त उनकी देखभाल में निकल सकता है। इस बीच बड़े फैसलों से बचें। कहीं घूमने-फिरने का मन बन सकता है, ये आगे चलकर अच्छा साबित होगा।

सिंह करियर राशिफल

सिंह राशि के लोग कल अपने करियर और बिजनेस को लेकर थोड़े परेशान रह सकते हैं। काम में उतार-चढ़ाव आएंगे, लेकिन अब वक्त है कि आप ठोस कदम उठाएं। जॉब में बेहतर नतीजों के लिए मेहनत और अनुशासन दोनों चाहिए। नई प्लानिंग पर काम करेंगे तो फायदा होगा।

कन्या करियर राशिफल

कन्या राशि वालों को कल काम के लिए खूब दौड़-भाग करनी पड़ सकती है, लेकिन इसका रिजल्ट अच्छा मिलेगा। आज की मेहनत कल आपको पैसे और पहचान दोनों दिलाएगी। ऑफिस में आपकी इमेज सीनियर के सामने मजबूत बनेगी। छोटे-छोटे फायदे मिलते रहेंगे, हौसला रखिए।

तुला करियर राशिफल

तुला राशि के लोग कल थोड़ा बेचैन रह सकते हैं। काम में मुश्किलें आएंगी, विरोध झेलना पड़ेगा। ऐसे में फालतू टेंशन लेने के बजाय दिमाग से काम लें। अपनी समझदारी और प्लानिंग पर भरोसा रखें, सही फैसले आपको मुश्किल से बाहर निकालेंगे।

वृश्चिक करियर राशिफल

वृश्चिक राशि वालों को कल अचानक कोई खुशखबरी मिल सकती है। काम का टेंशन कम होगा, नए आइडिया और प्लान पर काम करने का सही वक्त है। पुराने झगड़े भी सुलझ सकते हैं। सीनियर के साथ तालमेल बढ़ाइए, इससे फायदा मिलेगा।

धनु करियर राशिफल

धनु राशि के लोगों को करियर में किसी नए कॉन्टैक्ट से फायदा होगा। पहले किए गए काम का भी अच्छा फल मिलेगा। बकाया पैसे लेने के लिए थोड़ा भागदौड़ करनी पड़ सकती है, लेकिन रोजमर्रा के काम में लापरवाही मत करिए। हो सकता है, शाम को किसी अच्छे प्रोग्राम में जाने का मौका मिले।

मकर करियर राशिफल

मकर राशि के लोग कल धार्मिक कामों में शामिल हो सकते हैं, इससे आपकी इज्जत बढ़ेगी। करियर में भी अच्छे नतीजे मिलेंगे। बिजनेस वालों के लिए लेन-देन में फायदा है। दिनभर अच्छी खबरें मिलेंगी, दोस्तों के साथ वक्त बिताने का मौका मिलेगा। बस, बेवजह की बहसों से बचिए।

कुंभ करियर राशिफल

कुंभ राशि के लिए कल सीनियर्स से रिश्ते मजबूत होंगे, उनकी सलाह आपके करियर में काम आएगी। नया बिजनेस शुरू करने का बढ़िया दिन है। धार्मिक या आध्यात्मिक रुचि बढ़ेगी, इससे मन को सुकून मिलेगा। किसी शुभ कार्यक्रम में भी जा सकते हैं।

मीन करियर राशिफल

मीन राशि वाले रिसर्च या खोजबीन से जुड़े कामों में आगे बढ़ेंगे। करियर में नए रास्ते खुलेंगे और पुराने झमेले भी सुलझेंगे। इस दौरान अपने प्लान्स को बहुत सोच-समझकर आगे बढ़ाएं। पैसे के मामले में किसी को उधार न दें। माता-पिता और गुरु का आशीर्वाद आपके लिए बहुत फायदेमंद रहेगा।

ये भी पढ़ें

Lohri 2026: 13 जनवरी को जलेगी लोहड़ी की अग्नि, जानें शुभ मुहूर्त, परंपरा और दुल्ला भट्टी की कहानी

Also Read
View All

अगली खबर