राशिफल

Horoscope Today 12 February : कन्या राशि वालों को मिलेगा अपनों से धोखा, यहां जानें आपके लिए कैसा रहेगा रविवार का दिन

Today Horoscope उज्जैन के प्रसिद्ध ज्योतिषी पं. चंदन श्याम नारायण व्यास से बातचीत के आधार पर। सितारों की स्थिति आज मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह और कन्या राशियों के लिए फायदेमंद रहेगी या फिर आपको रहना होगा सतर्क, जानने के लिए पढ़ें (Sunday Horoscope) रविवार का राशिफल...
2 min read
• •
Updated: 11 Feb 2023, 4:26 PM IST
todays_horoscope.jpg

Horoscope Today : रविवार कैसे बीतेगा, अगर आप भी यही सोच रहे हैं तो आज का यह राशिफल जरूर पढ़ लें। इस राशिफल में आपको मिल जाएगा आपके इस सवाल का जवाब। यह जवाब हम लाएं हैं उज्जैन के प्रसिद्ध ज्योतिषी पं. चंदन श्याम नारायण व्यास से बातचीत के आधार पर। सितारों की स्थिति आज मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह और कन्या राशियों के लिए फायदेमंद रहेगी या फिर आपको रहना होगा सतर्क, जानने के लिए पढ़ें (Sunday Horoscope) रविवार का राशिफल...


मेष- किसी विशेष व्यक्ति का जीवन में प्रवेश आपके तौर-तरीके बदल देगा। आकस्मिक धन लाभ होगा। विरोधी आप को नीचा दिखाने के हर संभव प्रयास करेंगे। मन की बात अपनों को बता दें। रास्ता मिल जाएगा।

वृषभ- जरूरत से ज्यादा घनिष्ठता किसी के साथ संबंधों को कमजोर कर देगी। आप सहने की शक्ति रखे। जल्द ही आप क्रोध से भर जाते हैं। इसलिए स्वयं पर नियंत्रण रखें। कार्य स्थल पर विवाद हो सकता है। उधार दिया पैसा न आने से मुश्किलें बढ़ेंगी।

मिथुन- समय के साथ स्वयं को भी बदलें। अपने व्यवहार में विनम्रता लाएं। कारोबार विस्तार के लिए धन एकत्रित करने में लगे रहेंगे। भूमि सम्बंधित विवाद के चलते चिंता बनी रहेगी।

कर्क- अपने विवेक से हर कार्य में सफल होंगे। निजी जीवन में दूसरों को प्रवेश न करने दें। मित्रों के साथ यात्रा आनंदप्रद रहेगी। आजीविका के लिए भटकना पड़ेगा। माता-पिता के स्वास्थ्य में सुधार होगा। किसी विशेष जन से संबंध बनेंगे।

सिंह- व्यवसाय में नई योजना लाभदायक रहेगी। जीवन साथी का साथ आपको आगे बढऩे में मदद करेगा। संतान के विवाह से संबंधित परेशानी हो सकती है। भवन परिवर्तन के योग हैं। वाहन का प्रयोग सावधानी से करें।

कन्या- अपनों से धोखा मिलेगा। राजनीति से जुड़े लोगों को पद मिल सकता है। पारिवारिक जनों की सहायता करनी होगी। आजीविका के स्रोत में वृद्धि होगी। पिता के साथ ताल-मेल स्थापित न होने से तनाव हो सकता है।

Updated on:
11 Feb 2023, 4:26 PM IST
Published on: