राशिफल

Horoscope Today 13 February: आज इन जातकों के लिए अच्छा दिन, पढ़ें किसे होगा आर्थिक लाभ

Horoscope Today 13 February: 13 फरवरी के दिन आपके सारे काम पूरे हो जाएंगे या उनमें कोई बाधा आएगी। इन सब सवालों के जवाब मिलेंगे आज का राशिफल 13 फरवरी (Horoscope Today 13 february) में, जिसे हम आप के लिए पेश कर रहे हैं उज्जैन के मशहूर ज्योतिषी पं. चंदन श्याम नारायण से बातचीत के आधार पर। दैनिक राशिफल (daily rashifal) में पढ़ें कैसा रहेगा आपके लिए सोमवार का दिन (Mnday Horoscope)।
2 min read
Feb 12, 2023
aaj_ka_rashifal_1.jpg
aaj ka rashifal

तुला: पं. चंदन श्याम नारायण व्यास के अनुसार 13 फरवरी को सोमवार का दिन आपके लिए मिलाजुला रह सकता है। पं. व्यास के अनुसार जीवन बहुत छोटा है, इसलिए समय रहते आपको अपनी गलतियों में सुधार करना चाहिए। कई दिनों से अटके मसले सोमवार के दिन सुलझ सकते हैं। किसी प्रभावशाली व्यक्ति से आज आपकी मुलाक़ात हो सकती है।


वृश्चिकः आज का राशिफल 13 फरवरी के अनुसार वृश्चिक राशि के जातकों के लिए थोड़ा मुश्किल समय चल रहा है। लेकिन पं. व्यास का कहना है कि इस राशि के जातक को चिंता त्याग करने का समय है। आपको सोचना चाहिए जो होगा अच्छा होगा। व्यर्थ सोचना बंद करें। सोमवार को आप के वाकचातुर्य से कार्य बनेंगे। हालांकि आपको शत्रुओं से सतर्क रहने की जरूरत है। वर्ना शत्रु आपको नुकसान पंहुचा सकते हैं। हनुमानजी की सेवा से आपको लाभ होगा।


धनुः सोमवार राशिफल के अनुसार धनु राशि के जातकों का 13 फरवरी को पड़ोसियों से विवाद हो सकता है। स्वास्थ्य में सुधार के लिए डॉक्टर बदलना पड़ सकता है। आज मौजमस्ती पर धन खर्च होगा। हालांकि उपहार मिलने के भी संकेत हैं। लोगों से संपर्क बढ़ेगा। वाहन सुख संभव है।


मकरः मकर राशिफल के अनुसार समय की अस्थिरता से आप सोमवार को परेशान हो सकते हैं। हालांकि पारिवार में आई समस्या का निदान होगा। रंगमंच से जुड़े जातकों के मान सम्मान में वृद्धि का योग है। कार्यस्थल पर खुशनुमा माहौल रहेगा। धन प्राप्ति का योग बन रहा है।


कुंभः कुंभ राशि के जातकों को सोमवार को किसी अनजान पर भरोसा करने से बचना चाहिए। आज भी आपके कार्य पूरे नहीं हो पाएंगे। आपको खानपान पर पूर्ण नियंत्रण रखने की जरूरत है। अकस्मात आए खर्च से बजट प्रभावित हो सकता है। किसी से अकारण विवाद हो सकता है।


मीनः मीन राशिफल कहता है कि 13 फरवरी को आपके लिए व्यापारिक उन्नति का अवसर है। आज के दिन कार्यों में आ रही परेशानी से सहज ही निकल जाएंगे। बर्तन व्यापारियों के लिए समय उपयुक्त है। आपको परोपकार की तरफ ध्यान देने की जरूरत है।

Updated on:
12 Feb 2023 05:26 pm
Published on:
12 Feb 2023 05:24 pm