
Aaj Ka Rashifal 21 November 2026: आज का दिन कुछ राशियों के लिए नई उम्मीदें और सकारात्मक अवसर लेकर आया है। वहीं कुछ जातकों को आज धैर्य और सूझबूझ के साथ फैसले लेने की जरूरत होगी। करियर, कारोबार, प्रेम, परिवार और आर्थिक मामलों में सितारे क्या संकेत दे रहे हैं, जानिए मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का आज का दैनिक राशिफल (Daily Horoscope Hindi)।
सावधानी से कार्य करने का समय है। प्रेम संबंधों के प्रति अति भावुकता से समस्याएं हो सकती हैं। स्वास्थ्य के मुद्दे पर धन खर्च होने की संभावना बन रही है। यात्रा टालना बेहतर रहेगा।
शुभ रंग- ग्रे कलर
शुभ अंक- 8
सुविधाओं और कार्यकुशलता का जितना अच्छा उपयोग करेंगे, उतने ही बेहतर परिणाम हाथ में होंगे। आर्थिक रूप से संभावनाओं से युक्त समय है। संतान की कार्यप्रणाली पर नजर रखनी होगी।
शुभ रंग- लैवेंडर कलर
शुभ अंक- 5
आर्थिक मामलों में सूझबूझ से काम करने की आवश्यकता रहेगी। लापरवाही या अति आत्मविश्वास में बड़े दांव लगाने का सही समय नहीं है। प्रेम संबंधों से सहयोग लेना होगा।
शुभ रंग- ग्रीन कलर
शुभ अंक- 9
निकट भविष्य में कई तरह के बदलावों की तैयारी रखनी होगी। बचत को नियमित आय के रूप में ढालने की व्यवस्था करें। प्रियजनों से संवाद सुखद रहेगा। विरोधियों के छिपे मंतव्य समझने होंगे।
शुभ रंग- क्रीम कलर
शुभ अंक- 6
परिस्थितियों का सही आकलन करना होगा। व्यर्थ के परिश्रम से बचने की आवश्यकता है। शेयर मार्केट से जुड़े मामलों में बहुत धैर्य और सावधानी रखनी होगी। प्रेम संबंधों में मजबूती रहेगी।
शुभ रंग- ऑरेंज कलर
शुभ अंक- 1
मिल रही व्यवस्थाओं और सुविधाओं का सदुपयोग करना होगा। उच्च संपर्कों के दोहन का सही समय है। संतान की प्रगति की सूचना से प्रसन्नता रहेगी। भक्ति भावना से ओतप्रोत रह सकते हैं।
शुभ रंग- यलो कलर
शुभ अंक- 3
मार्केटिंग से जुड़े लोगों को नई रणनीति बनानी पड़ेगी। फार्मा, इलेक्ट्रॉनिक और टेलीकम्युनिकेशन के व्यवसाय से जुड़े लोग बड़े सौदों में सावधानी से आगे बढ़ें। पारिवारिक मनमुटाव की संभावना रहेगी।
शुभ रंग- कॉफी कलर
शुभ अंक- 9
पुराने कार्यों की समीक्षा हो सकती है। भावनात्मक रिश्तों में असहज स्थितियों का सामना करना पड़ सकता है। शिक्षा संबंधी विषयों पर चर्चा होगी। आकस्मिक धन मिलने के योग बन रहे हैं।
शुभ रंग- कॉपर कलर
शुभ अंक- 4
उच्च अधिकारियों से वैचारिक मतभेद खत्म करने का सही समय है। पेरेंट्स से आर्थिक मामलों में सहयोग मिलेगा। मांगलिक कार्यों हेतु प्रयत्नशील रहेंगे। धर्म-कर्म में विश्वास बढ़ेगा।
शुभ रंग- डार्क ग्रीन कलर
शुभ अंक- 9
क्रियाशीलता बढ़ेगी। मानसिक तौर पर किसी खास विचार या योजना को लेकर विचारशील रहेंगे। परिवारजनों से संवाद सीमित रहेंगे। प्रेम संबंधों में आकस्मिक मुलाकात प्रफुल्लित करेगी।
शुभ रंग- ब्ल्यू कलर
शुभ अंक- 7
सूचनाओं का विश्लेषण करने में सावधानी बरतें। गलत आकलन परेशानी में डाल सकता है। धार्मिक यात्रा की संभावना रहेगी। अनियंत्रित खर्च बजट बिगाड़ सकते हैं। वाहन सावधानी से चलाएं।
शुभ रंग- ऑफ व्हाइट
शुभ अंक- 2
परिवार में शुभ कार्यों के योग बन रहे हैं। संतान से वैचारिक तनाव लेने से बचना होगा। भावनात्मक संबंधों के प्रति उदारता रहेगी। कार्यस्थल पर नए समीकरण बनेंगे।
शुभ रंग- महरून कलर
शुभ अंक- 5