
Aaj Ka Rashifal 22 November 2026: आज का दिन कुछ राशियों के लिए नई उम्मीदें और सकारात्मक अवसर लेकर आया है। वहीं कुछ जातकों को आज धैर्य और सूझबूझ के साथ फैसले लेने की जरूरत होगी। करियर, कारोबार, प्रेम, परिवार और आर्थिक मामलों में सितारे क्या संकेत दे रहे हैं, जानिए मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का आज का दैनिक राशिफल (Daily Horoscope Hindi)।
आज का दिन आर्थिक मामलों में साहसिक निर्णय लेने का हो सकता है। परिवार से जुड़े विवादित मुद्दे हल होंगे। पेरेंट्स के प्रति ज्यादा जिम्मेदारी महसूस करेंगे। वाहन संबंधी समस्या हो सकती है।
शुभ रंग- क्रीम कलर
शुभ अंक- 4
विचारों में स्पष्टता का अभाव रह सकता है, जिससे संबंधित पक्ष तनाव महसूस करेंगे। आवश्यक कार्यों में देरी प्रतिष्ठा को चोट पहुंचा सकती है। भावनात्मक संबंधों और मित्रों के साथ मनोरंजन में समय बिताएंगे।
शुभ रंग- डार्क ब्राउन कलर
शुभ अंक- 5
कार्यों पर पकड़ मजबूत होगी। दिन के अधिकतर हिस्से में व्यस्त रहेंगे। शैक्षणिक गतिविधियों को गंभीरता से लेना होगा। गुरुजनों से संपर्क मजबूत होंगे। शेयर मार्केट से लाभान्वित हो सकते हैं।
शुभ रंग- पीच कलर
शुभ अंक- 1
दूसरों के कार्यक्रमों में उलझकर छोटे-मोटे विवाद झेलने पड़ सकते हैं। उच्च अधिकारियों की मंशा के अनुरूप चलना बेहतर रहेगा। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। हाथ में लिए कार्यों को जिम्मेदारीपूर्वक पूरा करना होगा।
शुभ रंग- कॉफी कलर
शुभ अंक- 6
उत्साह और गति दोनों मिलेगी। उच्च संपर्कों का लाभ मिलेगा और सक्रियता बढ़ेगी। प्रेम संबंधों में एक-दूसरे के हितों के प्रति संवेदनशील रहेंगे। पुराने विवादों का अंत होगा।
शुभ रंग- लैवेंडर
शुभ अंक- 3
लंबी अवधि की योजना बनाने से बचना होगा। तात्कालिक आर्थिक समस्याओं के हल परिवार की मदद से निकलेंगे। यात्रा में सावधानी रखनी होगी। आर्थिक लेखाकारों को अपने कार्यों में सजगता रखनी होगी।
शुभ रंग- यलो कलर
शुभ अंक- 9
कार्यकुशलता बढ़ाने से अचानक लाभ में वृद्धि की संभावना बन रही है। नियम विरुद्ध कार्य करने से बचना होगा। प्रेम संबंधों में उत्साह देखने को मिलेगा। किसी खास वस्तु की खोज में रह सकते हैं।
शुभ रंग- ब्ल्यू कलर
शुभ अंक- 2
मन में उत्साह रहेगा, लेकिन कार्यों की दिशा सही रखने के लिए कड़ा प्रयत्न करना होगा। मित्रों और विरोधियों की योजनाओं में फंसने से बचना होगा। जीवनसाथी की सलाह को महत्व दें।
शुभ रंग- रेड कलर
शुभ अंक- 5
आसपास के लोगों और परिवारजनों से कार्यों में वांछित मदद मिलने से उत्साहित रहेंगे। उच्च अधिकारियों का व्यवहार रूखा रह सकता है। प्रेम संबंधों में मुलाकात भावपूर्ण रहेगी।
शुभ रंग- ऑरेंज कलर
शुभ अंक- 7
लक्ष्य प्राप्त करने के लिए जूझना पड़ेगा, लेकिन सफलता की अच्छी संभावना बन रही है। नई तकनीक के प्रति सकारात्मक रहें। उच्च अधिकारियों की आप पर निर्भरता बढ़ेगी।
शुभ रंग- कॉपर कलर
शुभ अंक- 4
कम प्रयास में अधिक लाभ का दिन हो सकता है। शेयर मार्केट या अन्य उतार-चढ़ाव वाले सौदों के प्रति रुझान बढ़ेगा। अभिभावकों की देखभाल पर समय और धन खर्च करना पड़ सकता है।
शुभ रंग- ब्राइट व्हाइट
शुभ अंक- 9
दैनिक कार्यों को संभालने में कठिनाई महसूस करेंगे। पुराने संबंधों से भावनात्मक तनाव मिल सकता है, इसलिए सावधान रहना होगा। अचानक आए खर्चों से बजट बिगड़ने की संभावना रहेगी।
शुभ रंग- ऑफ व्हाइट कलर
शुभ अंक- 8