
Aaj Ka Rashifal 25 November 2026: आज का दिन कुछ राशियों के लिए नई उम्मीदें और सकारात्मक अवसर लेकर आया है। वहीं कुछ जातकों को आज धैर्य और सूझबूझ के साथ फैसले लेने की जरूरत होगी। करियर, कारोबार, प्रेम, परिवार और आर्थिक मामलों में सितारे क्या संकेत दे रहे हैं, जानिए मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का आज का दैनिक राशिफल (Daily Horoscope Hindi)।
मित्रों और स्नेहीजनों के व्यवहार में बदलाव महसूस करेंगे। पेरेंट्स से वार्ता में सावधानी रखनी होगी। यात्रा के योग बन रहे हैं। वाहन सावधानी से चलाएं।
शुभ रंग- पीच कलर
शुभ अंक- 9
अधिकारियों से सहयोग मिलेगा। मांगलिक कार्यों हेतु किए गए प्रयासों को सफलता मिल सकती है। भावनात्मक संबंधों के प्रति गहरा आकर्षण और प्रेम अनुभव करेंगे।
शुभ रंग- ब्राइट व्हाइट
शुभ अंक- 7
महत्वपूर्ण आर्थिक मामलों में सावधानी बरतने का समय है। विशिष्ट व्यक्तियों से संपर्क बनेंगे। खानपान से जुड़ी अनियमितता स्वास्थ्य पर नकारात्मक प्रभाव डाल सकती है। यात्रा टालें।
शुभ रंग- डायमंड व्हाइट
शुभ अंक- 1
आकस्मिक धन लाभ की संभावना बन रही है। शेयर बाजार में सफल रहेंगे। प्रेम संबंधों से सहयोग मिलेगा। शिक्षा संबंधी मामलों में शानदार परिणाम मिल सकते हैं।
शुभ रंग- ग्रे कलर
शुभ अंक- 8
कार्यभार बढ़ने से शारीरिक रूप से थकान महसूस करेंगे। पेरेंट्स से बहस करने से बचना होगा। भावनात्मक संबंधों में साथी से बातचीत स्नेहपूर्ण रहेगी। अधिकारी प्रभाव में रहेंगे।
शुभ रंग- क्रीम कलर
शुभ अंक- 7
साझेदारों की प्रतिभा से धन अर्जित करने के अवसर बनेंगे। भाई-बहनों को नियंत्रित करने का प्रयास न करें, परिणाम नकारात्मक हो सकते हैं। भवन के रखरखाव पर ध्यान देना होगा।
शुभ रंग- एमरल्ड कलर
शुभ अंक- 3
सहनशीलता बढ़ानी होगी। परिस्थितियों पर नियंत्रण कमजोर होगा। प्रतिस्पर्धा में प्रदर्शन उम्मीद से कमजोर रह सकता है। प्रयास करने पर रुका हुआ धन मिल सकता है। यात्रा में सावधानी रखें।
शुभ रंग- ब्ल्यू कलर
शुभ अंक- 2
दैनिक रोजगार में वृद्धि होगी। विलासिता पर धन खर्च होगा। मानसिक रूप से सशक्त अनुभव करेंगे। प्रेम संबंधों से गहरा खिंचाव महसूस होगा। मुलाकात हुई तो असाधारण हो सकती है।
शुभ रंग- डार्क ब्राउन
शुभ अंक- 5
असावधानी में आर्थिक भार बढ़ेगा। महत्वपूर्ण कार्यों में प्रगति धीमी रहेगी। प्रेम संबंधों पर बहुत अधिक निर्भरता रहेगी। स्वास्थ्य का पाया कमजोर रहेगा। जोखिम भरे कार्यों से दूरी बनाएं।
शुभ रंग- सैफ्रॉन कलर
शुभ अंक- 1
आगामी दिनों में पुराने व्यापारिक संबंध तनाव दे सकते हैं। पहनावे को लेकर सावधानी रखनी होगी। वैवाहिक जीवनशैली में सकारात्मक बदलाव होंगे। स्थान परिवर्तन से भाग्योदय की संभावना रहेगी।
शुभ रंग- पीकॉक ब्ल्यू कलर
शुभ अंक- 4
सकारात्मक बदलाव होंगे। प्रेम संबंधों को मजबूती मिलेगी। अर्थव्यवस्था से जुड़े मामलों में भाग्य का समर्थन मिलेगा। मांगलिक कार्यों में व्यस्त रह सकते हैं।
शुभ रंग- कॉपर कलर
शुभ अंक- 5
भाई-बहनों से किसी महत्वपूर्ण कार्य पर विचार-विमर्श हो सकता है। प्रेम संबंधों से कार्यों में सहयोग मिलेगा। धार्मिक कार्यों में व्यस्त हो सकते हैं। यात्रा के योग बन रहे हैं।
शुभ रंग- गोल्डन कलर
शुभ अंक- 8