राशिफल

Aaj Ka Rashifal 26 November 2026: मेष समेत 4 राशियों को मिलेगा किस्मत का साथ, वृश्चिक की बढ़ेगी परेशानी

Aaj Ka Rashifal: आज का दिन किसी की आर्थिक स्थिति होगी मजबूत, तो किसी के रिश्तों में बढ़ेगा तनाव, जानें आज का राशिफल।
2 min read
• •
Updated: 26 Nov 2026, 12:01 AM IST
horoscope today hindi 26 november 2026 aaj ka rashifal
Aaj Ka Rashifal 26 November 2026- जानिए आज क्या कहते है आपके सितारे (फोटो सोर्स- ChatGPT)

Aaj Ka Rashifal 26 November 2026: आज का दिन कुछ राशियों के लिए नई उम्मीदें और सकारात्मक अवसर लेकर आया है। वहीं कुछ जातकों को आज धैर्य और सूझबूझ के साथ फैसले लेने की जरूरत होगी। करियर, कारोबार, प्रेम, परिवार और आर्थिक मामलों में सितारे क्या संकेत दे रहे हैं, जानिए मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का आज का दैनिक राशिफल (Daily Horoscope Hindi)।

आज का मेष राशिफल (Aaj Ka Mesh Rashifal)

आत्मविश्वास बढ़ेगा, शंकाएं दूर होंगी। व्यापार को लेकर महत्वपूर्ण निर्णय लेने का सही समय है। संतान पक्ष से बातचीत सकारात्मक रखनी होगी। प्रतिस्पर्धा में प्रदर्शन बेहतर रहेगा।

शुभ रंग- ग्रीन कलर
शुभ अंक- 3

आज का वृषभ राशिफल (Aaj Ka Vrishabh Rashifal)

आर्थिक मामलों में जोखिम बढ़ सकते हैं, सावधानी रखनी होगी। वैवाहिक रिश्तों में उतार-चढ़ाव रहेगा। शिक्षा संबंधी विषयों में गंभीरता दिखाने का समय है।

शुभ रंग- ग्रे कलर
शुभ अंक- 8

आज का मिथुन राशिफल (Aaj Ka Mithun Rashifal)

आशा से परिपूर्ण दिन है। स्वयं के कार्यों के परिणाम से प्रतिष्ठा और सम्मान मिलेगा। शेयर बाजार की गतिविधियों में भागीदारी बढ़ेगी। प्रेम संबंधों को लेकर किंचित अधिक विचारमग्न रह सकते हैं।

शुभ रंग- कॉफी कलर
शुभ अंक- 9

आज का कर्क राशिफल (Aaj Ka Kark Rashifal)

कार्यस्थल पर अधिक संवेदनशील होने से बचना होगा। प्रतिस्पर्धा में आपकी योजना सफल रहेगी। आर्थिक रूप से लाभान्वित होंगे। संतान पक्ष से शुभ समाचार मिलेंगे।

शुभ रंग- ऑफ व्हाइट
शुभ अंक- 2

आज का सिंह राशिफल (Aaj Ka Singh Rashifal)

प्रखरता से विचार रखने के कारण प्रतिष्ठा बढ़ेगी। नेतृत्व करने के अवसर मिलेंगे। मार्केटिंग से जुड़े लोगों को अतिरिक्त धन लाभ होगा। भावनात्मक रिश्तों को सहेजने-संभालने का सही समय है।

शुभ रंग- ऑरेंज कलर
शुभ अंक- 2

आज का कन्या राशिफल (Aaj Ka Kanya Rashifal)

साहित्य, संगीत और कला से जुड़े लोगों को मेहनत का प्रतिफल पहले से अधिक मिलने के योग हैं। वाहन सुख-सुविधा बढ़ेगी। परिवारजनों से संवाद सीमित रहेंगे।

शुभ रंग- कॉफी कलर
शुभ अंक- 9

आज का तुला राशिफल (Aaj Ka Tula Rashifal)

दिन में गतिविधियां आपके पक्ष में रहेंगी। भाग्य का सहयोग तत्काल मिलने के योग हैं, लेकिन निर्णय में स्थिरता बनाए रखनी होगी। विरोधियों पर भरोसा करने से बचना होगा।

शुभ रंग- ब्राइट व्हाइट
शुभ अंक- 1

आज का वृश्चिक राशिफल (Aaj Ka Vrishchik Rashifal)

साथी कर्मियों का व्यवहार शुष्क रह सकता है। विवाद हुए तो सुलझाने में कठिनाई होगी। संतान के व्यवहार से परेशानी अनुभव होगी। तकनीक की मदद मिलेगी। यात्रा टालें।

शुभ रंग- यलो कलर
शुभ अंक- 3

आज का धनु राशिफल (Aaj Ka Dhanu Rashifal)

विचारों में स्पष्टता का लाभ मिलेगा। अधिकारियों से तालमेल बेहतर रहेगा। व्यवसाय में शीघ्रता से निर्णय लेने होंगे। प्रेम संबंधों को फिर से परिभाषित करने के अवसर मिलेंगे।

शुभ रंग- गोल्डन ग्रीन कलर
शुभ अंक- 6

आज का मकर राशिफल (Aaj Ka Makar Rashifal)

व्यावसायिक वार्ताएं अनुमान से कम सफल रहेंगी। स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही हो सकती है। भावनात्मक संबंधों का सहयोग मिलेगा। धन पूर्व अनुमानों से अधिक खर्च हो सकता है।

शुभ रंग- पीकॉक ब्ल्यू
शुभ अंक- 7

आज का कुंभ राशिफल (Aaj Ka Kumbh Rashifal)

सूचनाओं और संचार के क्षेत्र में कार्यरत लोगों को नए अवसर मिलेंगे। जॉब परिवर्तन का सही समय है। विशिष्ट लोगों से मुलाकात उत्साहित करेगी। शेयर मार्केट से लाभान्वित हो सकते हैं।

शुभ रंग- सिल्वर कलर
शुभ अंक- 4

आज का मीन राशिफल (Aaj Ka Meen Rashifal)

नई उम्मीद के साथ सपने पूरे करने के लिए संघर्षरत रहेंगे। सरकारी नीतियों में बदलाव का फायदा मिल सकता है। अवसरों पर नजर रखनी होगी। प्रेम संबंधों में साथी का रुख सकारात्मक रहेगा।

शुभ रंग- पिंक कलर
शुभ अंक- 6

Published on: