राशिफल

Aaj Ka Rashifal 28 November 2026: धन लाभ, तरक्की और प्यार में तकरार… आज ग्रहों की चाल 12 राशियों के लिए क्या लेकर आई?

Aaj Ka Rashifal: आज का दिन किसी की आर्थिक स्थिति होगी मजबूत, तो किसी के रिश्तों में बढ़ेगा तनाव, जानें आज का राशिफल।
3 min read
• •
Updated: 28 Nov 2026, 12:02 AM IST
horoscope today hindi 28 november 2026 aaj ka rashifal
Aaj Ka Rashifal 28 November 2026- जानिए आज क्या कहते है आपके सितारे (फोटो सोर्स- ChatGPT)

Aaj Ka Rashifal 28 November 2026: आज का दिन कुछ राशियों के लिए नई उम्मीदें और सकारात्मक अवसर लेकर आया है। वहीं कुछ जातकों को आज धैर्य और सूझबूझ के साथ फैसले लेने की जरूरत होगी। करियर, कारोबार, प्रेम, परिवार और आर्थिक मामलों में सितारे क्या संकेत दे रहे हैं, जानिए मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का आज का दैनिक राशिफल (Daily Horoscope Hindi)।

आज का मेष राशिफल (Aaj Ka Mesh Rashifal)

सावधानी से बड़ा लेकिन तेज घटनाक्रम से जुड़ा दिन रहेगा। भावनात्मक रूप से ज्यादा सक्रिय रहेंगे। नए लोगों से मुलाकात होगी। अति उत्साह से बचना होगा। पारिवारिक जुड़ाव बढ़ेगा।

शुभ रंग- ऑफ व्हाइट
शुभ अंक- 5

आज का वृषभ राशिफल (Aaj Ka Vrishabh Rashifal)

कड़ी मेहनत को भाग्य का सही समय पर सहयोग मिलेगा। धार्मिक और जनसहयोग से जुड़े कार्यक्रमों में उत्साह के साथ जुड़ाव रहेगा। भाई-बहनों के परिवार से शुभ समाचार मिलने की संभावना है।

शुभ रंग- कॉपर कलर
शुभ अंक- 7

आज का मिथुन राशिफल (Aaj Ka Mithun Rashifal)

भावना में बहकर लंबी अवधि के वादों में फंसने से बचना होगा। शेयर मार्केट के पुराने निवेश लाभ दे सकते हैं। भावनात्मक संबंधों में साथी के प्रति निराशा का भाव रहेगा।

शुभ रंग- कॉफी कलर
शुभ अंक- 1

आज का कर्क राशिफल (Aaj Ka Kark Rashifal)

चंद्रमा के स्वराशि में होने का लाभ मिलेगा। मित्रों और संबंधियों के सहयोग से धन और प्रभाव में वृद्धि होगी। स्थान परिवर्तन से संबंधित मुद्दे हावी रहेंगे।

शुभ रंग- यलो कलर
शुभ अंक- 6

आज का सिंह राशिफल (Aaj Ka Singh Rashifal)

सूर्य के वृश्चिक राशि में होने का लाभ पदोन्नति के साथ वर्चस्व में वृद्धि के तौर पर दिखाई देगा। बस मन में शांति रखनी होगी। बारहवें चंद्रमा से खर्च बढ़ सकता है। भावनात्मक संबंधों में मधुरता बढ़ेगी।

शुभ रंग- ग्रे कलर
शुभ अंक- 8

आज का कन्या राशिफल (Aaj Ka Kanya Rashifal)

राशि स्वामी का शुक्र के साथ होने के प्रभाव से कार्यों में दिशा परिवर्तन के साथ उतावलापन दिखाई देगा। आर्थिक मामलों में ज्यादा सावधानी की आवश्यकता रहेगी। व्यावसायिक बातचीत सफल रहेगी।

शुभ रंग- डार्क ब्राउन
शुभ अंक- 4

आज का तुला राशिफल (Aaj Ka Tula Rashifal)

स्वराशिस्थ शुक्र के प्रभाव से वर्तमान योजनाओं को विस्तार मिलेगा। भविष्य के लिए अच्छे अनुबंध हासिल करने की बातचीत आगे बढ़ेगी। प्रेम संबंधों में खट्टा-मीठा दौर रहेगा।

शुभ रंग- डायमंड ब्राइट
शुभ अंक- 2

आज का वृश्चिक राशिफल (Aaj Ka Vrishchik Rashifal)

राशि स्वामी के बृहस्पति के साथ होने के प्रभाव से सत्कर्मों की ओर रुचि बढ़ेगी। प्रबुद्ध लोगों से मुलाकात होगी। व्यवसाय में अच्छे अवसर मिलेंगे। भावनात्मक संबंधों के प्रति तय जिम्मेदारी निभानी होगी।

शुभ रंग- रेडिश यलो
शुभ अंक- 9

आज का धनु राशिफल (Aaj Ka Dhanu Rashifal)

बृहस्पति की पांचवीं दृष्टि कार्यों में प्रगति, परिवार में मांगलिक कार्यों की योजना और व्यवसाय में उच्च स्तर के लाभ के लिए धरातल तैयार करने में मददगार रहेगी। मंगल के प्रभाव से स्वभाव में थोड़ी उग्रता संभव है।

शुभ रंग- ऑरेंज कलर
शुभ अंक- 1

आज का मकर राशिफल (Aaj Ka Makar Rashifal)

राशि स्वामी का बृहस्पति के घर में बैठना तकनीकी ज्ञान या नया सीखने के प्रति प्रेरित करेगा। संघर्ष में विजय मिलेगी, पर हृदय में उदारता का भाव रखना होगा। प्रेम संबंधों में रूखा व्यवहार मिल सकता है।

शुभ रंग- कॉपर कलर
शुभ अंक- 3

आज का कुंभ राशिफल (Aaj Ka Kumbh Rashifal)

राजनीतिक मामलों में प्रभाव बढ़ेगा। राशि में राहु की उपस्थिति अंतिम समय में खेल बिगाड़ सकती है, इसलिए सावधानी रखनी होगी। पारिवारिक तौर पर खुशियां मनाने के अवसर मिलेंगे।

शुभ रंग- ग्रीन कलर
शुभ अंक- 6

आज का मीन राशिफल (Aaj Ka Meen Rashifal)

शैक्षणिक कार्यों में परिश्रम के साथ परिणाम को अपने पक्ष में करने के अवसर मिलेंगे। पिछली कमियां दूर होंगी। प्रेम संबंधों में स्वेच्छा से दूरी संभव है। स्वास्थ्य को महत्व देना होगा।

शुभ रंग- क्रीम कलर
शुभ अंक- 8

Published on: