
Makar Sankranti Horoscope 2023: मकर संक्रांति राशिफल 2023 यानी रविवार राशिफल (Sunday Rashifal 15 January) इशारा कर रहा है रविवार का दिन कई राशि के जातकों की किस्मत चमका सकता है। रविवार राशिफल के अनुसार तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशियों में से कुछ की लॉटरी लग सकती है। इससे इन राशियों के जातकों को कई तरह के फायदे हो सकते हैं।
तुला: Makar Sankranti Horoscope के अनुसार आज के दिन आपके सामाजिक वर्चस्व में वृद्धि होगी। मन में किसी बात को ले कर दुविधा है, उसी के कारण आप तनाव महसूस कर रहे हैं। उधार दिया पैसा आने में संदेह है पर Sunday Horoscope कहता है कि मित्र आप के कार्यों में सहायक बनेगी, यात्रा सुखद होने की संभावना है।
वृश्चिकः Makar Sankranti Horoscope के अनुसार वृश्चिक राशि वालों की सफलता से कार्यस्थल पर सहकर्मी आप से इर्ष्या करेंगे। कार्यो में हो रही देरी से चिंतित होंगे। कारोबार में नई तकनीक का प्रयोग लाभान्वित करेगा। बहनों से झगड़ा हो सकता है। धन आगमन में आ रही बाधा दूर होगी।
धनुः Sunday Horoscope Sagittarius के अनुसार इस राशि के लिए आज का समय अच्छा है। आज का वक्त आपाका धार्मिक माहौल में व्यतीत होगा। धनार्जन के नये स्त्रोत स्थापित होंगे। माता के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी। पारिवारिक मांगलिक आयोजनों की रूपरेखा बनेगी। दोस्तों के साथ किसी जरूरी मसले पर चर्चा होगी।
मकरः रविवार राशिफल के अनुसार आज के दिन मकर राशि वाले रूके कार्य और योजनाओं को क्रियाशील करने का हर संभव प्रयास करेंगे। बीमारी के कारण तनाव पैदा होगा पर घबराएं नहीं अपने इष्ट पर भरोसा रखें। सब अनुकूल होगा। जीवन साथी का साथ मिलेगा।
कुंभः मकर संक्रांति राशिफल बता रहा है 15 जनवरी को कुंभ राशि वाले नई योजनाओ में पूंजी निवेश सोच समझ कर करें। पुराने विवाद से युक्त जमीन जायदाद के मसले लंबित होंगे, शत्रु परास्त होगे। नए संपर्क आप को ख्याति दिलवा सकते हैं। कारोबार विस्तार के योग बन रहे हैं।
मीनः मकर संक्रांति राशिफल के अनुसार रविवार के दिन मीन राशि वालों को नया काम शुरू करने से पहले अनुभवी लोगों और बड़ों से मार्गदर्शन लेना चाहिए। पूंजी निवेश करने में सतर्क रहें, किसी की बातों में जल्द फंस जाते हैं, खुद को परिपक्व बनाएं। अध्ययन के लिए कर्ज लेना पड़ सकता है।