राशिफल

Masik Rashifal Kanya october: अक्टूबर में कैसी रहेगी कन्या राशिवालों की आर्थिक सेहत, राशिफल में जानें आने वाले तीस दिन के हर संकेत

Masik Rashifal Kanya october: अक्टूबर महीने में आपकी पारिवारिक स्थिति कैसी रहेगी, करियर कौन सा मोड़ लेगा या लवलाइफ में कोई रोड़ा है या कोई कांटा निकलने वाला है, यह सब सवाल मन में हैं तो इसका जवाब है मासिक राशिफल कन्या अक्टूबर 2023 में..यहां पढ़िए अक्टूबर राशिफल 2023

3 min read
Sep 26, 2023
अक्टूबर राशिफल कन्या 2023

अक्टूबर कन्या राशिफल 2023 पारिवारिक जीवन
मासिक राशिफल अक्टूबर के अनुसार इस महीने कन्या राशि के जातकों का पारिवारिक जीवन अच्छा रहेगा। सभी के बीच आपसी स्नेह और बढ़ेगा। पुराने मित्रों से बातचीत हो सकती है, मन भावना से भरा रहेगा। इस समय आप अपने किसी दोस्त की शादी में जाने की योजना बना सकते हैं। इसको लेकर घर में उत्सुकता का माहौल रहेगा। परिवार के सदस्यों का आपके प्रति प्रेम और बढ़ेगा। वे आपके लिए कुछ नया करने की कोशिश कर सकते हैं। किसी से बात करते समय अपने शब्दों के चुनाव पर ध्यान दें और कड़वी बता न कहें।

अक्टूबर राशिफल कन्या व्यापार और नौकरी
अक्टूबर राशिफल कन्या 2023 के अनुसार इस महीने कन्या राशि के जातकों के खर्चों में बढ़ोतरी होगी। इसकी वजह व्यापार विस्तार भी हो सकता है, लेकिन इन सबके चलते तनाव बढ़ सकता है। ऐसे में कोई भी बड़ा खर्चा करने से पहले उस पर अपने परिवार के सदस्यों के साथ विचार-विमर्श करें। वहीं कन्या राशि के ऐसे जातक जो संगीत, कला या रचनात्मक क्षेत्रों में काम कर रहे हैं उनको प्रतिद्वंद्वियों से कड़ी चुनौती मिल सकती है। लेकिन ऐसे समय में उससे भागने की बजाये डटकर सामना करें। नौकरी कर रहे लोगों को इस माह अपने सहकर्मियों का साथ मिलेगा जो काम को आसान करेगा।

मासिक राशिफल कन्या शिक्षा और करियर
मासिक राशिफल कन्या शिक्षा और करियर अक्टूबर के अनुसार कन्या राशि के विद्यार्थियों के लिए यह महीना शानदार है, उन्हें परीक्षा में अच्छे अंक मिलेंगे। इनसे अध्यापक प्रसन्न रहेंगे, जिसके चलते कॉलेज में सम्मान मिल सकता है। ऐसे लोग जो पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई कर रहे हैं, उन छात्रों को नया ऑफर मिलने की संभावना है, लेकिन किसी निर्णय पर पहुंचने से पहले सोच विचार लें। वहीं जो स्टूडेंट प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करे हैं उनके लिए अक्टूबर में अपना पैटर्न बदलने की जरूरत पड़ेगी, आप अपने लिए नए विषयों का भी चुनाव कर सकते हैं।

अक्टूबर कन्या राशिफल प्रेम जीवन
अक्टूबर कन्या राशिफल प्रेम जीवन के अनुसार कन्या राशि के लोगों का साथी के साथ मतभेद या लड़ाई-झगड़ा चल रहा है तो अक्टूबर में समाप्त हो जाएगा। यदि आपके मन में कोई शंका है तो अक्टूबर इस पर बात करने के लिए मददगार बनेगा। यानी कि आपको मिलाने के लिए कायनात तैयार है, बशर्ते आप पहल करो। घर में किसी सदस्य को यदि आपके प्रेम जीवन के बारे में पता है तो उसके सकारात्मक परिणाम मिल सकते हैं। जिन जातकों के विवाह की बात चल रही है, उनका अपने साथी के प्रति विश्वास और मजबूत होने की संभावना है।

कन्या राशिफल स्वास्थ्य जीवन अक्टूबर
अक्टूबर में कन्या राशि के जातकों को त्वचा संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। इस महीने कोई रोग अचानक से बढ़ भी सकता है। एलर्जी की समस्या भी परेशान कर सकती है। काम का दबाव ज्यादा होने से तनाव भी हो सकता है। हालांकि आप हैंडल कर लेंगे।

कन्या राशि लकी नंबर और लकी कलर
अक्टूबर माह के लिए कन्या राशि का शुभ अंक 6 और शुभ रंग महरून है। इसी रंग और अंक को प्राथमिकता देने पर आपको अधिक लाभ मिलेगा।

Updated on:
26 Sept 2023 12:33 pm
Published on:
26 Sept 2023 12:31 pm
Also Read
View All