राशिफल

Masik Tarot Rashifal February 2026: फरवरी 2026 टैरो राशिफल: माघ पूर्णिमा पर किन राशियों को मिलेगा धन लाभ?

Monthly Tarot Horoscope : मासिक टैरो राशिफल फरवरी 2026 में जानिए माघ पूर्णिमा और रवि पुष्य योग के शुभ संयोग में तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि का करियर, प्रेम, धन और स्वास्थ्य भविष्यफल।

3 min read
Jan 29, 2026
Libra to Pisces Monthly Tarot Horoscope February 2026 : फरवरी 2026 टैरो कार्ड रीडिंग

Masik Tarot Rashifal February 2026: फरवरी 2026 की शुरुआत बेहद शुभ संयोगों के साथ हो रही है। साल 2026 का दूसरा रविवार 1 फरवरी को माघ पूर्णिमा और रवि पुष्य योग का महासंयोग बन रहा है, जिसे धन, सुख और समृद्धि के लिए अत्यंत शुभ माना जाता है। जानिए टैरो कार्ड रीडर नीतिका शर्मा से टैरो कार्ड्स फरवरी महीने के लिए क्या संकेत दे रहे हैं? इस मासिक टैरो राशिफल फरवरी 2026 में हम जानेंगे कि तुला से लेकर मीन राशि तक के जातकों के लिए यह महीना करियर, प्रेम, धन, निवेश और स्वास्थ्य के लिहाज से कैसा रहने वाला है। टैरो के मार्गदर्शन से आप सही फैसले ले सकते हैं और नए अवसरों का पूरा लाभ उठा सकते हैं।

ये भी पढ़ें

Monthly Tarot Reading February 2026: फरवरी 2026 का टैरो राशिफल: कौन सी राशि को मिलेगा लाभ, कौन रहे सावधान

तुला मासिक टैरो राशिफल (Libra Monthly Tarot Card Readings)

टैरो कार्ड्स बता रहे हैं कि तुला राशि वालों के लिए फरवरी रचनात्मकता का महीना है। नए विचारों को अपनाएं और अपने कौशल को निखारें। प्रेम में, कपल्स कुछ खास प्लान कर सकते हैं। सिंगल लोगों को अपनी सोच से मेल खाने वाला साथी मिल सकता है। नौकरीपेशा लोग रचनात्मकता से काम करें। सीनियर्स से तारीफ मिलेगी। नई नौकरी ढूंढ रहे लोग कला, शिक्षा या मीडिया में कोशिश करें। शेयर बाजार में निवेश फायदेमंद हो सकता है। दिल और पीठ की समस्या का ध्यान रखें। योग, व्यायाम और आराम करें।

वृश्चिक मासिक टैरो राशिफल (Scorpio Monthly Tarot Card Readings)

टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि वृश्चिक राशि वालों के लिए फरवरी परिवार और शांति का महीना है। अपनी जड़ों को मजबूत करें। नौकरीपेशा लोगों को ज्यादा जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। मेहनत से सीनियर्स का विश्वास जीतें। नई नौकरी ढूंढ रहे लोग घर के पास के विकल्पों पर विचार करें। प्रॉपर्टी में निवेश अच्छा रहेगा। घर की सजावट पर खर्च हो सकता है। प्रेम में, कपल्स एक-दूसरे के साथ समय बिताएं। सिंगल लोगों को परिवार के किसी जानकार के जरिए रिश्ता मिल सकता है। छाती और पेट की समस्या का ध्यान रखें। आराम करें और तनाव कम करें।

धनु मासिक टैरो राशिफल (Sagittarius Monthly Tarot Card Readings)

टैरो कार्ड्स की गणना के अनुसार, धनु राशि वालों के लिए फरवरी साहस और संचार का महीना है। अपने विचारों को स्पष्ट रूप से रखें। नौकरीपेशा लोग अपने विचारों को अच्छे से प्रस्तुत करें। सहकर्मियों के साथ बातचीत अच्छी रहेगी। नई नौकरी ढूंढ रहे लोग मीडिया, मार्केटिंग या लेखन से जुड़ी नौकरी ढूंढ रहे लोगों को सफलता मिलेगी। इंटरव्यू की तैयारी करें। छोटे निवेश पर ध्यान दें। अपने स्वास्थ्य का विशेष ख्याल रखते हुए कोशिश करें की आप अपनी हेल्थ पर भी निवेश करें इसके लिए हेल्थ इंश्योरेंस लें। कपल्स छोटी यात्राएं प्लान कर सकते हैं। सिंगल लोगों को सोशल मीडिया पर बातचीत शुरू करने का मौका मिल सकता है। कंधे और हाथ में दर्द हो सकता है।

मकर मासिक टैरो राशिफल (Capricorn Monthly Tarot Card Readings)

टैरो कार्ड्स बता रहे हैं कि मकर राशि वालों के लिए फरवरी धन और परिवार का महीना है। आत्मनिर्भर बनें और अपनी प्रतिभा का उपयोग करें। नौकरीपेशा लोगों को स्थिरता मिलेगी। नई परियोजनाओं से उत्साह बढ़ेगा। नई नौकरी ढूंढ रहे लोग बैंकिंग, फाइनेंस या मैनेजमेंट में देखें। आय के नए स्रोत बन सकते हैं। प्रॉपर्टी में निवेश करें। पारिवारिक संपत्ति के मामलों मंख प्रगति होगी। प्रेम में, कपल्स परिवार को रिश्ते के बारे में बता सकते हैं। सिंगल लोगों को इंतजार करना पड़ सकता है। गले और दांतों की समस्या हो सकती है। नियमित जांच कराएं।

कुंभ मासिक टैरो राशिफल (Aquarius Monthly Tarot Card Readings)

कुंभ राशि वालों के लिए फरवरी आत्मविश्वास और नई शुरुआत का महीना है। अपनी छवि सुधारें और लक्ष्य तय करें। नौकरीपेशा लोग नेतृत्व कौशल से प्रभावित करेंगे। नई जिम्मेदारियां मिलेंगी। नई नौकरी ढूंढ रहे लोग आत्मविश्वास से अपनी क्षमता दिखाएं। रचनात्मक और फ्रीलांस काम करने वाले अच्छा प्रदर्शन करेंगे। सोच-समझकर निवेश करें। शेयर बाजार में अचानक फायदा हो सकता है, लेकिन लंबी अवधि के निवेश पर ध्यान दें। प्रेम में, कपल्स कुछ नया करें। सिंगल लोग डेटिंग ऐप्स का इस्तेमाल कर सकते हैं। सिर और आंखों का ध्यान रखें।

मीन मासिक टैरो राशिफल ( Pisces Monthly Tarot Card Readings)

टैरो कार्ड्स के अनुसार, मीन राशि वालों के लिए फरवरी आत्मनिरीक्षण और आंतरिक विकास का महीना है। पुरानी बातें भूलकर नई शुरुआत करें। नौकरीपेशा लोग अपनी कार्यशैली सुधारें और भविष्य की योजना बनाएं। कुछ लोगों को विदेश से जुड़े काम मिल सकते हैं। नई नौकरी ढूंढ रहे लोग अंतरराष्ट्रीय या रचनात्मक क्षेत्रों में देखें। वित्तीय मामलों में सावधानी बरतें। फालतू खर्च ना करें। गाड़ी खरीदने का प्लान टाल दें। प्रेम में, कपल्स एक-दूसरे के साथ समय बिताएं। सिंगल लोग किसी आध्यात्मिक व्यक्ति से मिल सकते हैं। पैरों और नींद से जुड़ी समस्या हो सकती है।

ये भी पढ़ें

Magh Purnima 2026: जब धरती पर आते हैं देवता, जानें स्नान-दान का शुभ मुहूर्त और रवि पुष्य योग का अद्भुत संयोग

Updated on:
29 Jan 2026 01:45 pm
Published on:
29 Jan 2026 01:44 pm
Also Read
View All

अगली खबर