May 2023 Monthly Horoscope Predication by Numerologist,Ank Jyotish May: एक्सपर्ट के मुताबिक मई का यह महीना न्यूमेरोलॉजी के हिसाब से किसी के लिए शुभ तो किसी के लिए बेहद शुभ रहने वाला है। कोई अध्यात्म का सहारा लेगा, तो कोई अपने व्यक्तित्व विकास पर फोकस करेगा। किसी के लिए यह महीना रिश्तों को मजबूत करने तो किसी के लिए आर्थिक स्थिति पर फोकस करने वाला रहेगा। आपको इस लेख को ध्यान से पढऩा चाहिए। इसके लिए जरूरत होगी कि आपको आपका मूलांक पता होना चाहिए।
May 2023 Monthly Horoscope Predication by Numerologist,Ank Jyotish May2023: क्या आप भी सोच रहे हैं कि मई 2023 का महीना आपके लिए कैसा रहने वाला है? क्या कोई शुभ समाचार मिलेगा? क्या आप कोई नया काम शुरू कर सकते हैं? घर-परिवार या आपकी आर्थिक स्थिति कैसी रहेगी? आपके लिए इस लेख में हम लाए हैं अंक ज्योतिष एक्सपर्ट यानी न्यूमेरोलॉजिस्ट एक्सपर्ट अंजना गुप्ता के जवाब। एक्सपर्ट के मुताबिक मई का यह महीना न्यूमेरोलॉजी के हिसाब से किसी के लिए शुभ तो किसी के लिए बेहद शुभ रहने वाला है। कोई अध्यात्म का सहारा लेगा, तो कोई अपने व्यक्तित्व विकास पर फोकस करेगा। किसी के लिए यह महीना रिश्तों को मजबूत करने तो किसी के लिए आर्थिक स्थिति पर फोकस करने वाला रहेगा। आपको इस लेख को ध्यान से पढऩा चाहिए। इसके लिए जरूरत होगी कि आपको आपका मूलांक पता होना चाहिए।
ऐसे समझें अपना मूलांक
जन्म दिन की तारीख को जोडऩे पर जो एक अंक प्राप्त होता है वही आपका मूलांक होता है। जैसे आपका जन्म 28 तारीख को हुआ है, तो आप इसे जोड़ दें 8+2= 10, अब एक बार फिर जोड़ें 1+0= 1, यानी आपका मूलांक 1 है। जैसे ही एक डिजिट रह जाती है, वही आपका मूलांक मानी जाती है।
यहां जानें अपने मूलांक के अनुसार मई 2023 का राशिफल
मूलांक 1 - मई 2023 का राशिफल
मई का महीना मूलांक 1 वालों के लिए अपनी आंतरिक शक्ति, अनूठी प्रतिभाओं और क्षमताओं को उजागर करने का समय साबित हो सकता है। अंक ज्योतिष के मुताबिक मई 2023 में आप खुद में एक अलग सा जुनून महसूस करेंगे और अपने लक्ष्यों के अनुरूप जोखिम लेने के लिए भी तैयार रहेंगे। इसीलिए यह समय आपके व्यक्तित्व को अपनाने और निखारने के बाद किसी भी स्थिति में खुद को मुखर करने का समय होगा। इस दौरान अंक 1 वाले लोग अपने सपनों और लक्ष्यों की ओर बढ़ेंगे। अपने कम्फर्ट जोन से बाहर निकल कर कुछ नया करने की कोशिश करने और एक रचनात्मक स्तर पर काम करने के प्रयास करेंगे। यह ऐसा काम होगा, जो आप बहुत पीछे छोड़कर आ चुके हैं और इसे एक बार फिर से शुरू करेंगे। खुद पर विश्वास करें, क्योंकि यह महीना आपके व्यक्तित्व विकास और विस्तार का समय है। इस दौरान आवेग से बचें और सतर्क भी रहें। लापरवाही में कोई निर्णय न लें। किसी भी चुनौती का व्यावहारिक समाधान खोजें।
मूलांक 2- मई का राशिफल
मूलांक 2 वाले लोगों को मई के महीने में खुद के साथ ही दूसरों को भी प्राथमिकता देनी होगी। यह समय अपने प्रियजनों के साथ संबंधों को मजबूत और गहरा करने का है। हालांकि इस दौरान आप ऐसी परिस्थितियों से भी घिर सकते हैं, जहां आपको समझौता करने की जरूरत पड़ सकती है। दूसरों को आसानी से समझने की आपकी क्षमता इस समय काम आ सकती है। मई 2023 में आपके सामने आने वाली किसी भी चुनौती का सामना आप अपने अंतज्र्ञान और भावनात्मक रूप से तथा अपनी बुद्धि के बल पर करेंगे। हालांकि स्वास्थ्य को लेकर सतर्क रहना होगा। दूसरों के बारे में सोचने से पहले खुद के बारे में सोचें, तो बेहतर होगा।
मूलांक 3- मई का राशिफल
मई माह 2023 मूलांक 3 वालों के लिए रचनात्मकता और आत्म-अभिव्यक्ति का महीना रहने वाला है। ये लोग अपनी अनूठी प्रतिभाओं और विचारों को साझा करेंगे, क्योंकि यही सही समय है। मई के महीने में आप बड़े ही रोमांचक तरीके से खुद को अभिव्यक्त करने के प्रयास करेंगे। दूसरों से जुडऩे का समय है। इस दौरान अपने लक्ष्यों पर फोकस करें। लक्ष्य के पथ पर आगे बढ़ते रहें तो अवसरों का लाभ उठा सकते हैं। कुल मिलाकर यह महीना आपके लिए रचनात्मकता का और व्यक्तित्व विकास का समय रहेगा।
मूलांक 4- मई का राशिफल
मई 2023 का महीना मूलांक 4 वालों के लिए स्थिरता और व्यावहारिकता बनाए रखने का समय होगा। इस दौरान आप अपनी जिम्मेदारियों पर ध्यान केंद्रित करेंगे। अपने लक्ष्यों को प्राप्त करने की दिशा में व्यावहारिक कदम उठाएंगे। आप खुद को ऐसी परिस्थितियों में पा सकते हैं, जहां आपके व्यावहारिक कौशल और विस्तार पर ध्यान दिया जाता है और उसकी सराहना की जाती है। इन अवसरों का अधिकतम लाभ उठाने के लिए दृढ़ संकल्पित रहें। हालांकि इस दौरान आपको कठोर बनने से बचना चाहिए। यह परिवर्तन का विरोध करने या पुरानी आदतों के साथ रहने का समय नहीं है। आपको नए विचारों और दृष्टिकोण के साथ आगे बढऩा चाहिए। भले ही फिर वह आपके कंफर्ट जोन से बाहर हो। अपने लक्ष्यों की दिशा प्रगति होगी। में प्रगति करने के लिए अपने अनुशासन और ध्यान का उपयोग करें। इसके अलावा, नए अवसरों और दृष्टिकोण का स्वागत करें। दृढ़ता और लचीलेपन के सही संतुलन के साथ, यह महीना व्यक्तिगत और व्यावसायिक विकास का समय हो सकता है।
मूलांक 5- मई का राशिफल
मई 2023 का महीना मूलांक 5 वालों को अपने कार्यों में निर्भीक और सहज होने के लिए प्रेरित करेगा। मूलांक 5 वाले लोग यात्रा पर जा सकते हैं। आप खुद को उन परिस्थितियों में पा सकते हैं, जहां आपको तुरत निर्णय लेने या फिर बदलती परिस्थितियों के अनुकूल काम करने की जरूरत पड़े। आपको अपनी जिज्ञासु और अनुकूल प्रवृत्ति का उपायोग करना चाहिए। हालांकि, इस अवधि में आवेग से बचें। किसी भी निर्णय को हल्के में न लें। सोच-विचार करके ही निर्णय लें। ये निर्णय आपके भविष्य की नींव रखेंगे। मूलांक 5 वालों के लिए यह महीना रोमांच से भरा रहेगा। नए अनुभवों को गले लगाने और अपने लक्ष्यों की खोज करने का समय है। अपनी सहजता और व्यावहारिकता के साथ परिस्थितियों के बीच संतुलन बनाने की कोशिया करेंगे।
मूलांक 6- मई का राशिफल
मूलांक 6 के लिए मई 2023 का महीना ज्योतिष भविष्यवाणियों के अनुसार, यह प्रियजनों के साथ अपने संबंधों पर ध्यान केंद्रित करने और अपने निजी जीवन में स्थिरता की भावना पैदा करने का समय है। यह महीना 6 अंक वालों को दयालु बनने के लिए प्रेरित कर सकता है। इस माह ऐसी परिस्थितियां भी आएंगी जब आपको धैर्य रखना होगा। यह महीना आपके लिए भावनात्मक विकास का महीना रहेगा।
मूलांक 7- मई का राशिफल
मई 2023 महीना मूलांक 7 वालों के लिए आत्मनिरीक्षण और आध्यात्मिक विकास का समय होगा। यह महीना आपको अंतज्र्ञान और अंतर्दृष्टि देने वाला समय रहेगा। आप ध्यान और अध्यात्म की ओर आकर्षित होंगे। इसीलिए यह समय ऐसा है, जब आप अपने इस अंतज्र्ञान का उपयोग जीवन के मार्गों की स्पष्टता के लिए कर सकते हैं। यह महीना आपके लिए आत्मनिरीक्षण का महीना भी होगा। हालांकि इस दौरान आपको कुछ परेशानियां हो सकती हैं। जिन्हें आप अपने स्तर से ही निपटाने का प्रयास करेंगे।
मूलांक 8- मई का राशिफल
मूलांक 8 वालों के लिए मई 2023 सफलता दिलाने वाला महीना होगा। आप इस अवधि में कॅरियर और फाइनेंस पर फोकस करेंगे। वहीं आर्थिक समृद्धि ओर सुरक्षा के कदम उठाएंगे। इस महीने में आप खुद को ऊर्जावान महसूस करेंगे। आप खुद को बिजनेस कौशल के साथ ही व्यावहारिक तौर-तरीकों के लिए प्रेरित कर सकते हैं। आपको कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारी मिल सकती है। पदोन्नति भी हो सकती है। इसीलिए इस महीने कोई भी काम पूरी ईमानदारी और मेहनत से करें। भौतिक सुख-सुविधाओं पर फोकस करने से बचें।
मूलांक 9- मई का राशिफल
मई 2023 के इस महीने में मूलांक 9 के लोगों को चाहिए कि जो लोग आपसे दूर जाना चाहते हैं, उसे जाने दें। रोकने का प्रयास न करें। बल्कि अपने जीवन के नए मार्ग चुनें और उन पर आगे बढ़ें तो बेहतर होगा। यह महीना आपके लिए नए रिश्तों को संजोने और अधूरे कार्यों को पूरा करने का समय रहेगा। आप अपने पुराने रिश्तों, योजनाओं को छोडऩा ही आपके लिए बेहतर रहेगा। जिंदगी की एक नई शुरुआत करें। अतीत को लेकर बैठे रहने का समय नहीं है। अपने आंतरिक मार्गदर्शन पर भरोसा करें और यकीन रखें कि आपको प्रकृति या ईश्वर वही देगा जो आपके लिए सही है।