राशिफल

Monthly Horoscope 2021: सितंबर 2021 में इन राशिवालों की चमकेगी किस्मत, जानें कैसा रहेगा आपके लिए ये माह?

September 2021 Monthly rashifal: कैसा रहेगा सभी 12 राशियों के लिए 2021 सिंतंबर का समय?

5 min read
Aug 28, 2021
Monthly Horoscope

ग्रहों में हो रहे लगातार परिवर्तन हर दिन व हर पल आपकी जिंदगी में बदलाव लाते रहते हैं। ऐसे में जहां हमारे हर दिन एक जैसा नहीं बीतता है। वहीं हर सप्ताह के साथ ही हर माह में भी अंतर हमें साफ देखने को मिलते है।

कई बार तो होता होता काम भी चंद दिनों में हाथ से निकल जाता है, तो कई बार जिसकी उम्मीद तक नहीं होती वह काम अचानक हो जाता है। ज्योतिष के जानकारों के अनुसार ये सभी असर दरअसल ग्रहों के परिवर्तन के कारण ही होते हैं।

ज्योतिष के जानकार एलके उपाध्याय के अनुसार ऐसे में इस बार ग्रहों की गणना के अनुसार सितंबर 2021 में जहां कुछ राशिवालों के भाग्य में वृद्धि होती दिख रही है, तो वहीं कुछ के जीवन में नई परेशानियों का आगमन होने जा रहा है। तो आइये जानते हैं समस्त 12 राशि के लोगों के लिए कैसा रहेगा सितंबर 2021-

IMAGE CREDIT: patrika

1. मेष राशि
यह सितंबर 2021 का महीना आपके लिए मिलाजुला रहने की उम्मीद है, जहां एक ओर आपको इस समय शिक्षा और करियर को लेकर बाधाओं का सामना करना पड़ सकता है। वहीं आप अपनी व्यवहार कुशलता व वाणी की मधुरता से कई जगहों पर जीत भी दर्ज करा सकते हैं। इस समय आपको खर्चों पर नियंत्रण हुए पैसों की बचत की ओर खास ध्यान देना होगा। इस सप्ताह प्रेम संबंधों में भी बाधा आने की आशंका है।

2. वृषभ राशि
सितंबर 2021 का यह महीना आपके लिए शानदार रहने की उम्मीद है। ग्रहों की स्थिति आपके अनुकूल होने के चलते इस समय भाग्य भी आपका साथ देगा। जिसके चलते आपकी आर्थिक स्थिति में वृद्धि होती दिख रही है।

आप इस महीने किसी नए कार्य की शुरुआत भी कर सकते हैं। इसके साथ ही इस दौरान आपके द्वारा किया गया निवेश भी आपको लाभ दिलाता दिख रहा है।

3. मिथुन राशि
सितंबर 2021 का यह महीना मिथुन राशि के जातकों के लिए अच्छा रहने की संभावना है। ग्रहों की शुभ स्थितियों के चलते उम्मीद है कि इस दौरान आपकी खुशियों में बढ़ौतरी के साथ ही आपका करियर भी उछाल मारेगा। ऐसे में आपकी तरक्की के पूरे आसार बने हुए हैं। इस महीने तनाव में काफी हद तक की कमी आने के चलते आप मानसिक और शारीरिक रूप से आप प्रसन्न दिखाई देंगे।

4. कर्क राशि
सितंबर 2021 के इस माह में जॉब परिवर्तन की स्थिति भी बन सकती है। एक ओर जहां आर्थिक मामलों में ये माह मिलाजुला साबित होता दिख रहा है, वहीं शिक्षा और कॅरियर के क्षेत्र में विशेष सफलता प्राप्ति की संभावना बनती दिख रही है। इस समय आपको मित्रों का अच्छा सहयोग प्राप्त होगा।

5. सिंह राशि
सितंबर 2021 का महीना इस राशि जातकों के लिए कई खुशियां लेकर आता दिख रहा है। जिसके चलते आपके बिगड़े हुए कार्य इस माह पूरे होंगे। वहीं आर्थिक स्थिति बेहतर होने के साथ ही लाभ के साधनों में वृद्धि के प्रबल संकेत मिल रहे हैं। इस महीने कोई शुभ समाचार प्राप्त होने की संभावनाओं के बीच परेशानियों में कमी आने के साथ ही लाभ के योग बनेंगे।

6. कन्या राशि
इस राशि के जातकों के लिए सितंबर 2021 किसी वरदान की तरह आता दिख रहा है। इस दौरान आपको प्रोफेशनल से लेकर पर्सनल लाइफ तक कई बेहतर परिणाम प्राप्त होंगे। इस समय किया गया निवेश लाभकारी होने के साथ ही यह समय आपके बिगड़े हुए कार्यों को बनाने के काम आएगा। यह माह छात्रों के लिए भी भाग्यशाली साबित होता दिख रहा है।

IMAGE CREDIT: patrika

7. तुला राशि
व्यापारियों के लिए सितंबर 2021 में लाभ की स्थिति रहेगी, वहीं इस दौरान आप कुछ नए कार्य शुरु करने की योजना बना सकते हैं। घर में परिजनों के साथ अच्छा समय व्यतीत होने के साथ ही इस दौरान दांपत्य जीवन में मधुरता बनी रहेगी। उचित होगा इस समय कर्ज लेने की स्थिति से बचें।

8. वृश्चिक राशि
सितंबर 2021 वृश्चिक राशि के जातकों के लिए शुभ साबित हो सकता है। इस दौरान जहां आपको काफी धन लाभ होने की संभावना है, वहीं इस समय कार्य में आ रही बाधाएं भी दूर होंगी। आपके संपर्कों में सुधार के बीच इस समय आप कहीं घूमने भी जा सकते हैं। इस समय आपके घर पर कोई मंगलिक कार्य होने की भी संभावना है।

9. धनु राशि
वृश्चिक राशि के जातकों के लिए सितंबर 2021 मिलाजुला रहने की संभावना है। ऐसे में जहां एक ओर आपकी जीवन साथी के साथ बहस की स्थिति उत्पन्न होने से पारिवारिक जीवन में तनाव पैदा हो सकता है। वहीं व्यापार में नए संबंध के साथ ही मित्रों के सहयोग से कोई लंबे समय से रूका हुआ कार्य पूरा होने की संभावना है। उचित होगा अपने कार्यों को समय पर पूरा करें।

10. मकर राशि
सितंबर 2021 के दौरान आपको सफलता के लिए कठोर परिश्रम करना पड़ सकता है। इसके अलावा इस दौरान आपको धन से जुड़े मामलों व अपनी छवि को लेकर सतर्क रहना होगा। उचित होगा इस समय गलत ढंग से सफलता प्राप्त करने से बचने के साथ ही सेहत का विशेष ध्यान रखें। कोई भी निवेश सोच समझ कर और बड़ों की सलाह पर ही करें।

11. कुंभ राशि
कुंभ राशि के जातकों के लिए सितंबर 2021 का समय कई मायनों में विशेष रह सकता है। एक ओर जहां इस दौरान आपके अटके कार्य पूर्ण होते दिख रहे हैं, वहीं इस समय दांपत्य जीवन में मधुरता बनी रहेगी। इसके साथ ही इस समय रोग आदि से राहत के योग भी बनते दिख रहे हैं।

12. मीन राशि
मीन राशि के जातकों के लिए सितंबर 2021 का समय मिला जुला रहने की संभावना है। एक ओर जहां इस समय व्यापार में लाभ की संभावना के साथ ही निवेश के अच्छे अवसर प्राप्त होते दिख रहे हैं। वहीं दूसरी ओर नौकरी पेशा लोगों के लिए उचित होगा कि वे बॉस को प्रसन्न रखने के लिए बटरिंग की कोशिश करें, अन्यथा दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। इस समय लालची लोगों से सतर्क रहने के साथ ही सेहत को लेकर गलती से भी कोई लापरवाही न करें।

Also Read
View All